टीवी क्वीन के नाम से जानी जाने वाली एकता कपूर बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं. एकता कपूर को टीवी जगत में अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है.वह किसी भी विषय पर अपनी बेबाक राय रखती हैं. हाल एकता कपूर का एक वीडियो सामने आया है.‘एकता वीडियो में मीडिया से सेक्स के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं. एकता का कहना है कि देश में इतनी बड़ी आजादी है, फिर भी लोगों को सेक्स से समस्या है.
विडियो को एक यू-ट्यूब चैनल एएनआई न्यूज ने शेयर किया है.वीडियो में एकता कहते हुए नजर आ रही हैं,”इंडिया में खाने के दांत कुछ और होते हैं और दिखाने के दांत कुछ और होते हैं. हमारे देश की इतनी बड़ी आबादी है लेकिन हमें सेक्स से बड़ी समस्या होती है. शादी के बाद भी लोगों के अफेयर होते हैं लेकिन लोग छिपाते हैं.लोग क्यों छिपाते हैं समाज के लिए.
एकता कपूर की एक नई वेब सीरीज ‘कहने को हमसफर है’ अल्ट बालाजी पर जल्द ही प्रसारित होने वाला है यह शो अवैध संबंधों पर आधारित हैं. शो में मोना सिंह, रोनित रॉय और गुरदीप कोहली भी नजर आएंगे. रोनित और गुरदीप पति-पत्नी के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं मोना का किरदार दूसरी महिला का है. फिल्म में मोना सिंह और अपूर्व अग्निहोत्री की भी जोड़ी 12 साल के बाद एक साथ नजर आएंगी.
क्लिक कर देखें पूरा विडियो
Comments