Skip to main content

कर्नाटक : त्रिशंकु नतीजों से उलझे सियासी समीकरण

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के त्रिशंकु परिणामों ने  से सियासी समीकरण और ज्यादा उलझ गए हैं। भले ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आती दिख रही है लेकिन बहुमत के जादुई आंकडे से पीछे हैं। वहीं कांग्रेस और जेडीएस क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर है, लेकिन इस बीच कांग्रेस ने किंगमेकर की भूमिका में आई जेडीएस को सरकार बनाने का ऑफर देकर समर्थन देने की घोषणा कर दी है। 
पंरपरा के मुताबिक राज्यपाल सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बुलाते हैं ऐसे में राज्यपाल वजूभाई वाला की स्थिति काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। वजूभाई वाला को पीएम मोदी का काफी करीबी माना जाता है। वजूभाई वाला गुजरात विधानसभा के स्पीकर रहने के साथ-साथ राज्य सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।  2002 में उन्होंने पीएम मोदी के लिए राजकोट (पश्चिम) की सीट छोड़ दी थी।
नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अब राज्यपाल होने के नाते वजूभाई वाला किसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं। आपको याद दिला दें कि गोवा और मणिपुर में कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी लेकिन बावजूद इसके राज्यपाल ने वहां उन्हें सरकार बनाने का मौका नहीं दिया था। अब करीब-करीब ऐसी ही स्थिति कर्नाटक में है।
वजूभाई वाला के राजनैतिक करियर पर नजर डालें तो पता चलता है कि 79 साल के वजूभाई 1971 में जनसंघ के सदस्य बने। 80  के दशक में वो राजकोट के मेयर भी रहे जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे वो उन्हें कुछ समय के लिए गुजरात का स्पीकर भी बनाया गया। वो गुजरात भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जब गुजरात में आनंदीबेन पटेल की जगह मुख्यमंत्री पद के विकल्पों पर विचार किया जा रहा था तो उनका नाम भी सामने आया था।
LIVE: कर्नाटक में सियासी ड्रामा; सरकार बनाने के दो दावेदार, कुमारस्वामी से पहले येदियुरप्पा राज्यपाल से मिले, national news in hindi, national newsभाजपा ने पेश किया दावा 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अधिकतर रुझान आ चुके हैं। भाजपा भले ही 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े 112 से अभी वह दूर है। इन सबके बीच भाजपा ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश भी कर दिया है। मुख्यमंत्री पद के दावेदार बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि चूंकि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है इसलिए उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया है और वो सदन में बहुमत पेश करेंगे।
राज्य में कुल सीटें 224 हैं। 2 सीटों पर मतदान बाकी है। बहुमत के लिए 113 जरूरी।

पार्टी2018 के रुझान2013अंतर
कांग्रेस78122- 44
भाजपा10440+64
जेडीएस3840-2
अन्य0222-18
इसी बीच कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देने का प्रस्ताव सामने रखा है जिसके बार जेडीएस के एचडी कुमारास्वामी भी राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। उन्होंने भी कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल से मुलाकात करने से पहले येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस जनमत का अपमान कर रही है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के पांच साल से कुशासन को नकार दिया है। चामुंडेश्वरी से सिद्धारमैया चुनाव हार चुके हैं। लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया है। हम कांग्रेस की आलोचना करते हैं। अमित शाह और मोदी जी के नेतृत्व में लोगों ने कांग्रेस मुक्त भारत के लिए मतदान किया है। 
अवलोकन करें:--

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार जैसी सम्भावनाएं थीं, कर्नाटक चुनाव परिणाम वैसे ही आए हैं, और उसका कारण है। भारतीय जनता...
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
त्रिशंकु विधान सभा 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के ज्यादातर सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस से काफी आगे निकल गई है। हालांकि बीजेपी बहुमत से दूर है। 12 मई को राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 222 सीटों पर 72.13 फीसदी वोटिंग हुई थी। बेंगलुरू की राज राजेश्वरी नगर सीट के लिए मतदान स्थगित कर दिया गया, जो अब 28 मई को होगा, जबकि जयनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान टाल दिया गया था।
बीजेपी के बहुमत से दूर रहने पर कांग्रेस और जेडीएस को संभावनाएं दिख गई है। दोनों के बीच बातचीत पूरी हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 38 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस ने जेडीएस के सामने कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे जेडीएस ने स्वीकार कर लिया। इस बीच अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कर्नाटक की स्थिति की जानकारी दी है। 
एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय। उन्होंने लिखा कि हमने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के समर्थन को स्वीकार कर लिया है। 


