Skip to main content

निवेश का महाकुंभ बन गया योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश

निवेश की बुनियाद पर उत्तर प्रदेश की तरक्की की इमारत खड़ी करने के लिए यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018 का आगाज बुधवार को हो गया. यूपी में बीजेपी की सरकार आने और सत्ता संभालने के बाद यह योगी सरकार का सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट शो है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इनवेस्टर्स समिट 2018 चल रहा है. समिट के दौरान देशभर के नामी-गिरामी उद्योगपतियों ने यूपी में निवेश की घोषणा की. फरवरी 21 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में दो दिवसीय यूपी इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया. इस समिट में मुकेश अंबानी, रतन टाटा, गौतम अडानी समेत देश के 5000 बड़े उद्योगपति समेत दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं.
यूपी में बीजेपी की सरकार आने और सत्ता संभालने के बाद यह योगी सरकार का सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट शो है. इन्वेस्टर्स समिट के लिए सूबे की राजधानी लखनऊ पूरी तरह से चमक-दमक कर अगले दो दिनों तक सजी हुई है. एक तरफ जहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस दो-दिवसीय आयोजन का उद्घाटन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समिट की शान बढ़ायी, तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समापन कर इसकी शोभा बढ़ाएंगे. इस मौके पर देश के शीर्ष उद्योगपतियों की मौजूदगी ने समिट में चार चांद लगा दिया. अंबानी से लेकर अडानी और बिरला तक इस दिन यूपी की भूमि पर मौजूद थे. मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी इंवेस्टर्स समिट के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुये कहा कि इंवेस्टर्स समिट देश के इतिहास का बहुत बडा परिवर्तन है. इसको लेकर मैं सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं.
न्यू इंडिया और न्यू उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिये निवेश की है आवश्यकता

Image may contain: 9 people, people standingपीएम मोदी ने कहा कि इससे उद्योगों को तय समय सीमा में आनलाइन परमीशन मिल जायेगा. योगी सरकार पूरी गंभीरता से किसानों महिलाओं से किया गया वादा पूरा कर रही है. अब उत्पादन करीब 40 फीसदी बढा है, जिससे देश को बहुत फायदा हो रहा है. यहां कि 60 फीसदी जनता कामगार लायक है. जो यूपी को नई ऊंचाइयों की ओर ले जायेगा. अब यूपी में सुपरहिट परफार्मस देने के लिये यहां का हर बच्चा बच्चा तैयार है. न्यू इंडिया, न्यू उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिये नये निवेश की भी आवश्यकता है. पीएम ने यूपी इंवेस्टर्स समिट में कहा कि कहीं पर भी जब परिवर्तन होता है, तो सामने दिखता है. उत्तर प्रदेश में इतने व्यापक स्तर पर इन्वेस्टर समिट होने के साथ इस इन्वेस्टर समिट में इतने निवेशकों और उद्यमियों का एकजुट होना, अपने आप में एक बड़ा परिवर्तन है.
पुरानी कहावत है कि कोस कोस में बदले पानी सोलह कोस में वानी


Image may contain: 1 person, standingपीएम ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार से पहले की स्थितियों के बारे में यूपी के लोगों से बेहतर कौन जानता है. यूपी के विकास का जो माहौल आज मिला है. इसकी कभी उम्मीद नहीं थी लेकिन योगी सरकार ने जो पॉजीटिव माहौल दिया है वह काबिले तारीफ है. मोदी ने कहा कि पुरानी कहावत है कि कोस कोस में बदले पानी सोलह कोस में वानी. यहां के मलिहाबाद के आम,  भदोही की कालीन, बनारस की जरदोजी, फिरोजाबाद का कांच, आगरा का पेठा, कन्नौज का इत्र, आयोघ्या में राम की लीला तो मथुरा की कृष्ण लीला सभी कुछ है.
यूपी में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का होगा विस्तार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इस अवसर पर मैं महत्वपूर्ण घोषणा भी करने जा रहा हूं. इस वर्ष बजट में प्रस्ताव रखा गया था कि देश में दो डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स का निर्माण किया जायेगा. इनमें एक यूपी में प्रस्तावित है. बुंदेलखंड के विकास को विशेषतौर पर ध्यान में रखते हुये,  अब तय किया गया है कि यूपी में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का विस्तार आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट तक होगा.

