Skip to main content

देश का पहला स्मार्ट एक्सप्रेसवे

खुल गया इंडिया का पहला स्मार्ट एक्सप्रेसवे, 4 घंटे की दूरी सवा घंटे में होगी पूरी

खुल गया इंडिया का पहला स्मार्ट एक्सप्रेसवे, 4 घंटे की दूरी सवा घंटे में होगी पूरीपीएम नरेंद्र मोदी ने मई 27 को यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) का उद्घाटन किया। ईपीई देश का पहला स्मार्ट और 100% सोलर एनर्जी से लैस एक्सप्रेसवे है। पिछले दिनों इसी के उद्घाटन में देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे अथॉरिटी को फटकार लगाई थी और इसे 1 जून से खोलने का निर्देश दिया था।
जीवन को आसान बना रहा है एक्सप्रेसवे का सफर
मोदी ने बागपत में कहा, "आज दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ा दिन है। ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की शुरुआत हुई। मुझे नई सड़क पर चलने का मौका मिला तो पता चला कि एक्सप्रेसवे का सफर जीवन को कितना आसान बनाता है। ये काम सिर्फ 18 महीने में पूरा हुआ है।"
"ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की शुरू होने से दिल्ली के अंदर आने वाले वाहनों में कमी आएगी। ये देश का पहला ग्रीन एक्सप्रेसवे है। ये सड़क सिर्फ 500 दिनों में तैयार हुई है। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दूध, अनाज, सब्जी आसानी से दिल्ली पहुंचेगी।"
खुल गया इंडिया का पहला स्मार्ट एक्सप्रेसवे, 4 घंटे की दूरी सवा घंटे में होगी पूरी
EPE हरियाणा और उत्तर प्रदेश​ के 6 शहरों को जोड़ेगा
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे 135 किलोमीटर लंबा है। यह कुंडली से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के बागपत, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल को जोड़ता है। अब यह सफर 4 घंटे की जगह मजह 72 मिनट में पूरा होगा।
ईपीई की लागत 11 हजार करोड़ है। यह देश का पहला स्मार्ट और 100% सोलर पावर से लैस एक्सप्रेसवे है। यहां बने 8 सोलर प्लांट से 4 हजार किलोवॉट बिजली पैदा होगी। हर 500 मीटर पर दोनों तरफ रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बने हैं।
इस पर सुरक्षा के विश्व स्तरीय इंतजाम हैं। स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट हाईवे मैनेजमेंट सिस्टम (एचटीएमएस) और वीडियो इंसीडेंट डिटेक्शन सिस्टम (वीआईडीएस) लगे हैं।
अवलोकन करें:--

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो बड़े रोड प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसके तहत करीब 11 हजार करोड़ की लगात से बने ....
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
इसके दोनों तरफ बने गार्डन में ड्रिप सिंचाई का इंतजाम है। 2.5 लाख पौधे लगाए गए हैं। एक्सप्रेसवे पर कुतुबमीनार, हवामहल, इंडिया गेट, लालकिला, चार मीनार, जलियांवाला बाग, अशोकचक्र, कीर्ति स्तंभ समेत 36 स्मारकों की प्रतिकृति लगाई गई हैं। कोशिश की गई है कि सड़क पर चलते वक्त सभी राज्यों की झलक दिखे। इस पर 40 फाउंटेन भी हैं।
हिमाचल-राजस्थान से आने वालों को दिल्ली नहीं जाना होगा
ईपीई शुरू होने के बाद अगर हिमाचल प्रदेश या राजस्थान से हरियाणा जाना चाहता है तो उसे दिल्ली में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। इस रोड के शुरू होने से दिल्ली में रोजाना 50 हजार वाहनों का दबाव कम होगा। इससे 27% तक जाम कम होने की उम्मीद है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...