Skip to main content

देश को गड्ढे से निकालने के लिए 5 साल कम, फिर पीएम पद पर काबिज होंगे नरेंद्र मोदी: कंगना रनौत

अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर और राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। कंगना ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं क्योंकि वह लोकतंत्र के लिए सबसे योग्य नेता हैं। दरअसल कंगना शनिवार को मुंबई में एक लघु फिल्म 'चलो जीते हैं' के स्क्रीनिंग में भाग लेने आई थी। यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी की शुरूआती जिंदगी से प्रेरित है।
कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का सबसे ताकतवर नेता बताया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लोकतंत्र के सबसे योग्य और सही नेता हैं. वह इस पद पर विरासत में मिली राजनीति की वजह से नहीं बल्कि अपनी कड़ी मेहनत की वजह से हैं. कंगना ने कहा कि मोदी ने देश को विकास की राह पर लाकर भारत का लोहा दुनिया में मनवाया है.
Kangana Ranautस्क्रीनिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा, 'यह फिल्म बड़े शानदार तरीके से बनाई गई है। इसमें दिखाया गया है कि एक संवेदनशील बालक के रूप में पीएम कितने मुश्किल हालातों से गुजरे। लेकिन मुझे लगता है कि यह फिल्म न केवल उनके बारे में है, बल्कि हमारे बारे में भी है। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे समाज को एक साथ उठने की जरूरत है। यह फिल्म उनके जीवन का एक छोटा हिस्सा है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर बनी शार्ट फिल्म ‘चलो जीते हैं’ 29 जुलाई, रविवार को रिलीज हो रही है. मंगेश हदावले निर्देशित शॉर्ट फिल्म प्रधानमंत्री के बचपन का संघर्ष दिखाया है. कंगाना रनौत ने इस फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके संघर्ष की गाथा दिखाती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को विश्व पटल पर लाने के लिए कड़ी मेहनत की है.
2019 के चुनावों में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर कंगना ने कहा कि निश्चित ही उन्हें अगले साल फिर से सत्ता में आना चाहिए, क्योंकि 5 साल का समय देश को गड्ढे से बाहर निकालकर विकास की राह पर ले जाने के लिए पर्याप्त नहीं है. अगर देश को एक विकसित राष्ट्र के रूप में हमें देखना है तो नरेंद्र मोदी को अगले साल फिर से सत्ता में लाना होगा. बॉलीवुड की क्वीन कहीं जाने वाली कंगना ने कहा कि ‘चलो जीते हैं’ फिल्म निश्चित ही नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करेगी.
जब कंगना से पूछा गया कि वह पिछले 4 साल के मोदी शासन को किस तरह से देखती हैं, तो उन्होंने कहा: 'नरेंद्र मोदी जी सबसे योग्य उम्मीदवार है। वो यहां अपने माता-पिता की बदौलत नहीं पहुंचे हैं। वह लोकतंत्र के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार है। हमने उन्हें अपने प्रधानमंत्री के रूप में वोट दिया। अपनी मेहनत के बल पर वो इस पद के लिए डिजर्व करते हैं। इसलिए एक प्रधानमंत्री के रूप में उनकी योग्यता पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।'
वहीं जब कंगना से पूछा गया कि क्या वह नरेंद्र मोदी को फिर से सत्ता में आसीन होना देखना चाहती है? तो कंगना ने कहा, 'बिल्कुल। क्यों नहीं? देश को गड्ढे से निकालने के लिए 5 साल का समय कम है, हमारा देश गड्ढे में है, हमें अपने देश को इस गड्ढे से निकालने की जरूरत है।'
शॉर्ट फिल्म ‘चलो जीते हैं’ की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में की गई. इस फिल्म को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने देखा था. यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन की सत्य घटनाओं पर आधारित है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि नरु नाम के एक छोटे सा बच्चा देश के लिए कुछ करना चाहता है और बाल मन में देश के प्रति यह प्रेम स्वामी विवेकानंद की किताब पढ़ने के बाद आया. स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि ‘वही जीते हैं जो दूसरों के लिए जीते हैं.’ बस यही विचार नरु के मन में घर कर लेता है और फिर शुरू होती है उसके संघर्ष की दास्तां. 32 मिनट की यह फिल्म मंगेश हदावाले ने निर्देशित की है.
ज़ी न्यूज़ से खास बातचीत में कंगना से पूछा गया कि क्या वह राजनीति में भी आएंगी, तो उन्होंने कहा राजनीति के लिए अभी वह बहुत छोटी हैं, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि समय आने पर वह देश की सेवा जरूर करेंगी.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...