हवाई चप्पल पहने वाला, हवाई जहाज में करे यात्रा



आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लखनऊ आगमन पर उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा कि उड़ान योजना के तहत 11 शहरों में हवाई अड़डों का विकास किया जा रहा है. मेरा सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में यात्रा करे. यूपी में ईस्टर्न और वेस्टर्न कारीडोर से परिवहन की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. वाराणसी हल्दिया के बीच वाटर परिवहन को भी मजबूत किया जा रहा है. जो यूपी को इक्कीसवी सदी में नई बुलंदियों पर लेकर जायेगा. जिससे यूपी के विकास के साथ ही यहां पर रोजगार की भी संभावनायें बढ़ेंगी. यूपी में टूरिज्म के विकास को भी बेहतर तरीके से काम करेगा. जिससे यूपी नंबर वन जायेगा नई पर्यटन को भी इंडस्ट्री का दर्जा दिया गया है. अगले साल इलाहाबाद में महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है जो बहुत बड़ा आयोजन है, यूपी के साथ देश का भी सौभाग्य होगा. इससे रोजगार की भी अपार संभावनायें हैं. हमें इसकी अंतरर्राष्ट्रीय ब्रांडिग करनी होगी.
यूपी अपनी ताकत से कर रहा है पूरा न्याय

पीएम ने कहा कि यहां पुराने समय से लेकर आज यूपी अनाज गेहूं गन्ने दूध आलू के उत्पादन में नंबर एक पर है. यूपी देश में यहां पर विपरीत परिस्थितियों के बाद भी यूपी के भाई बहनों ने काम किया है. सवाल यह है कि आगे क्या है. क्या यूपी अपने ताकत से पूरा न्याय कर रहा है. आज हर क्षेत्र में यूपी का वैल्यू एडीशन की जरूरत है. यहां पर योगी के सरकार की नीतियां और उनपर काम किया जा रहा है.
यूपी में विकसित किया जायेगा किसान इडस्ट्री

यूपी में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लोगों को चार लाख करोड रूपये से ज्यादा का लोन दिया जा चुका है. वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट को प्रोत्साहित करना है. हमें मार्केटिंग को भी आगे बढ़ाना होगा. खेती से जुडी बड़ी समस्या है कि हर साल 190  करोड़ की सब्जी सड़ जाती है और किसान भाइयों को इसका नुकसान हो रहा है. आलू उत्पादन में यूपी नंबर एक पर है हमें इनके उत्पाद को चिप्स उधोगो तक पहुंचाने के लिये रोडमैप बनाकर किसान इंडस्ट्री को कनेक्ट करना होगा. दूघ उत्पादन में भी यूपी नंबर एक है. किसानों की फसल को बर्वादी को रोकने के लिये प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना लायी गई है. फूड प्रोसेसिंग को भी मंजूरी प्रदान कर रही है. एग्रीकल्चर उत्पाद और वेस्ट को हमें आगे बढ़ाना है.
फाइव पी का मंत्र दिया पीएम ने

प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी मैंने प्रर्दशनी में बहुत ही बढिया तकनीक को देखा है. जितनी जीडीपी ग्रो करेगा उसका उतना ही विकास होगा, रोजगार मिलेगा. लघु माध्यम उद्योगों को भी रोजगार की सबसे ज्याद संभावना है. 50  लाख लघु उधोग है. जिसमें लाखों लोग काम कर रहे हैं. देश में कई ऐसे सेक्टर है जो इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं. उनकी आय बढानी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है, Potential + Policy + Planning+ Performance से ही Progress आती है. अब यूपी भी Super-Hit Performance देने के लिए तैयार है.
योगी ने यूपी में ला दिया है सकारात्मक माहौल

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम के  मंत्रिमंडल, उनके सहयोगियों, यहां की ब्यूरोक्रेसी, यहां की पुलिस  और उत्तर प्रदेश की जनता को बधाई देता हूं कि वो अपने उत्तर प्रदेश को इतने कम समय में समृद्धि और विकास के रास्ते पर ले आई है. नकारात्मकता भरे उस माहौल से राज्य को सकारात्मकता की तरफ लाना, हताशा-निराशा अलग करके उम्मीद की किरण जगाने का काम योगी सरकार ने किया है.
18 करोड़ लोगों का कराया गया बीमा 

