Skip to main content

हलाला पर रोक के लिए निदा खान सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगी याचिका

तीन तलाक, हलाला और बहु-विवाह के खिलाफ मुखर आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्षा निदा खान हलाला पर रोक लगाने की अर्जी लेकर अगस्त 13 को दिल्ली पहुंच गई हैैं। निदा हलाला को शरीयत के खिलाफ बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में अगस्त 14 को याचिका दायर करेंगी। वहीं, ससुर के साथ हलाला प्रकरण में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीडि़ता हाईकोर्ट के स्टे के खिलाफ रिट दाखिल करेंगी।
पीडि़ता का तर्क है कि पति पक्ष विवाद में एक स्टे पहले भी ले चुका है। गलत तथ्य पेश कर एक मामले में दो बार कोर्ट से स्टे लिया गया है। इसी के विरुद्ध वह सुप्रीमकोर्ट आई गई हैं। आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्षा निदा खान का कहना है कि हलाला शरीयत के मुताबिक हराम है। इस पर रोक लगाने की अर्जी लगाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय आई हूं ताकि महिलाएं आत्मसम्मान से जिंदगी गुजार सकें।
मुरादाबाद की पीडि़ता जाएंगी कोर्ट 
 मुरादाबाद की एक युवती ससुर के साथ हलाला पर मां बनी थी। बच्चा किसका है, इस शक में शौहर ने गर्भपात कराना चाहा। नहीं मानी तो घर में कैद कर दिया। बाद में अपनाने से इन्कार कर दिया। इस मामले को लेकर पीडि़ता अब सर्वोच्च न्यायालय जाने की तैयारी में है। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्षा फरहत नकवी ने बताया कि वह जल्द ही सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। 
समन मिलने पर भी नहीं पहुंचीं निदा
मजहब के खिलाफ बयानबाजी करने के मामले में निदा खान को अदालत का समन मिल गया। इसके बावजूद वह अदालत में हाजिर नहीं हुईं। सिविल जज (जूनियर डिविजन) शहर मृत्युंजय श्रीवास्तव ने महिला जन कल्याण सोसायटी के अधिवक्ता को बहस के लिए अगली तारीख 24 अगस्त तय की है। इसी माह सोसायटी की अध्यक्षा रीना खान व हजियापुर की शिम्मी खान ने आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान के खिलाफ दावा दायर किया था।
इस सन्दर्भ में अवलोकन करें:--

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.IN
हलाल से हलाला तक !! इस्लामी पारिभाषिक शब्दों में “हलाल , और “हलाला ” यह ऐसे दो शब्द हैं , जिनका कुरान और हदीसों में कई ज...


NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
हलाला के नाम पर मुस्लिम महिलाओं से हो रही ज्यादती के मद्देनजर एक न्यूज चैनल ने स्टिंग अॉपरेशन किया है। इसमें कई का.....


NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक तीन तलाक से करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को आजादी तो मिल गई, लेकिन इस मौके पर यह याद दिलाना ज....



NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
उत्तर प्रदेश के रामपुर से निकाह हलाला का नया मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति समेत चार लोगों पर गैंगरे....

दावे में कहा कि निदा शरीयत व मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करके खुद को सियासत में चमकाना चाहती हैं। निदा मीडिया में भड़काऊ भाषण देकर शहर में दंगा-फसाद को हवा दे रही हैं। कोर्ट ने निदा को समन जारी कर अपनी आपत्ति पेश करने को तलब किया था। वादनी पक्ष के वकील शौकत अली खां ने बताया कि कोर्ट ने अस्थाई निषेधाज्ञा की अर्जी के निस्तारण के लिए 24 तारीख तय की है। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...