आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्मों को लेकर कम चर्चा में है। हाल में दीपिका को लेकर हॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
डिंपल गर्ल दीपिका इन दिनों एक तरफ जहां अपनी शादी को लेकर खबरें बटोर रही हैं। दूसरी ओर से पिछले दिनों से ही खबरें आ रही है कि दीपिका एक बार फिर से हॉलीवुड का रुख कर रही हैं। जी हां, दीपिका एक बार फिर से दीपिका हॉलीवुड फिल्म में दिख सकती हैं। दीपिका जल्द ही एक और हॉलीवुड फिल्म में काम करने जा रही हैं।
पिछले साल ही दीपिका ने विन डीजल के साथ हॉलीवुड में डेब्यू किया है।
हिन्दी फिल्म जगत में इतनी चर्चित होते हुए, हॉलीवुड में आइटम नंबर करना, क्या दीपिका का आर्थिक संकट से गुजरना दर्शाता है। ऐसा नहीं है, कि हॉलीवुड में अभिनय करने वाली दीपिका पहली नायिका है। पहले भी कई बॉलीवुड नायिकाओं ने हॉलीवुड की फिल्मों में अभिनय किया है। लेकिन मेरे अनुभव से किसी ने केवल आइटम गर्ल बन कर नहीं।
दीपिका ने विन के साथ फिल्म ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज से कदम रखा है। पिछले वक्त में ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज के डायरेक्टर डीजे कारूसो ने ट्वीट कर इशारा किया कि वो अब इस फिल्म के सीक्वल में भी दिपिका को ले रहे है। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म के सीक्वल के लिए एक बार फिर से दीपिका को अप्रोच किया गया था। विदेश में चलेगा लवली गर्ल का लुंगी डांस
अब डीजे कारुसो ने एक और इशारा कर दिया है। ट्रिपल एक्स के सीक्वल में दीपिका डांस नंबर करती दिखेंगी। दरअसल हाल ही में उन्होंने ट्वीट किया औऱ लिखा कि, मैं ट्रिपल एक्स 4 को एक बॉलीवुड डांस सॉन्ग के साथ खत्म करना चाहता हूं। और इसमें दीपिका का लुंगी डांस चाहता हूं।
अब ऐसे में लग रहा है कि शायद इस बार ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज में दीपिका अपने डांस का जलवा दिखाएंगी । इसके अलावा पिछले दिनों ही खबर आई है कि दिपिका जल्द ही हॉलीवुड की एक सुपरहीरो फिल्म में दिखेंगी। जो कि वंडर वुमन जैसी फिल्म होगी। हाल ही में दीपिका न्यूयॉर्क के लिए भी रवाना हुई है। देखते हैं कि आखिर क्या होता है।
.jpg)
Comments