प्रधानमंत्री ने अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि तक 18  करोड से अधिक गरीबों का बीमा कराया गया है. छह करोड से ज्यादा शौंचालय बनवाये गये हैं. उज्जवला योजना को बढाकर आठ करोड़ कर दिया गया है. चार करोड लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है. गरीब परिवार को बीमारी के इलाज के लिये पांच लाख रूपये दिये जा रहे है.
1045 एमओयू हुये साइन


इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट में 4.28 लाख करोड़ रुपये के 1045  एमओयू हुए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष इसकी घोषणा की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सरकार के अगले वित्तीय वर्ष  के बजट का आकार भी लगभग 4.28  लाख करोड़ रुपये है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों को स्वागत करते हुये कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है उसके लिये सुशासन चाहिये. उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से उबारकर देश का सबसे अच्छा प्रदेश बनाना है. हमने कई सेक्टर तैयार किये हैं जिसमें फिल्म टेलीविजन, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाना है.
देश के 99 बड़े शहरों में 10 शहर हैं यूपी में
सीएम योगी ने कही कि किसी भी विकास के लिये सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, का माहौल होना चाहिये. यूपी सरकार ने इन 11 महीनों में कानून का राज स्थापित किया है. देश के अंदर 99 शहरों में 10 शहर यूपी के है. कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद में मेट्रो चलाने का प्रयास है. उद्योगों की स्थापना का उद्देश्य रोजगार की संभावना है. हमारा लक्ष्य तीन सालों में 40 लाख रोजगार देना है. इसके लिये उधोगपतियों का एक ग्रुप बनाया गया है. ईज आफ डूइंग के लिये सभी काम चल रहे है. डिजिटल काम भी चल रहा है. इसके अलावा कुटीर उद्योग और वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट को लेकर हम लगातार काम कर रहे हैं. पूर्वी भारत से यूपी को जोड़ने के लिये हम एक्सप्रेस वे का निर्माण कर रहे हैं. हम सभी जिलों को भी सड़कों को आपस में जोड़कर रोजगार देने के लिये प्रतिबद्ध है. पावर फार आल उज्जवला योजना काम कर ही है. हमारे पास बड़ी संख्या में युवा उर्जा उपलब्ध है. जिसकी साठ प्रतिशत जनसंख्या है. यूपी देश का सबसे बड़ा और समृद्ध राज्य है. हम नई पर्यटन नीति पर काम कर रहे हैं जिससे लोग आगे आ सकें. सीएम ने कहा कि 500 फारच्युन कंपनियां यहां उपस्थित है. अब तक एक हजार 45 संख्या है. 428 हजार करोड के एमओयू साइन किया है. हर एमओयू की समीक्षा मैं अपने स्तर पर करूंगा.
यूपी और माॅरीशस के बीच है खून का रिस्ता
मॉरीशस के रक्षा मंत्री तथा प्रधानमंत्री के सलाहकर अनिरुद्ध जगन्नाथ ने कहा कि हम सबसे पहले छोटा भारत मारीशस की ओर से सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं. भारत और मारीशस के बीच खून का रिश्ता है. नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से यह रिश्ता और मजबूत हो गया है. यहीं से हमारे पूर्वज मारीशस गये थे. मैं यहां से समाजिक आर्थिक और व्यापारिक रिश्ता बनाना चाहता हूं. मॉरीशस के रक्षा मंत्री तथा प्रधानमंत्री के सलाहकर अनिरुद्ध जगन्नाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मॉरीशस को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद.
इस दौरान करीब 4.28 लाख करोड़ रुपए निवेश की घोषणा हुई है. कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस समिट का लक्ष्य यूपी को बीमारू राज्य की श्रेणी से उभारने का है. पीएम मोदी हमें विकास के लिए समय-समय पर मार्गदर्शन देते हैं. उन्होंने कहा कि अगर भारत को विकास की राह में आगे बढ़ाना है तो रास्ता यूपी से ही होकर जाता है.
उन्होंने कहा कि इस समिट में हमारी मुख्य फोकस एग्रो, डेयरी, फूड प्रोसेस, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे बड़े क्षेत्रों पर है. पिछले 11 महीने में कानून का राज स्थापित किया है, प्रदेश में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए काम किया है. हमारे प्रदेश में से 10 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है, लखनऊ में मेट्रो चल रही है. कानपुर-मेरठ में मेट्रो का काम चल रहा है, वहीं गोरखपुर और वाराणसी में भी मेट्रो का काम आगे बढ़ाया जा रहा है.

