Skip to main content

राजस्थान के फरार आईएएस निर्मला मीणा ने किया सरेंडर

चेहरा छुपा कर इस IAS महिला ने किया सरेंडर, कबूला अपना जुर्म6 बार जोधपुर की डीएसओ रही सीनियर आईएएस निर्मला मीणा को आखिरकार 8 करोड़ के गेहूं घोटाले केस में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के सामने 16 मई को सरेंडर करना पड़ा। मीणा ने खुद को बचाने के लिए हर जतन किए, मगर कोई काम नहीं आए। वह सुप्रीम कोर्ट तक डटी रहीं, परंतु मार्च में जब एसीबी के छापे पड़े और एसीबी ने उसके घर से 10 करोड़ की 19 प्रॉपर्टी के कागजात निकाल लिए तो उसे समझ आ गया कि अब वह बुरी तरह फंस गई हैं। उस वक्त मीणा दिमागी रूप से बेहद कमजोर हो गई और उसने आत्महत्या करने की सोच ली। उसने सुसाइड नोट भी लिख दिया था। यह पत्र उसके पति ने देख लिया और वह उसे इलाज कराने अजमेर ले गया। फिर दोनों बच्चे जो बाहर पढ़ाई करते हैं, उन्हें भी बुला लिया।
परिवार की हिम्मत मिलने के बाद उसने हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किया, जब वह फैसला भी खिलाफ आया तो पति के साथ सुप्रीम कोर्ट तक दरवाजा खटखटाया।
वहां भी वही हुआ जो निचली अदालतों में हुआ था तो उसे सरेंडर के लिए मजबूर होना पड़ा। अब वह अपने पति को बचाने का प्रयास कर रही हैं। जोधपुर में जिला रसद अधिकारी रहते हुए निर्मला मीणा पर गरीबों को बांटे जाने वाले गेंहू आटा मिलों में बेचने का आरोप है। पहले सैशन कोर्ट,हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद से ही निर्मला मीणा भूमिगत चल रही थी।
सरेंडर करने वह वकील के साथ आई थीं, पति साथ नहीं था। एसीबी के दूसरे मुकदमे में पति भी आरोपी है, जब उसके बारे में पूछा तो मीणा ने कहा कि वह कहां है, उसे नहीं पता।
वह रोते हुए गेहूं की कालाबाजारी कबूल करने लगी और पति को छोड़ने की गुहार लगाती रही।
एसीबी के एसपी अजयपाल लांबा ने बताया कि सरेंडर करने के बाद शाम होने से पहले मीणा को पावटा सेटेलाइट अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया, फिर उदयमंदिर थाने भेज दिया।
एसीबी में मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रही निर्मला मीणा और उसके पति पवन मित्तल के खिलाफ 12 मई को ही एसीबी ने आय से अधिक सम्पति का मामला दर्ज किया था। एसीबी के पुलिस अधीक्षक अजयपाल लांबा ने बताया कि निर्मला मीणा और पवन मित्तल पर 10 साल में उदयपुर,जयपुर,माउंट आबू सहित कई स्थानों पर बेशकीमती 13 सम्पतियां अर्जित करने का आरोप है। ये माउंट आबू में एक होटल के मालिक है । सीज के गए 8 विभिन्न बैंकों में इनके खातों से 42 लाख रूपए नकद,17 लाख रूपए की एफडीआर और 22 बीघा जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं।
चेहरा छुपा कर आईं, बेनकाब हुईं अब घोटाले की परतें भी खुल जाएंगी
निर्मला मीणा ने दोपहर में सरेंडर किया तो वह पूरा चेहरा ढंके हुए थी। डीएसपी जगदीश सोनी और जांच अधिकारी मुकेश सोनी ने पूछताछ शुरू करने से पहले दुपट्टा हटाने को कहा तो उसने इनकार कर दिया।
उसने किसी सवाल का जवाब भी नहीं दिया। बाद में एसपी अजयपाल लांबा पूछताछ करने पहुंचे तब भी कुछ नहीं बोली। थोड़ी सख्ती हुई तो मीणा ने दुपट्टा भी हटाया और कालाबाजारी भी कबूल कर ली।
एसपी लांबा ने बताया कि रिमांड लेकर घोटाले की सभी परतें खोली जाएगी। और भी लोग शामिल होंगे तो उनकी भी गिरफ्तारी होगी।
ढाई घंटे में ही खत्म हो गई अफसरी
डीएसपी के सामने कुर्सी पर बैठी मीणा को पानी ऑफर किया गया, मीणा ने मना कर दिया। डीएसपी ने कहा कि इसे अपना ही घर समझें, तो बोली मेरा घर यह कहां से हुआ? डीएसपी बोले कुछ दिन तो यही घर रहेगा।
खामोश हो गई मीणा, थोड़ी देर में गिलास उठाया, थाेड़ा नकाब हटाया और पानी पिया। सवालों का दौर शुरू किया तो जवाब नहीं दिया। एसपी ने भी पूछा, फिर भी नहीं बोलीं।
एसआई सुमन को भीतर बुला कर एसपी ने कहा कि सच बता दो, नहीं तो यह अपने तरीके से पूछताछ करेगी। इतने में पूरी अफसरी खत्म हो गई, नकाब हटा कर रोने लगीं और हर सवाल का जवाब देने लगीं।
कचौरी खाई, मिठाई का पूछा तो बोली- गिरफ्तारी की मिठाई?
जोधपुर में हर वीवीआईपी विजिट के दौरान खाने व नाश्ते का इंतजाम करने वाली डीएसओ मीणा की एसीबी ने भी खातिरदारी करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

