Skip to main content

त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जीते उप चुनाव, बीजेपी विधायकों की संख्या पहुंची 36

चरिलाम विधानसभा सीट से सीपीएम के उम्मीदवार पलाश देबबर्मा के द्वारा चुनावी मैदान छोड़ने के बाद इस सीट पर बीजेपी के सबसे अमीर उम्मीदवार और राज्य के उप मुख्यमंत्री जिष्णुदेब बर्मा ने यह सीट रिकॉर्ड मतों से सीपीएम को परास्त कर जीत ली है. इसके साथ ही राज्य में बीजेपी विधायकों की संख्या तीन दर्जन यानी 36 हो गई है. वैसे भी इस सीट पर बीजेपी के जिष्णुदेब बर्मा के अलावा सीपीएम के पलाश देबबर्मा, कांग्रेस के अर्जुन देबबर्मा, आईएनपीटी के उमाशंकर देबबर्मा और निर्दलीय ज्योतिलाल देबबर्मा चुनावी मैदान में थे. दरअसल, 2018 विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सीपीएम के उम्मीदवार रामेन्द्र नारायण देबबर्मा की 11 फरवरी को मौत हो गई थी. इसके बाद ही 12 मार्च उप चुनाव की नई तिथि मुकर्रर हुई थी. गौरतलब है कि चारिलाम सीट से सीपीआई(एम) ने त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के बाद जारी हिंसा के विरोध में अपना उम्मीदवार हटा लिया था. इस पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वामपंथियों ने मैदान छोड़ दिया.
चरिलाम सीट का 51 साल का लेखा जोखा 
19 चरिलाम विधानसभा सीट पर अब तक हुए 10 मुकाबलों में सीपीएम आधा यानी 5 बार विजयी रही है. शेष 5 बार में 3 बार कांग्रेस और एक एक बार सीपीआई और त्रिपुरा उपजाति समिति (टीयूएस) के उम्मीदवार सफल रहे हैं. 1967-1972 तक यह सीट एसटी की लिए आरक्षित थी और 1977 में जनरल सीट हो गई. 1983 में दोबारा एसटी के लिए आरक्षित हो गई और 1988 में दोबारा जनरल सीट हो गई. 1993 से तीसरी बार यह सीट एसटी की लिए आरक्षित हुई जो अभी तक है. 1967 में सीपीआई के एडी बर्मा ने कांग्रेस के केसीडी बर्मा को महज 193 मतों से हराया था. बावजूद इसके 1972 में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदल दिया और वह भी नहीं जीत पाए. सीपीएम के निरंजन देब ने कांग्रेस के नए उम्मीदवार मनमोहन सिंह को 331 मतों से हरा दिया. 1977 में सीपीएम भी उम्मीदवार बदल दी और चुनाव हार गई. टीयूएस के हरिनाथ देबबर्मा ने सीपीएम के दुर्गा प्रसाद सिकदर को 1028 को चुनावी मैदान में मात दी. 1983 में कांग्रेस के परिमल चंद्र साहा ने पहली बार पार्टी के लिए खाता खोला, सीपीएम के ब्रजगोपाल भौमिक को 1226 मतों से हरा कर. 1988 में कांग्रेस लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की. कांग्रेस के मतिलाल साहा ने सीपीएम के ब्रजगोपाल भौमिक को 908 मतों से मात दी. 1993 में यह सीट जीत कर कांग्रेस ने हैट्रिक की. कांग्रेस के अशोक देबबर्मा ने सीपीआई के अघोर देबबर्मा को 664 वोटों से हराया. 1998 में सीपीएम के नारायण रूपिणी ने आईएनडी के अनंत देबबर्मा को 1006 वोटों से हराया. 2003 में सीपीएम के नारायण रूपिणी ने ही आईएनपीटी के नरेंद्र देबबर्मा को 56 वोटों के मामूली अंतर से हराया. 2008 में सीपीएम के नारायण रूपिणी ने ही फिर एक बार आईएनपीटी के नरेंद्र देबबर्मा को ही 487 मतों से हराकर अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की. जबकि 2013 के पिछले विधानसभा चुनाव सीपीएम के रामेन्द्र नारायण देबबर्मा ने कांग्रेस के हिमानी देबबर्मा को 1341 मतों से हराया था.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...