Skip to main content

भारत-इंडोनेशिया के बीच 15 समझौते, 2025 तक 50 अरब डॉलर होगा बायलेटरल ट्रेड

पूर्वी एशिया के तीन देशों की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस वक्‍त पहले पड़ाव इंडोनेशिया में हैं। इस दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच टेक्‍नोलॉजी, समुद्री सुरक्षा, कारोबार और निवेश को लेकर कई मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर सहमति बनी। दोनों देशों ने रक्षा, स्‍पेस, विज्ञान और टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में 15 समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए। इसके अलावा दोनों देशों ने कोशिशों को दोगुना कर बाइलेट्रल ट्रेड को बढ़ाकर 50 अरब डॉलर करने का भी लक्ष्‍य तय किया।
इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति भवन में पीएम मोदी को रेड कार्पेट वेलकम और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी के साथ इंडोनेशियाई राष्‍ट्रपति जोको विदोदो।
इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति भवन में पीएम मोदी को रेड कार्पेट वेलकम और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी के साथ इंडोनेशियाई राष्‍ट्रपति जोको विदोदो
मोदी और इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति जोको विदोदो ने समुद्र, इकोनॉमी और सामाजिक-सांस्‍कृतिक आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति विदोदो के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय द्विपक्षीय बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात कही। दोनों नेताओं की ओर से एक साझा बयान भी जारी किया गया। बयान में PM मोदी ने कहा कि यह मेरी इंडोनेशिया की पहली यात्रा है। यहां पर हुए भव्‍य स्‍वागत के लिए मैं राष्‍ट्रपति जोको विदोदो को आभार व्‍यक्‍त करता हूं। 

आतंकवाद के खिलाफ इंडोनेशिया के साथ है भारत 

PM ने इंडो‍नेशिया में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले को लेकर दुख प्रकट किया और कहा कि हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत इंडोनेशिया के साथ डटकर खड़ा है। आतंकवाद से लड़ने के लिए विश्व स्तर पर हो रही कोशिशों में तेजी लाने की जरूरत है। 

2025 तक बाइलेट्रल ट्रेड होगा 50 अरब डॉलर 

मोदी ने यह भी कहा कि भारत और इंडोनेशिया 2025 तक अपनी कोशिशों को दोगुना कर बाइलेट्रल ट्रेड को बढ़ाकर 50 अरब डॉलर पर लेकर जाएंगे। दोनों देशों के नेताओं ने इंडो-पैसेफिक में समुद्री सहयोग को लेकर अपने विजन को साझा किया और शांति, स्थिरता, तेज इकोनॉमिक ग्रोथ व रीजन में संपन्‍नता के लिए प्रोत्‍साहन को तेज करने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की। PM मोदी ने आगे कहा कि हमारे बीच हुए समझौतों से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में और मजबूत आएगी।

इन मुद्दों पर भी जताई सहमति 

साझा बयान में कहा गया कि यह उल्‍लेख करते हुए कि शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए खुले समुद्र जरूरी हैं, दोनों नेताओं ने समुद्री सुरक्षा को बेहतर करने को महत्‍वपूर्ण माना। इसके तहत इंडो-पैसेफिक रीजन में समुद्री रास्‍ते से होने वाली स्‍मगलिंग, अवैध गतिविधियां और आतंकवादी गतिविधियों के मुद्दों पर कदम उठाने की बात की गई। दोनों ने ट्रेड व इन्‍वेस्‍टमेंट पर सहयोग बेहतर बनाने, समुद्री संसाधनों के डेवलपमेंट को बढ़ाने, डिजास्‍टर रिस्‍क मैनेजमेंट पर सहयोग बढ़ाने, टूरिज्‍म और कल्‍चरल एक्‍सचेंज को बढ़ावा देने, एकेडेमिक, साइंस और टेक्‍नोलॉजी आदि क्षेत्रों में सहयोग बेहतर करने पर सहमति जताई।

भारत-एशियान साझेदारी महत्‍वपूर्ण शक्ति

PM मोदी ने आगे कहा कि भारत और एशियान की साझेदारी एक महत्‍वपूर्ण शक्ति है। यह न केवल इंडो-पैसेफिक रीजन बल्कि इसके बाहर भी शांति का विश्‍वास दिला सकती है। इंडो-पैसिफिक रीजन के विकास के लिए भारत और इंडोनेशिया एक ही दिशा में चलने पर सहमत हैं। भारत की एक्‍ट ईस्‍ट पॉलिसी और सागर (सिक्‍योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) विजन इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति विदोदो की मैरीटाइम फुलक्रम पॉलिसी से मिलती है।

सुबह गए कालीबाता स्मारक 

इससे पहले मई 30 की सुबह मोदी विदोदो के साथ कालीबाता स्मारक गए, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन इस्ताना मर्डेका पहुंचे, जहां राष्ट्रपति विदोदो ने उनका स्वागत किया। 

इंडोनेशिया के बाद जाएंगे मलेशिया और सिंगापुर 

इंडोनेशिया में दो दिन रुकने के बाद मोदी मलेशिया और सिंगापुर जाएंगे। मोदी का यह इंडोनेशिया का पहला और सिंगापुर का दूसरा दौरा है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...