आंध्र प्रदेश में एक साउथ कोरियन रेस्तरां ‘MOJAVE’ पर नस्लीय भेदभाव का आरोप लगा है। इस रेस्तरां में भारतीयों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। राज्य के राम नगर में स्थित रेस्तरां के एक कर्मचारी ने बताया कि यह पिछले साल खुला था। रेस्तरां के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखा है कि दूसरे लोगों को एंट्री नहीं है। मामला तब प्रकाश में आया, जब स्थानीय पत्रकार राहुल ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस रेस्तरां में सिर्फ साउथ कोरियन लोगों को जाने की अनुमति है। राहुल ने पूरे मामले को अपनी फेसबुक वॉल पर भी शेयर किया है। खबर के अनुसार, राहुल अपने भाई के साथ रेस्तरां में लंच के लिए पहुंचे थे, जहां कथित तौर पर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।
Rahul
on Tuesday
Racism in Anantapur: We Went to eat at this new Korean restaurant today and was not allowed into it. Then I phoned the restaurant to find out more. I was told that the restaurant only serves Koreans and that Indians are not allowed. The sign at the entrance sums it all up.
शख्स ने बताया कि करीब एक साल से चल रहे रेस्तरां में अभी तक किसी भारतीय को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2014 में ‘Uno-Inn’ होटल को सिर्फ जापानियों के लिए होने की वजह से बंद कर दिया गया था। होटल पर तब बेंगलुरु नगर निगम ने ताला लगा दिया। इस होटल पर भी नस्लीय भेदभाव का आरोप लगा था। इस होटल में भी जापानी नागरिकों को छोड़कर किसी अन्य को जाने की अनुमति नहीं थी। इसलिए होटल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।



Comments