Skip to main content

दूसरी स्‍वेत क्रांति तैयारी में मोदी सरकार, स्‍कूलों तक दूध पहुंचाने की है तैयारी

आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
मोदी सरकार ने दूध के किसानों को और ज्‍यादा फायदा देने के लिए मेगा प्‍लान बनाया है। इसके तहत सरकार ज्‍यादा से ज्‍यादा दूध की खपत बढ़ाएगी। सरकार अपने इस मेगा प्‍लान के तहत दूसरी स्‍वेत क्रांति करने की तैयारी में है। इसके तहत एक तरफ जहां दूध से जुड़े प्रोडक्‍ट के एक्‍सपोर्ट पर 10 फीसदी इन्‍सेंटिव दिया जाएगा, वहीं दूसरी ओर रेलवे स्‍टेशन से लेकर सरकारी स्‍कूलों तक में दूध पहुंचाने का भी प्रस्‍ताव है। केंद्र सरकार के मंत्रियों के एक समूह ने दूध और दूध से जुड़े प्रोडक्‍ट को लेकर यह प्रस्‍ताव दिया है।
लगता था कि मोदी सरकार के आने से अनावश्यक ढोल  नहीं पीटेगी, लेकिन मोदी सरकार भी पूरी तरह से पिछली सरकारों की भाँति काम कर रही है। सरकारी स्कूलों में पहली बार दूध नहीं भेजा जा रहा है, जब मै स्वयं नगर निगम के स्कूल में पढ़ता था, प्रतिदिन पहली से पांचवीं कक्षा के छात्र/छात्रों को स्कूल में प्रति छात्र एक पाव दूध वितरित होता था। इतना ही नहीं, रोज कटरों में पाव/आधा सेर दूध वितरित होता था। फिर दिल्ली में महानगर परिषद्(वर्तमान विधान सभा) में जब 1967 में प्रो विजय कुमार मल्होत्रा के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ (वर्तमान भाजपा) सत्ता में आई, तो गरीबों को रोज मॉडर्न ब्रेड 4 पीस प्रति बच्चा वितरित किये जाते थे। मास्टर रामप्रकाश गुप्ता, तत्कालीन महानगर पार्षद(वर्तमान विधायक) के निर्देश पर मैं स्वयं अपने क्षेत्र में इस काम को अंजाम देता था। लेकिन 1972 में सत्ता परिवर्तन होते ही ये योजना सियासत की भेंट चढ़ गयी। कहने का तात्पर्य है कि उस समय नेता और सरकार काम करते थे, जबरदस्ती में ढोल नहीं पीटते थे, आज बदलते परिवेश में, काम कम, शोर जरुरत से ज्यादा हो रहा है। जिस कारण काम कम, शोर ज्यादा कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।    
कीमतें बढ़ाने के लिए किसान कर रहे हैं हड़ताल 
कीमतें बढ़ाने के लिए महाराष्‍ट्र के कई हिस्‍सों में दुग्‍ध उत्‍पादक किसान हड़ताल कर रहे हैं। उन्‍होंने राज्‍य में दूध की सप्‍लाई रोक दी है। इसी के बाद मंत्री समूह की ओर से यह प्रस्‍ताव सामने आया है। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज, वित्‍त-रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ पैनल में शामिल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्रकारों को बताया कि दूध का खपत बढ़ाने के लिए सरकार इसे मिड-डे-मील में भी शामिल करने की योजना बना रही है।
देश में सरप्‍लस हो गई है मिल्‍क पाउडर की मात्रा 
सरकारी अनुमान के मुताबिक, देश में इस समय करीब 3 लाख टन मिल्‍क पाउडर का सरप्‍लस है। इस स्थिति ने डेयरी और दुध के अन्‍य थोक खरीदारों को दूध की खरीद में कटौती करने को मजबूर कर दिया है। इसके चलते  पिछले साल महाराष्‍ट्र के कुछ हिस्‍सों में दूध की कीमतें 10-15 रुपए प्रति लीटर के लेवल पर जा पहुंचीं। मंत्री समूह ने मिल्‍क पाउडर को विदेशी मदद के रूप में बांग्‍लादेश समेत अन्‍य देशों में भी भेजने का फैसला किया है। 
दूध की खपत बढ़ाने के लिए रेलवे की ली जाएगी मदद 
इससे पहले कृषि मंत्रालय ने रेल मंत्रालय को स्‍टेशनों पर दूध की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने का सुझाव दिया था। अमूल ब्रांड मिल्‍क के प्रतिनिधियों का कहना है कि मिल्‍क प्रोडक्‍ट की सेल के लिए रेलवे डेयरी कंपनियों या कोऑपरेटिव्‍स को स्‍टॉल प्रोवाइड करा सकता है। इस बाबत रेल और वित्‍त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे इस बारे में जल्‍द ही फैसला लेगा। मंत्रालय इस बारे में अन्‍य संबंधित मंत्रालयों से विचार विमर्श करने जा रहा है, कि कैसे देश में दूध की खपत को बढ़ाया जाए। स्‍टेशनों पर दूध की उपलब्‍धता के बारे में मंत्रालय 2 से 4 दिनों में फैसला ले लेगा। 
Related imageदिल्ली में अमूल से भी पुरानी दिल्ली दुग्ध योजना को प्रोत्साहन क्यों नहीं दिया जा रहा है, वह तो भारत सरकार का ही उपक्रम है, जबकि अमूल एक कोओपरेटिव है। अपने उपक्रम को छोड़ दूसरी तरफ सरकार क्यों भाग रही है। सरकार अपने उपक्रम को क्यों नहीं प्रोत्साहित कर रही? क्या कारण है कि गुजरात के उत्पात को इतना महत्व दिया जा रहा है? 
किसान चाहते हैं 5 रुपए प्रति लीटर सब्सिडी 
 दूध का उत्‍पादने करने वाले किसानों को 5 रुपए प्रति लीटर सब्सिडी के साथ गाय के दूध की कीमत कम से कम 30 रुपए प्रति लीटर करने की मांग को लेकर कुछ दिनों से ही महराष्‍ट्र में हड़ताल चल रही है। बता दें कि भारत में पैदा होने वाले करीब 16.5 करोड़ टन में से करीब 70 फीसदी दूध की खपत सीधा दूध के लिक्विड फॉर्म में ही होती है। बाकी के 30 फीसदी की खपत दही, मक्‍खन, मिल्‍क पाउडर और चीन के रूप में होती है। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...