![]() |
| सुरेश चव्हाणके के खिलाफ टि्वटर पर शुक्रवार को #GoBackSureshChavhanke ट्रेंड कर रहा था। (फोटोः फेसबुक/टि्वटर) |
शुक्रवार (23 मार्च) को ‘मिशन रागा’ नाम के अकाउंट से टि्वटर पर यह धमकी भरी क्लिप शेयर की गई। साथ ही लिखा गया, “आने वाले 10 सालों में हमारे इस्लाम का दबदबा पूरे देश पर होगा, जिससे विश्व भर में शांति का पैगाम दिया जाएगा। हम अपने इस मिशन में कामयाब होंगे। तुम्हारे (सुरेश चव्हाण) जैसे लोगों की देश को जरूरत नहीं है, जो कि सिर्फ नफरत फैलाना जानते हैं।”
Our Islam will continue to occupy this country in the next 10 years and in order to give peace and tranquility to the whole world, we will certainly be successful, those who spread hatred like you do not need this country. #GoBackSureshChavhanke pic.twitter.com/qTS96hiOPF
— MissionRAGA (@MissionRaga) March 23, 2018
41 सेकेंड्स की क्लिप में धमकी देते हुए शख्स ने कहा, “सुरेश चव्हाण, तू अपनी हरकतों से बाज आ जा। मुस्लिमों के खिलाफ बोलना बंद कर दे। ये जो ड्रामा तूने शुरू किया है, उसे बंद कर दे। मैं अपने औलामा कलाम और बुजुर्गों से यह अपील करता हूं कि इस नापाक को अपनी पाक जमीन पर आने से इसका विरोध करें। हम चाहें 10 बच्चे पैदा करें या 20 करें। ये कौन है हमें रोकने वाला और पाबंदी लगाने वाला। सुरेश चव्हाण के हर काम के पीछ मुस्लिमों को बदनाम करने की साजिश होती है। मुस्लिम भाइयों आपसे गुजारिश है कि आप इस संबंध में खुद को सतर्क रखिए। इस वाहियात इंसान का कानूनी तौर पर विरोध किया जाना चाहिए।”
बाद में संपादक ने भी इस क्लिप को अपने अकाउंट से शेयर किया। लिखा, “मेरे खिलाफ टि्वटर पर गो बैक सुरेश चव्हाणके ट्रेंड चला रहे हैं। वे (विरोधी) कह रहे हैं कि हम देश को इस्लामिक बना कर दिखाएंगे।” चूंकि भारत बचाओ यात्रा का आयोजन संपादक ही करा रहे हैं। ऐसे में टि्वटर पर एक धड़ा उनके खिलाफ विरोध जता रहा था। यही कारण है कि चव्हाणके के खिलाफ #GoBackSureshChavhanke ट्रेंड हो रहा था। लोग उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गुंडा करार दे रहे थे। (साभार)

Comments