JD(S)'s HD Kumaraswamy seeks appointment from the Governor of this evening, writes we have accepted Congress's support to form the Government.
येदियुरप्पा बोले- मैं भारतीय जनता पार्टी को यह जनादेश देने के लिए कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद करता हूं। कांग्रेस पीछे के दरवाजे से सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
जनता दल के कद्दावर नेता रहे और प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे एचडी देवगौड़ा ने साल 1999 में जनता दल से अलग होकर जनता दल (सेक्यूलर) की नींव रखी थी. बता दें कि साल 1996 में कांग्रेस के समर्थन से ही देवगौड़ा 10 महीने के लिए देश के प्रधानमंत्री बने थे.
भाजपा और कांग्रेस दोनों के वोट शेयर में बढ़ोत्तरी हुई। कांग्रेस के वोट शेयर में 1.3% के इजाफा के बाद भी सीटें 122 से घटकर करीब आधी रह गईंं।

पार्टी2018 में वोट शेयर2013 में वोट शेयरअंतर
कांग्रेस37.9%36.6%+ 1.3%
भाजपा36.2%19.9%+16.3%
जेडीएस18.4%20.2%-1.8%
अन्य7.5%23.3%-15.8%

बीजेपी की मदद से सीएम बने थे कुमारस्वामी

दूसरी तरफ देखें तो देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी बीजेपी के करीब रहे हैं. साल 2004 में कांग्रेस के साथ सरकार बना चुकी जेडीएस ने साल 2006 में कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी से हाथ मिला लिया. इसके पीछे कुमारस्वामी के मन में सीएम पद की कुर्सी थी. बीजेपी से समझौते के तहत जेडीएस और बीजेपी का 20-20 महीने का सीएम तह हुआ. कुमारस्वामी जनवरी 2006 में कर्नाटक के सीएम की कुर्सी पर पहुंच गए.

बीजेपी को दे चुके हैं झटका

कूमारस्वामी राजनीति करने से यहीं नहीं रुके. साल 2007 में सत्ता बीजेपी को सौंपने की जगह उन्होंने इस्तीफा दे दिया. ऐसे में राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया. एक के बाद एक बदले समीकरण में जेडीएस ने एक बार फिर बीजेपी को समर्थन दे दिया. लेकिन 7 दिन में ही ये गठबंधन टूट गया.

सेक्यूलर राजनीति के लिए बनाया गठबंधन 

जेडीएस अभी बसपा, लेफ्ट फ्रंट और ओवैसी के साथ गठबंधन के साथ चल रही है. इससे पहले भी साल 2015 में जेडीएस ने सपा, इनेलो, जेडीयू, आरजेडी और सजपा के साथ मिलकर बीजेपी विरोध में एक मोर्चा बनाया था. हालांकि बाद में आरजेडी-जेडीयू अलग हो गए और ये गठबंधन चल नहीं पाया. जनता दल से पीएम बने देवगौड़ा ने जेडीएस को देश के अन्य हिस्सों में भी फैला रखा है. केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट का हिस्सा है। 
अब प्रश्न यह है कि आखिर दिल्ली विधान सभा में आम आदमी पार्टी के समर्थन न माँगने पर भी कांग्रेस ने  बिन माँगे अपना समर्थन देने की तर्ज़ पर कर्नाटक में भी वही किया,भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए?
इतना ही नहीं, कांग्रेस में इस कदर डर बढ़ गया है कि अपने विजयी विधायकों को कर्नाटक से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर रखने की योजना बना रही है, क्योकि तीसरे नम्बर वाली पार्टी को बिन माँगे समर्थन देने पर लिंगायत समाज से विजयी कांग्रेस विधायक कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का विरोध शुरू कर दिया हैं।     

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...