भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले किसी भी मुकाबले में रोमांच की कोई कमी नहीं होता है। लेकिन जब यह टीमें वर्ल्ड कप में भिड़ती है तो भारत पाक के साथ पूरी दुनिया में इसकी चर्चा होती है।
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में खेले गए मुकाबलों में पाकिस्तान कभी भी भारतीय टीम को हरा नहीं सका है। इन मैचों में खिलाड़ियों पर भी इतना दबाव होता है कि कई बार मैच के दौरान खिलाड़ी आपस में उलझ जाते है। ऐसी ही एक घटना आज से 26 साल पहले आज ही के दिन घटी थी। जब 1992 के वर्ल्ड कप के दौरान भारत पाकिस्तान मैच के दौरान किरण मोरे और जावेद मियादाद के बीच देखने को मिली थी।
1992 के वर्ल्ड कप में किरण मोरे को चिढ़ाने के लिए जावेद मियांदाद ने फ्रॉग जंप लगाया था। 4 मार्च को भारत-पाकिस्तान के बीच 1992 वर्ल्ड कप मैच के दौरान मोरे-मियांदाद का झगड़ा आज भी क्रिकेट फैंस को याद होगा। इस मैच में मियांदाद ने मोरे को डराने और चिल्लाकर गेंदबाजों को नसीहत देने से रोकने के लिए फ्रॉग जंप लगाकर चिढ़ाया था। सिडनी में हुए इस मैच में किरण मोरे ने मियांदाद के खिलाफ अपील की थी।
मोरे की अपील से मियांदाद को गुस्सा आ गया। सचिन तेंदुलकर गेंदबाजी कर रहे थे। मियांदाद ने सचिन की बॉल पर मिड ऑफ पर शॉट लगाया और रन के लिए तेजी से दौड़ पड़े, लेकिन फिर वापस भागकर क्रीज में लौट गए। मियांदाद के रन लेने की कोशिश के बीच आए थ्रो पर मोरे ने बेल्स उड़ाई, तो मियांदाद अपना आपा खो बैठे। इसके बाद मियांदाद ने मोरे को चिढ़ाने के लिए विकेट के आगे फ्रॉग जंप लगाने लगे।
मियांदाद की हरकत से दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसक सन्न रह गए थे। इतना सब कुछ करने के बाद भी मियांदाद पाकिस्तान को वह मैच नहीं जिता नहीं पाए थे। भारत ने वो मैच 43 रनों से जीत था। बता दे कि टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में तक 6 बार भिड़त हो चुकी है और भारत ने सभी मैचों में पाकिस्तान को हराया है। 1992 वर्ल्ड कप में हुए इस मैच से ही यह सिलसिला शुरु हुआ था।
Comments