पूछताछ लंबी चलने वाली थी और वह दोपहर में ही आ गई थी इसलिए नाश्ता मंगवाया गया। मीणा से पूछा कि वह नाश्ते में क्या लेंगी तो पहले उसने कुछ भी खाने से इनकार कर दिया।
कहा गया कि अब घर तो जाना नहीं है, तो बोली कि प्याज की कचौरी खाएंगी। कचौरी मंगवाई गई। इस बीच मीठे में क्या लेंगी? पूछा तो बोली कि उसकी गिरफ्तारी की मिठाई है क्या?
पहली महिला आईएएस होगी जेल की मेहमान
जोधपुर सेंट्रल जेल में भंवरी अपहरण व हत्या मामले के आरोप में पूर्व मंत्री मदेरणा, पूर्व विधायक मलखानसिंह विश्नोई बंद रहे हैं। मलखानसिंह अजमेर शिफ्ट हैं, मदेरणा व इंद्रा विश्नोई यहीं हैं। इसी जेल में सलमान खान कुछ दिन बिता चुके हैं और आसाराम पिछले साढ़े चार साल से बंद है। वैसे तो भ्रष्टाचार के मामलों में आरएएस, आरएमएस व कई इंजीनियर तथा जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सोलंकी, जेएनवीयू शिक्षक भर्ती केस में पूर्व कुलपति बीएस राजपुरोहित व पूर्व विधायक जुगल काबरा भी जेल जा चुके हैं, मगर निर्मला मीणा पहली महिला आईएएस होंगी जो इस जेल की मेहमान बनेगी।

वह सब कुछ जो अाप जानना चाहते हैं
केस क्या: मीणा ने महज 15 दिन के खेल में 8 करोड़ का गेहूं बाजार में बेच दिया। मार्च 2016 में उसने जयपुर रसद विभाग को तीन लाइन की चिट्‌ठी लिखी कि शहर में 33 हजार परिवार बढ़ गए हैं इसलिए 35 हजार क्विंटल अतिरिक्त गेहूं दिया जाए।
यह गेहूं 7 लाख परिवारों में बंट सकता था, मगर उसे आटा मिलों को बेच दिया गया। हकीकत में तो इतने बीपीएल परिवार बढ़े ही नहीं थे, सितंबर 15 में पोस मशीनें लागू हुईं तब तक 35 हजार क्विंटल गेहूं आता था, मगर राशन कार्ड के सत्यापन व शुद्धीकरण में 33 हजार राशन कार्ड ही फर्जी निकले थे, इसलिए यह संख्या कम कर दी थी। परंतु मीणा ने चार्ज लेते ही इन्हीं लोगों का फिर से गेहूं आवंटित करवा कर बेच दिया।
कोर्ट के दांव
पांच माह पहले यह केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालतों में अग्रिम जमानत लगाती रहीं। एसीबी कोर्ट से खारिज होने पर जनवरी में हाईकोर्ट गई।

चार जजों ने सुनवाई की, उस समय गिरफ्तारी पर रोक लग गई। हाईकोर्ट ने 17 अप्रैल को अग्रिम जमानत खारिज की तो वह सुप्रीम कोर्ट चली गईं। आखिर में 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने भी उसे अग्रिम जमानत नहीं दीं।
रिमांड क्यों
एसीबी मीणा का कस्टोडियल इंटेरोगेशन चाहती थी। गबन की राशि कहां खपाई है, यह पूछना है। क्योंकि छापों के दौरान उसके यहां करीब 10 करोड़ की प्रोपर्टी के कागजात मिले हैं।

इसी आधार पर 12 मई को मीणा व उसके पति पवन मित्तल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज हुआ है। प्रोपर्टी खरीद के लिए पैसों का सोर्स भी पता लगाना है।
फरारी में कहां
चार महीनों से चल रहे लुका-छिपी के खेल में मीणा दो माह तक गैर हाजिर होकर फरार रहीं। इस दौरान एसीबी छापे मारती रही तब वह जयपुर, जोधपुर, अजमेर व उदयपुर में इधर-उधर छुपती रहीं।
सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद वह पांच दिन तक नोएडा में रहीं और बुधवार(मई 16) सुबह जोधपुर पहुंचीं। पहले अपने सरकारी घर गईं, फिर दोपहर में सरेंडर कर दिया।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...