Skip to main content

पिछली सरकारों में आखिर कितने अरब-खरब के घोटाले हुए थे?

IDBI में 445 करोड़ का घोटाला आया सामने, CBI ने दर्ज किया मामला
आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ पत्रकार 
जब से केन्द्र में मोदी सरकार सत्ता में आयी है, एक के बाद एक बैंक घोटाले सामने आ रहे हैं। हैरानी इस बात की होती है, बैंकों में इतने घोटाले हो रहे थे, जनता को पागल बनाकर हमारे निर्वाचित नेता सदन में क्या शोर-शराबा करने, अपनी तिजोरियाँ भर 56 भोग का सेवन कर राजशाही ज़िन्दगी का आनन्द लेने जाते हैं?  क्या घोटाले उनके इशारे पर हो रहे थे? यदि नहीं, क्यों नहीं सरकार या रिज़र्व बैंक से इस पर अंकुश लगाने और धन वसूली के लिए दबाव बनाया गया? अपने 6 दशक से अधिक जीवन में जनसेवा को व्यापारिक रूप लेते नहीं देखा। नितरोज होते घोटाले इसी व्यापारिक होती जनसेवा ही का परिणाम है। क्योकि अपने दम पर कोई भी एक पैसे तक का घोटाला नहीं कर सकता, बशर्ते राजनीतिक संरक्षण न हो। दूसरी हैरानी की बात यह है कि कोई बदकिस्मत नेता ही लपेटे में आता है, अन्यथा सब कोर्ट से बरी हो जाते हैं, जैसाकि 2g स्कैम में हुआ। नेताओं का दिमाग राष्ट्र निर्माण में कम, छद्दम धर्म-निरपेक्षता के भक्त बन समाज में नफरत फ़ैलाने में अधिक लगता है, जैसाकि निम्न लेख प्रमाणित कर रहे हैं:--

जब भी देश में हिन्दु समाज के देवी-देवताओं या अवतारों का मजाक उड़ाया जाता है या आपत्तिजनक चित्र बनाये जाते हैं या सं....
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार जब से केन्द्र में भाजपा शासित हुई है और उसके बाद प्रदेशों में बनने वाली भाजपा की सरकार...
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
कोई भी राष्ट्र अपनी मूल राष्ट्रीय अस्मिता, राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक मूल्यों को अपने ही हाथों नष्ट करके, कभी भी...
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बैंक घोटाले के एक अन्य मामले में शुक्रवार (23 मार्च) को आईडीबीआई के महाप्रबंधक सहित 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आईडीबीआई बैंक द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद महाप्रबंधक बट्टू रामा राव, पूर्व मुख्य महाप्रबंधक आर. दामोदरन, 21 एग्रेगेटर समूहों और बैंक कर्मियों पर फर्जी दस्तावेजों से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा मछली पालन ऋण के तहत 445.32 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है. बैंक ने पिछले साल 14 दिसंबर को मामला दर्ज करते हुए कहा था कि उसने राव को बर्खास्त कर दिया है.
बैंक ने आरोप लगाया कि आईडीबीआई की हैदराबाद के बशीराबाद शाखा में कार्यरत राव तथा चेन्नई शाखा में दामोदरन तथा बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 21 एग्रेगेटर समूहों के लगभग 220 कर्जदारों ने केसीसी तथा मछली पालन पर उपलब्ध ऋण व अन्य ऋण सुविधाओं के तहत आईडीबीआई की विभिन्न शाखाओं से जारी करा लिया था. यह ऋण साल 2009-08, 2010-11 और 2011-12 के दौरान जारी किए गए.
बैंक के अनुसार 21 दलों द्वारा फर्जी दस्तावेजों तथा दिखाई गई सम्पत्ति से अधिक के मान पर कुल 192.98 करोड़ रुपए का ऋण लिया गया. बैंक ने अलग-अलग ऋण को विभिन्न तारीखों पर डूबा हुआ कर्ज (एनपीए) घोषित कर दिया. बैंक की शिकायत के अनुसार 30 सितंबर, 2017 तक 220 कर्जदारों पर कुल कर्ज 445.32 करोड़ रुपए था.
प्राथमिकी में दर्ज अन्य व्यक्तियों में आदिलक्ष्मी समूह के एम.एल. राव, एस. सुधाकर समूह के समयमंथूला सुधाकर, एन.वी. सुब्बा राजू समूह से नदीमपल्ली वेंकट, सुब्बा राजू, के.एस.वी. प्रसाद राजू, नदीमपल्ली रामा राजू, टी.सी. वेंकटेश्वर राव, पी.एस. चौधरी और बी.सी. रेड्डी व अन्य लोग हैं. सीबीआई ने बैंक समिति के सात सदस्यों पर भी आपराधिक षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक कृत्य करने का मामला दर्ज किया है.
यूनियन बैंक में भी घोटाला 
अब यूनियन बैंक (Union Bank) में 313 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। सीबीआई ने इस मामले में मामला दर्ज किया है। CBI ने धोखाधड़ी के लिए हैदराबाद की टोटेम इंफ्रास्ट्रक्चर (Totem Infrastructure) और इसके प्रवर्तकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। खबर के मुताबिक UBI की इंडस्ट्रियल ब्रांच ने कहा कि कंपनी ने उसके साथ 303 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। इस कंपनी को 8 बैंकों ने मिलकर लोन दिया था। ये अकाउंट 30 जून 2012 को NPA बन गया था। टोटेम इंफ्रास्ट्रक्चर रोड कंस्ट्रक्शन का काम करती है। ऐसा आरोप है कि कंपनी ने लोन की रकम का दुरूउपयोग किया। बैंक के मुताबिक घोटाले के आरोपी फरार हैं।
हाल ही दक्षिण भारत में भी 824 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया था। ये घोटाला चेन्नई की कंपनी कनिष्क गोल्ड प्राइवेट लि. (KGPL) पर  करने का आरोप लगा है। इस लोन घोटाले में CBI ने मामला दर्ज किया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की 14 बैंकों ने इस कंपनी को लोन दिया था। मामले में सीबीआई ने कई स्थानों पर छापेमारी की। इसके नुकसान की भरपाई के लिए सिक्योरिटी सिर्फ 156.65 करोड़ रुपए है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...