Skip to main content

26/11 मुंबई आतंकी हमला पाकिस्तान ने ही कराया था : नवाज शरीफ

मुंबई हमलों को पाकिस्तानी आतंकियों ने अंजाम दिया- नवाज शरीफ, प्रधानमंत्री पद से हटने के 9 महीने बाद कबूला, national news in hindi, national news
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पद से हटने के करीब 9 महीने बाद मुंबई अटैक पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि 2008 में मुंबई में हुए सबसे खतरनाक आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था. इससे पहले भारत के इस दावे को पाकिस्तान की तमाम सरकारें और संगठन नकारती रही हैं. लेकिन अब खुद नवाज शरीफ ने इस मामले में बोलकर पाकिस्तान की असलियत को खोलकर रख दिया है। 
Image result for मुम्बई हमला चलो देर आये दुरुस्त आये। इतने वर्षों उपरान्त पाकिस्तान ने सच्चाई काबुल कर ली। वो भी भूतपूर्व प्रधानमन्त्री नवाज़ शरीफ़ के मुँह से। वो हमला जिसे कांग्रेस और कांग्रेस समर्थक हिन्दू आतंकवाद और आरएसएस के सिर मंढ रही थी। एक मुस्लिम पत्रकार इसपर पुस्तक लिखते हैं, जिसका विमोचन करते हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और बॉलीवुड के कुछ साम्प्रदायिक उसका समर्थन कर रहे थे। अब सच्चाई, वो भी पाकिस्तान के भूतपूर्व प्रधानमंत्री के मुँह से, सामने आने पर क्या नवाज़ शरीफ़ को संघ का आदमी कहेंगे?  
मुंबई हमलों को पाकिस्तानी आतंकियों ने अंजाम दिया- नवाज शरीफ, प्रधानमंत्री पद से हटने के 9 महीने बाद कबूला, national news in hindi, national newsउन्होंने पाकिस्तानी अखबार द डॉन को दिए इंटरव्यू में कहा कि क्या हमें आतंकियों को सीमा पार जाने देना चाहिए और मुंबई में 150 लोगों को मारने देना चाहिए? उन्हें पनामा पेपर केस में सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 28 जुलाई को दोषी करार दिया था। इसके बाद उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था। बता दें कि पाकिस्तान इस बात को नकारता रहा कि 2008 के मुंबई अटैक में उसकी कोई भूमिका है। यहां तक कि भारत की ओर से डोजियर और पुख्ता सबूत देने के बाद भी वहां की सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
पाक में अभी भी आतंकी संगठन सक्रिय
अखबार डॉन को दिए इंटरव्यू में नवाज शरीफ ने कहा, "पाकिस्तान में अभी भी आतंकी संगठन सक्रिय हैं। क्या हम उन्हें सीमा पार कर मुंबई में घुसकर 150 लोगों को मारने का आदेश दे सकते हैं?क्या कोई मुझे इस बात का जवाब देगा? हम तो केस भी पूरा नहीं चलने देते।" बता दें कि हाल ही में पाक ने 26/11 के मुंबई हमले की पैरवी कर रहे मुख्य वकील चौधरी अजहर को हटा दिया गया था।
नवाज शरीफ ने कहा, पाकिस्तान में 3 समानांतर सरकारें चल रही हैं. इस समय भी पाकिस्तान में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं. पाकिस्तानी अखबार डॉन को दिए इंटरव्यू में नवाज शरीफ ने कहा, 'आतंकी संगठन सक्रिय हैं, क्या हमें उन्हें सीमा पार करने और मुंबई में 150 लोगों की हत्या करने की इजाजत दे देनी चाहिए? 'रावलपिंडी आतंकरोधी अदालत में मुंबई हमलों का ट्रायल लंबित होने का हवाला देते हुए नवाज ने कहा, 'हमने सुनवाई क्यों नहीं पूरी की?' बता दें कि पाकिस्तान इस बात से हमेशा इनकार करता रहा है कि 2008 के मुंबई हमलों में उसकी कोई भूमिका है.
नवाज ने ये भी कहा, "अगर आप कोई देश चला रहे हैं तो उसी के साथ में दो या तीन समानांतर सरकारें नहीं चला सकते। इसे बंद करना होगा। आप संवैधानिक रूप से केवल एक ही सरकार चला सकते हैं।"
हमारे अपने लोगों ने मुझे बाहर कर दिया
नवाज ने कहा, "मुझे अपने लोगों ने सत्ता से बेदखल कर दिया। कई बार समझौते करने के बाद भी मेरे विचारों को स्वीकार ही नहीं किया गया। अफगानिस्तान की सोच को मान लिया जाता है, लेकिन हमारी नहीं।"
हालांकि नवाज इस बात को नकारते हैं कि नाकाम रहने के चलते उन्हें पद से जाना पड़ा। वे कहते हैं, "देश में संविधान सबसे ऊपर है। दूसरा कोई रास्ता नहीं है। हमने एक तानाशाह (परवेज मुशर्रफ) पर केस चला दिया। ऐसा पाकिस्तान में पहले कभी नहीं देखा गया।"
नवाज को पिछले साल जुलाई में देना पड़ा था इस्तीफा
पनामा पेपर लीक मामले में नवाज का नाम आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 28 जुलाई को उन्हें दोषी पाया था। उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। जिसके बाद नवाज को इस्तीफा देना पड़ा था।
इसके बाद अप्रैल में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने शरीफ पर आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी। उन्हें संविधान की धारा 62 (1)(एफ) के तहत अयोग्य करार दिया। इसके बाद वे कोई भी सार्वजनिक पद पर नहीं रह पाएंगे।
कब हुआ था मुंबई आतंकी हमला?
26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी मुंबई के ताज होटल में घुस गए और चार दिनों तक वहां कब्जा जमाए रखा था। शहर के सात जगहों पर फायरिंग की थी।
इस हमले में करीब 166 लोगों मारे गए थे, जबकि 300 लोग घायल हो गए थे। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...