Skip to main content

बिहार में हुआ बड़ा घोटाला, कागजों में बने 100 से ज्यादा स्टेडियम

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
बिहार में स्टेडियम बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है।

जिस तरह कुछ वर्षों से देश में घोटालों की बाढ़ सी आई हुई है, उन्हें देख लगता है, कि मुगलों और अंग्रेजों से कहीं अधिक लूटपाट तो हमारे जनहितैषी नेताओं ने ही की है। जनसेवा के नाम पर जनता को पागल बनाकर अपनी तिजोरियाँ भरने में अधिक व्यस्त हैं। सदन के सदस्य रहते, सुविधाओं के नाम पर कितना धन बर्बाद करते है। इन घोटालेबाज़ों ने जनसेवा को व्यापार बनाकर बदनाम कर दिया है। क्या ये घोटालेबाज़ या इनके परिवार या इनकी पार्टी वोट के हक़दार हैं? क्यों दें ऐसे लुटेरों को वोट, और जनता है कि पागलों की तरह सुबह से ही लम्बी-लम्बी कतारों में खड़े, इन्हे वोट देने जाते हैं। 
हैरानी इस बात से होती है कि जब इन घोटालेबाज़ नेताओं की मौत होती है, तो इनकी जनसेवाओं की एक लम्बी सूची प्रस्तुत कर, मरने के बाद भी एक घोटालेबाज़ दूसरे घोटालेबाज़ की तारीफों के ऊँचे-ऊँचे पहाड़ बनाकर जनता को मुर्ख बनाते हैं।   
एक प्रसिद्ध समाचार चैनल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कागजों पर करोड़ों रुपए के स्टेडियम तो बन गए लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं है।
बिहार में खेल के स्तर को बढ़ाने और खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए 2008 -09 वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना बनाई गई थी। इस योजना के तहत हर अनुमंडल और प्रखंड स्तर प्रर आउटडोर स्टेडियम बनाने का फैसला हुआ था। 2008-09 से 2013-14 तक स्टेडियम बनाने के लिए 69 करोड़ 57 लाख 66 हजार रुपए मंजूर हुए।
समाचार चैनल न्यूज 18 की रिपोर्ट में कहा गया है कि विभाग द्वारा मिली सूचना के अनुसार, अभी तक कुल 287 स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति मिली है। 2017 तक 114 स्टेडियम तैयार भी कर लिया गया जबकि 66 स्टेडियम अभी निर्माणाधीन है और बाकी पर प्रक्रिया चल रही है। यहां तक की बिहार के मंत्री भी 100 से ज्यादा स्टेडियम तैयार होने का दावा कर रहे हैं।
चैनल के मुताबिक, बिहार के कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि कहते हैं कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार में 100 से ज्यादा स्टेडियम तैयार है और जल्द ही 534 प्रखंडों में स्टेडियम बना लिया जाएगा। जब मंत्री जी से पूछा गया कि क्या आपने देखा है कि वो स्टेडियम है भी या नहीं तो इस पर मंत्री जी कुछ भी नहीं बोल पाए।
चैनल के मुताबिक, जब इन स्टेडियमों का हाल देखने उनकी टीम अलग-अलग इलाकों में कई तो वहां के हालात कुछ और ही थे। बक्सर के ब्रह्मपुर बीएन उच्च विद्यालय में सरकारी दावों के अनुसार 45 लाख रुपये खर्च कर स्टेडियम बनाये जाने की बात कही गयी, लेकिन यहां स्टेडियम का नामो निशान नहीं था। स्टेडियम के नाम पर बस 20 फीट लंबी 5 सीढ़ियां थी, जिसका निर्माण आदित्य कंस्ट्रक्शन ने किया था।
इसी तरह भोजपुर के बिहिया प्रखंड में +2 उच्च विद्यालय जादोपुर का नजारा भी हैरान करने वाला था। सरकारी दावों के अनुसार यहां पर 28 लाख रुपये खर्च कर फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कराया गया था, लेकिन यहां स्टेडियम के नाम पर यहां चारों तरफ जंगल के झाड़ थे और एक कोने में यहां भी पांच सीढ़ियां बनायी गयी थी। इसी तरह बक्सर, कैमूर और नालंदा में भी देखने को मिली। टीवी चैनल का दावा है कि धरातल पर तलाशने जाएंगे तो 100 से ज्यादा स्टेडियमों के लिए पैसा तो बंट गया लेकिन वहां स्टेडियम के नाम पर बंजर जमीन या फिर कुछ सीढ़ियां ही बनी हैं।
चैनल के मुताबिक, पैसे के इस बंदरबांट से सभी विभाग अच्छी तरह वाकिफ हैं। ऐसा नहीं कि इसके खिलाफ आवाज न उठाई गई हो। इस मामले में पूर्व कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम ने बकायदा इसके लिए जांच भी बैठाई, पर हकीकत ये है कि ना तो अधिकारियों ने कोई जांच की और ना ही मामले को सामने आने दिया। इस बारे में शिवचंद्र राम ने न्यूज 18 से कहा कि हमने तो पहले ही जांच की बात थी लेकिन वर्तमान सरकार ने इसको लेकर कुछ नहीं किया।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...