आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार
त्रिपुरा में बीजेपी की जीत पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अब साफ हो चुका है कि लेफ्ट किसी राज्य के लिए राइट नहीं है। त्रिपुरा में बीजेपी ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए त्रिपुरा में 25 साल से सत्ता में काबिज लेफ्ट को बाहर का रास्ता दिखाया। नगालैंड-मेघालय में भी सरकार बनाने के समीकरण बीजेपी के पक्ष में नजर आ रहे हैं।
कामयाबी पनर जनता को बधाई
दीनदयाल मार्ग स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में मीडिया का संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ''मैं बीजेपी की ओर से तीनों राज्यों (त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड) की जनता को बधाई देता हूं। उन्होंने मोदी जी की नीतियों पर मुहर लगाई है। कम्युनिस्ट हिंसा में शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देता हूं।''
अवलोकन करें:--
''मोदी जी ने लोकसभा चुनाव के वक्त कहा था कि पूर्वी हिस्सा विकास से वंचित रह गया है। सरकार बनते ही हमने लुक ईस्ट पॉलिसी को लागू किया। पीएम की नीतियों की वजह से पैसा विकास में बदला, बरना पैसा तो पहले भी दिया जाता था।''
तीन राज्यों मं 49% या उससे ज्यादा वोट मिले
![]() |
| साभार: फेसबुक ट्रोल |
पश्चिम बंगाल के बाद त्रिपुरा से भी लेफ्ट की रवानगी
उन्होंने कहा, ''एक जमाना था, जब लोग कहते थे कि बीजेपी हिंदी बेल्ट की पार्टी है। लेकिन आज नार्थ-ईस्ट में भी हम सरकार बना रहे हैं। आगे कर्नाटक में चुनाव होने हैं। त्रिपुरा में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है, कई कैंडिडेट्स की जमानत जब्त हुई है।''
''अब साफ हो चुका है कि लेफ्ट किसी राज्य के लिए राइट नहीं है। पश्चिम बंगाल के बाद अब त्रिपुरा से वो जा चुके हैं। बीजेपी के लद्दाख से लेकर केरल तक सांसद हैं।''
''त्रिपुरा आदिवासी बाहुल्य इलाका है। इनके लिए आरक्षित सभी 20 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है। यहां के भाइयों-बहनों के लिए काम करेंगे।''
मेघालय में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ''मेघालय में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला है। त्रिपुरा और नगालैंड के साथ अब देश के 21 राज्यों में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की सरकार बनेगी। नार्थ-ईस्ट से लेकर साउथ और केरल में भी हमें जीत मिली।''
''त्रिपुरा के हर बूथ पर बीजेपी कार्यकर्ता तैनात था। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमारी विचारधारा को फैलाने के लिए काफी संघर्ष किया। दो साल में कुल 9 कार्यकार्ताओं की जान गई। उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।''
बंगाल, केरल और आेडिशा में भी सरकार बनाएंगे
शाह ने कहा, ''आगे बंगाल, केरल और ओडिशा में भी हमारी सरकार बनेगी। कर्नाटक को तो हम जीतेंगे ही।''
''हम असम और मणिपुर में जीते हैं, लेकिन आज जिस तरह से तीनों राज्यों में जीत मिली है, वो महत्वपूर्ण है। मिजोरम में अभी चुनाव होने हैं। भरोसा है कि वहां भी एनडीए की सरकार बनेगी।''
राहुल गांधी पर तंज कसा
राहुल गांधी के इटली जाने के सवाल पर शाह ने चुटकी लेते हुए कहा, ''वॉट्सऐप आया है, क्या वहां भी चुनाव हैं? बस इस पर इतना ही बोलूंगा।''
स्मरण हो, राहुल गांधी ने होली से पहले ट्वीट कर अपने इटली दौरे की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह इस होली सप्ताहांत में अपनी नानी से मिलने जा रहे हैं और अचानक से उनके पास पहुंचकर उन्हें चौंकाएंगे। राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'मेरी नानी 93 वर्ष की हैं। वह हमेशा से ही बहुत स्नेही रही हैं। इस होली सप्ताहांत मैं उन्हें हैरान करने वाला हूं। उनसे मिलने को बेताब हूं।' राहुल की नानी इटली में रहती हैं।
नागालैंड : कांग्रेस शून्य और भाजपा गठबंधन सत्ता के शिखर पर
