'क्या ऐसे दो चेहरे लेकर आदमी रह सकता है'
- कोच बदरुद्दीन ने शमी की वाइफ द्वारा लगाए मेंटल और फिजिकल टॉर्चर के आरोपों के जवाब में कहा, "दोनों जब भी मुझसे मिले खुशमिजाज नजर आए। कोई टेंशन नहीं दिखी। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर भी दोनों एकदूसरे के करीब दिखते हैं। ट्विटर पर जब लोगों ने हसीन जहां की ड्रेस पर कमेंट किया तो सबसे पहले शमी ने ही उसका बचाव किया था। यहां तक कि मां अंजुम आरा भी बहू की साइड लेती दिखी थीं। ऐसे में यह समझ से परे है कि क्या एक व्यक्ति दो अलग चेहरों के साथ रह सकता है? सामने एक हैप्पी कपल और घर में घुसते ही एक जालिम पति? मैं हसीन जहां की बातों से इत्तेफाक नहीं रखता।"
क्या है पूरा मामला
हसीन जहां ने पाकिस्तान के कराची की एक कथित प्रॉस्टीट्यूट की तस्वीरें भी डालीं और उसके साथ शमी की चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। इसमें से एक फेसबुक चैट करीब डेढ़ साल पुरानी (अक्टूबर 2016) की है। एक अन्य फोटो में शमी एक महिला के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उसे भी शमी की 'गर्लफ्रेंड' बताया गया।
- हालांकि, अब हसीन जहां का वो फेसबुक अकाउंट डिलीट हो गया है। जिसमें ये सब पोस्ट की गई थीं।
हसीन जहां ने शमी पर ये आरोप लगाए हैं-
"हम दोनों के बीच 2 साल से संबंध खराब चल रहे हैं। 8 जनवरी को यूपी में मेरे साथ घरेलू हिंसा हुई। वहां से कोलकता लौटने के बाद मैंने लोकल थाने में जानकारी दी थी। अब मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी।"
"मैंने बहुत कोशिश की कि चीजें सुधर जाएं। मैंने शमी को समय दिया। खुद को भी समझाने की कोशिश की। लेकिन अब मेरे सब्र का बांध टूट गया है। इतना सबकुछ होने के बावजूद शमी अपनी गलती मानने के बजाय मुझे ही धमकी देता था। कहता था, अपनी जिंदगी बर्बाद मत करो, जिंदगी खराब मत करो, समझा रहा हूं तुम्हें। जैसे रह रही थी, हाथ-पैर समेटकर वैसे ही रहो। अगर अपना भलाई चाहती हो तो।"
"जब से मैंने फेसबुक पर पोस्ट डाला है, तब से शमी ने मुझसे बात नहीं की है। वो सिर्फ एक महिला के साथ बात नहीं करता था। मैंने जो फेसबुक पर बातचीत का स्क्रीनशॉट्स डाला है वो तो कुछ भी नहीं है। शमी के कारनामे और भी गंदे हैं।"
"द. अफ्रीका के दौरे से लौटने के बाद भी शमी ने मुझे प्रताड़ित किया है। और अब मैं सारे सबूतों के साथ पुलिस के पास जाऊंगी।"--- साभार
Comments