जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 8 साल की नाबालिग मासूम बच्ची के साथ हुए गैंगरेप और हत्या मामले में पीड़िता की वकील दीपिका सिंह राजावत ने हिंदी समाचार चैनल जी न्यूज को कानूनी नोटिस भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यह नोटिस कठुआ गैंगरेप-हत्या मामले में कथित तौर पर उनके खिलाफ गलत तथ्यों के आधार पर फर्जी खबर चलाए जाने को लेकर भेजा है।दरअसल, सोमवार (16 अप्रैल) को सोमवार की रात को जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी ने अपने कार्यक्रम डीएनए में कठुआ गैंगरेप और हत्या का पूरा सच बताने का दावा करते हुए उन्होंने पीड़िता की वकील दीपिका सिंह राजावत पर कुछ निजी आक्षेप लगाए और उन्हें जेएनयू से जुड़ा बताया था।
इस रिपोर्ट के नाराज दीपिका ने अपने वकील के द्वारा 18 अप्रैल को जी न्यूज और चैनल के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी के नाम कानूनी नोटिस भेज दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक नोटिस में लिखा है कि जी न्यूज के कार्यक्रम डीएनए के दावे हमारी क्लाइंट को बदनाम करने के उद्देश्य से किए गए थे।
नोटिस में कहा गया है कि चैनल (जी न्यूज) जानबूझकर मामले की सांप्रदायीकरण कर रहा है। चैनल को भेजे गए नोटिस में जी न्यूज से कार्यक्रम के वीडियो को हटाने और चैनल से ऑन एयर माफी मांगने की मांग की गई है। यह नोटिस नेशनल ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और प्रेस काउंसिल को भी भेजा गया है।
सुधीर चौधरी ने सोमवार की रात अपने प्राइम टाइम कार्यक्रम में कठुआ की जघन्य गैंगरेप-हत्या मामले में दायर चार्जशीट पर भी सवाल खड़ा करने की कोशिश की किया था। सुधीर ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत में दावा किया था कि उनका चैनल कठुआ का पूरा सच बताएगा। सुधीर ने अपने कार्यक्रम में आरोप लगाया कि मीडिया में जो कुछ भी कठुआ के बारे में बताया जा रहा है, उसमें एक खास प्रकार का एजेंडा शामिल है।
Comments