Skip to main content

असम आंगनवाड़ी फर्जीवाड़ा: प्रतिमाह 28 करोड़ रूपए की चोरी की जा रही थी।

असम में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के 14 लाख फर्जी नाम पाए गए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने यह जानकारी दी। असम सरकार ने जून में एक अभियान चलाया था जिसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में मौजूद बच्चों की संख्या का भौतिक सत्यापन किया गया। जब उसका पंजीकृत बच्चों की संख्या से मिलान किया गया तो करीब 14 लाख बच्चे कम मिले।
बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि खाद्य वितरण प्रणाली में कई खामियां पायी गयी हैं। उन्होंने सभी राज्य सरकारों को उन बच्चों की संख्या सत्यापित करने का निर्देश दिया जिन्हें वाकई भोजन की जरुरत है। सितंबर महीने के पोषण अभियान से पहले एक कार्यक्रम में बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि जिस रकम की हेराफ़ेरी की जा रही है, उसका उपयोग आसानी से बच्चों के कल्याण के लिए किया जा सकता है। पोषण महीने के तहत सरकार पोषण केंद्रित कई कार्यक्रम चलाने वाली है।
मेनका गांधी ने सभी राज्यों से आंगनवाड़ी केंद्रों पर अनाज खरीदने और वितरित करने का अतिरिक्त बोझ नहीं डालने को कहा है। पोषक खाद्य सामग्री तीसरे पक्ष द्बारा खरीदी जानी चाहिए और पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगाह रखी जाए।
एक अधिकारी के अनुसार प्रत्येक बच्चे के प्रतिदिन के भोजन के लिए मंत्रालय 4.8 रुपया और राज्य सरकार 3.2 रुपया देती है। गणना के बाद पता चला कि फर्जी नाम के जरिए असम में प्रतिमाह 28 करोड़ रूपए की चोरी की जा रही थी। पोषण अभियान का लक्ष्य 2022 तक 0-6 साल छह साल तक के बच्चों के शारीरिक विकास में गिरावट के प्रतिशत को 38.4 से घटाकर 25 प्रतिशत पर लाना है। 
केन्द्र में मोदी सरकार आने के बाद से जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें बनने उपरांत किसी भी स्तर पर पकडे गए घोटालों पर कितने अधिकारी अथवा नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की गयी? या केवल मीडिया में समाचार देकर सरकार ने औपचारिकताएं पूरी करने का काम कर रही हैं? यानि केवल आंगनवाड़ी में प्रति माह 28 करोड़ के घोटाले का अर्थ हर नेता भलीभाँति जानता होगा। 28x12 = 336 करोड़ प्रति वर्ष और 5 सालों में यही घोटाला बनता है,1680 करोड़ रूपए। अभी पता नहीं ऐसे कितने घोटाले होंगे, जिनका सार्वजनिक होना शेष है। उत्तराखंड में भी मदरसों में लगभग 90 लाख फर्जी नामों का फर्जीवाड़ा सामने आया था। यानि जनहित के नाम पर खर्च हो रहा धन, भ्रष्ट अधिकारियों की जेबों में जा रहा था। एक बात और, हर घोटाले पर केवल अधिकारियों को नामजद करना भी उचित नहीं, क्योंकि बिना राजनीतिक संरक्षण के कोई अधिकारी एक पैसा भी इधर-उधर नहीं कर सकता। घोटाले पकडे जाने पर, उन्हें सार्वजनिक करने के साथ-साथ उस से सम्बन्धित नेताओं के नाम क्यों नहीं सार्वजनिक किये जाते? जनता का सरकार के प्रति मोह तभी होगा, जब घोटालेबाज़ों पर कार्यवाही होने के साथ-साथ ब्याज सहित रकम वसूली जाए और कभी चुनाव न लड़ने और किसी भी सार्वजनिक कार्यालय में नियुक्ति न हो। घोटाले सुनते-सुनते मुझ जैसे लोग बूढ़े हो गए, पता नहीं कितने भगवान को भी प्यारे हो चुके हैं। नेताओं पर मुकदमा हुआ, बरी हो गए। जब निर्दोष होने पर बरी ही होना था, फिर घोटाला किसने किया और घोटाले की रकम किसने अपनी जेब में रखी? अन्यथा जनता घोटालों को जनता को भ्रमित करने का एक हथकंडा ही मानेगी और वर्तमान सरकारों से भी उसका विश्वास उठ जायेगा,और मतदान करने जो आज लम्बी-लम्बी कतारें दिखती हैं, सब एक स्वप्न रह जाएंगी और केवल पार्टीभक्त और घोटालेबाज़ ही जायेंगे।         

Comments

Adi Singh said…
This comment has been removed by the author.

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...