जिससे उनका शारीरिक स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन और खराब होता जाता है। चिकित्सा विज्ञान भी आज तक इसका पक्का ईलाज नहीं खोज पाया है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में इस खतरनाक बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने वाले 3 चीजों के सेवन की हिदायत दी जा रही है। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो जाएगा और आप एक स्वस्थ जीवन जी पाएंगे।
1. पालक
पालक में आयरन , फोलिक एसिड और प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह सारे तत्व शरीर के मेटाबोलिक रेट को बढ़ाकर इंसुलिन के निर्माण में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद फ्लैवेनोएड्स शरीर में इंसुलिन के लेवल को ठीक रखता है जिससे शुगर कंट्रोल रहता है। नियमित पालक का सेवन शुगर के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
2. करेला
शुगर के रोगियों के लिए प्रतिदिन करेले का सेवन एक रामबाण इलाज के रूप में काम करता है। इसमें पाया जाने वाला शैरोटीन नामक तत्व ब्लड में ग्लूकोज लेवल को मेंटेन करता है जिससे शुगर लेवल बढ़ नहीं पाता है।
3. बींस
मधुमेह के रोगियों के लिए बींस का सेवन बहुत ही फायदा करता है। बींस में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। प्रोटीन शुगर के रोगियों को जल्द रिकवरी में मदद करता है। वहीं फाइबर शरीर के मेटाबोलिक रेट को बढ़ाकर शरीर में इंसुलिन निर्माण में मदद करता है जिससे शरीर में शर्करा की मात्रा नियंत्रित हो जाती है।
इस सन्दर्भ में अवलोकन करें:--
Comments