नागालैंड भी रंगा भगवा रंग में आैर कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पार्इ. भाजपा अपने सहयोगी पार्टी एनडीपीपी के साथ सरकार बनाएगी. गौरतलब है कि भाजपा ने नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के साथ अपना 15 वर्ष पुराना संबंध तोड़कर चुनाव से पहले बनी नेशनल डिमोक्रेटिक पॉलिटिकल पार्टी (एनडीपीपी) के साथ गठबंधन किया था. इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को जहां 34 सीटें मिली है तो वहीं एनपीएफ 19 सीटों पर सिमट गर्इ है. निर्दलीय को राज्य में 6 सीटें मिली है आैर कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पार्इ है. भाजपा नार्थर्इस्ट विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त राज्य का ध्येय लेकर चल रही थी तो इस बार वहीं देखने को मिला. नागालैंड पूरी तरफ कांग्रेस मुक्त हो गया. 2013 के विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस के खाते में 8 सीटें आर्इ थी तो वहीं इस बार कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पार्इ. तो वहीं 38 सीटें जीतने वाली एनपीएफ मात्र 19 सीटों पर सिमट गर्इ है.तीन राज्यों में बीजेपी के प्रदर्शन से गदगद हुए पीएम मोदी, 10 मिनट में किये 7 ट्वीट
पीएम ने लिखा कि चुनाव दर चुनाव लोग बीजेपी और एनडीए को जिस तरह से अपना समर्थन दे रहे हैं उस हिसाब से ये कहा जा सकता है कि लोग सकरात्मकता और विकास के लिए वोट कर रहे हैं। लोगों के पास नकारात्मक राजनीति करने वालों के लिए कोई समय नहीं है।
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजें आ रहे हैं। रुझानों के मुताबिक बीजेपी नागालैंड में 25 और त्रिपुरा में 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, मेघालय में बीजेपी के लिए अच्छी खबर तो नहीं आई है लेकिन पार्टी के नेताओं ने संकेत दिए हैं कि वहां पर गठबंधन करके सरकार बनाई जा सकती है। इन तीनों राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके उल्लास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 10 मिनट के भीतर लगातार सात ट्वीट कर पार्टी नेताओं और कार्यक्रताओं को बधाई दे डाली। पीएम ने लिखा कि, ‘तीनों राज्यों के परिणाम देख लग रहा है कि वहां के लोगों ने बदलाव और विकास के लिए वोट किया है। अब हमारी जिम्मेदारी ये है कि हम कैसे उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हैं।’
त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार बन रही है। इस जीत पर पीएम ने लिखा- ‘त्रिपुरा के मेरे भाइयों बहनों ने जो किया वह अविश्वसनीय है। उनके इस समर्थन और प्यार के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हम त्रिपुरा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’ अपने कार्यकर्ताओं का शुक्रिया करते हुए पीएम ने लिखा- ‘त्रिपुरा की जीत कोई मामूली जीत नहीं है। शून्य से शिखर तक पहुंचने की ये गाथा हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की शक्ति को दर्शाती है।’ पीएम ने ये भी लिखा कि, ‘त्रिपुरा की जीत जुल्मी ताकतों पर लोकतंत्र की जीत है। आज डर पर शांति और अहिंसा की जीत हुई है।’
मेघालय में पार्टी के प्रदर्शन के लिए भी पीएम ने वहां के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य में लोगों के बीच उनकी समस्याएं सुनने के लिए अपने कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया अदा किया।
वहीं नागालैंड में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी को इतनी सीटें जिताने के लिए भी पीएम ने वहां के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने नागालैंड को लोगों को आश्वस्त कराया कि वह प्रदेश के विकास के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।
पीएम ने इस कड़ी के अपने आखिरी ट्वीट में लिखा कि, ‘चुनाव दर चुनाव लोग बीजेपी और एनडीए को जिस तरह से अपना समर्थन दे रहे हैं उस हिसाब से ये कहा जा सकता है कि लोग सकरात्मकता और विकास के लिए वोट कर रहे हैं। लोगों के पास नकारात्मक राजनीति करने वालों के लिए कोई समय नहीं है।’


Comments