3 साल में 40 लाख रोजगार: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य अगले 3 साल में 40 लाख रोजगार पैदा करना है. उन्होंने बताया कि समिट में कुल 1045 एमओयू और 4.28 लाख करोड़ का निवेश हुआ है.’ उन्होंने बताया कि कानून व्यव्वस्था, ऊर्जा, प्रशासनिक व्यवस्था, जागरुकता जैसी मूलभूत चीजों की आवयश्कता है और हम उसे मुहैया कराएंगे.
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘भारत में बनने वाले 99 स्मार्ट सिटी में 10 उत्तर प्रदेश के शहरों को शामिल किया गया है. कानपुर, मेरठ, आगरा में मेट्रो का डीपीआर बनकर तैयार हो चुका है. हमारा लक्ष्य अगले तीन साल में प्रदेश के अंदर 40 लाख रोजगार का सृजन करना है.’ उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने का रास्ता उत्तर प्रदेश से जाता है. राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड बनाकर काम किया जा रहा है.
अपनी सरकार की खूबिया गिनाते हुए सीएम ने कहा, ‘प्रदेश में हमारी सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है. इससे प्रदेश में आवागमन की सुविधा और ज्यादा अच्छी हो जाएगी.

यूपी के विकास में भागीदार बनेगा फिक्की
निवेश की बुनियाद पर उत्तर प्रदेश की तरक्की की इमारत खड़ी करने के लिए यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018 का आगाज बुधवार को हो गया.
समिट में उद्योगपतियों का लगा जमावड़ा
वहीं फिक्की के चेयरमैन रशेस शाह ने कहा कि यूपी में निवेश करने के लिये हम डिजिटल इंडिया स्टार्टअप इंडिया, राइजिंग इंडिया, स्किल इंडिया का पूरी तरह से तैयार है. यहां पर हमें मानव संसाधन को पूरी तरह से यूटिलाइज करने के लिये पालीटेक्निक,इंजीनियरिंग कालेजों को रोजगार परक शिक्षा देनी होगी. फिक्की निवेश को बढ़ावा देने के लिये नये प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है. वहीं अपोलो हास्पिटल ग्रुप की चेयरमैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है जहां अपनी संभावनाओं की तलाश करने 66  सीईओ आये है.
30 हजार लोगों को रोजगार देगा टाटा 
टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि यूपी में विकास की अपार संभावनायें है. यहां पर 30 हजार लोगों को हम रोजगार देने के लिये तत्पर है. टीसीएस ग्रुप को हम लखनऊ में और समृद्ध करेंगे. टीसीएस लखनऊ में अपनी सर्विसेज जारी रखेगी और लखनऊ में अपनी उपस्थिति को ज्यादा मजबूत करेगी. उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में चौतरफा विकास के क्षेत्र में हम सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे.
18 हजार 750 करोड़ का निवेश करेंगे सुभाष चंद्रा
राज्यसभा सांसद एवं एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ 18,750  करोड़ रुपये का एमओयू किया है. पिछली सरकार में हमने 30  हजार करोड़ का निवेश किया था, लेकिन सिर्फ तीन हजार करोड़ का काम मिला था. उन्होंने कहा कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट एक मिसाल है. पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेश में भी देश का मान बढ़ाया है. मुख्यमंत्री के प्रयास से 18,750 करोड़ के एमओयू साइन कर दिया और हम अब निश्चत रूप से अपना काम कर सकेंगे. यूपी एक नया उत्तर प्रदेश बन रहा है. सभी साथी यहां निवेश करें.
25 हज़ार करोड़ निवेश करेगा महिंद्रा
महिंद्रा एण्ड महिंद्रा के चेयरमैन आनन्द महिंद्रा ने कहा कि यूपी से हमारा पुराना नाता है. मेरी माता जी का जन्म इलाहाबाद में हुआ और लखनऊ में मेरी माता जी एक स्कूल में अध्यापक रही हैं. मैं मुसाफिर हूं वापस घर आ गया. उत्तर प्रदेश को यूपी की तरह नहीं दूसरे देश की तरह देखना चाहिए. 25  हज़ार करोड़ निवेश करेंगे. यूपी की जीडीपी विश्व के प्रमुख 6  देशों में शामिल है. इसलिये यूपी की तुलना किसी प्रदेश से नहीं और बल्कि देशों से होना चाहिये. महिंद्रा ग्रुप इलेक्ट्रिक वाहन की एक फैक्ट्री वाराणसी लगायेगा. हमारा ग्रुप समाजिक कार्यो में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है. मेरी माता जी इसी प्रदेश की हैं, यूपी को सिर्फ अन्य राज्यों से ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से तुलना की जानी चाहिए. हम वाराणसी में भी कई तरह के निवेश करेंगे, वाराणसी में रिजॉर्ट बनाएंगे.
यूपी में अडानी ग्रुप करेगा 35 हजार करोड़ का निवेश
उद्योगपति गौतम अडानी ने समिट में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस प्रकार के कार्यक्रम की शुरुआत गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए की थी. जिसके बाद देश के कई राज्यों ने इस प्रकार के कार्यक्रम किए हैं. इस तरह की समिट से राज्यों का विकास होता है. गौतम अडानी ने कहा कि हमारा ग्रुप उत्तर प्रदेश में वल्ड क्लास फूड पार्क, लोजिस्टिक पार्क खोलेगा. उन्होंने कहा कि यूपी में हमारा लक्ष्य सोलर पावर स्टेशन खोलने का प्लान है. इसके साथ ही मेट्रो बनाने और यूनिवर्सिटी बनाने में भी निवेश करेंगे. अगले पांच वर्ष में हम यूपी में करीब 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगे.
आदित्य बिरला ग्रुप भी करेगा 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश
वहीं आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ने देश को नया भारत बना दिया. उनके प्रयासो से बिरला ग्रुप यूपी में मेजर इनवेस्टमेंट कर रहा है. यूपी में विकास के लिये उद्योगों के लिये अच्छा माहौल और परिवहन का साधन है. यूपी में बड़ी मात्रा में मानव संसाधन है. हिंडाल्को, सीमेंट समेत 25 हजार करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट करेगा तथा एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार देगा। 
पीएम के उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना पूरा करेंगे हम
 निवेश की बुनियाद पर उत्तर प्रदेश की तरक्की की इमारत खड़ी करने के लिए यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018 का आगाज बुधवार को हो गया.
उद्यमी मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिरला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुकेश अंबानी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया. रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना,  सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है. उन्होंने कहा कि हम सब लोग मिलकर प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में लगे हैं. हमको यकीन है कि इनका यह सपना पूरा होगा. यहां पर डिजिटल के क्षेत्र में बड़ी संभावना है. उन्होंने कहा कि रिलायंस उत्तर प्रदेश में पांच वर्ष में बड़ा निवेश करेगी. इसमें बीस हजार करोड़ रुपया जियो फोन में निवेश किया जायेगा. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश का हर युवक स्मार्ट नौजवान बने. अगले तीन वर्ष में जियो प्रदेश में दस हजार करोड़ का निवेश करेगा. इतना ही नहीं तीन साल में जियो के माध्यम से एक लाख लोगों को रोजगार भी दिया जायेगा.
40 हजार नौकरियां देगा रिलायंस
मुकेश अंबानी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब मुंबई आये थे, तो उन्होंने कहा था कि यूपी को आगे ले जाना है. मुख्यमंत्री ने कहा था कि जियो को यूपी के हर गांव तक पहुंचना है. मुझे यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि दिसम्बर 2018  तक यूपी के हर गांव तक जियो की पहुंच होगी. नमामि गंगे प्रोजेक्ट में रिलायंस फाउंडेशन से जो भी सहयोग की मांग होगी, उसे पूरा किया जाएगा. 40  हज़ार से ज्यादा हम नौकरियां यहां दे चुके हैं. रिलायंस फाउंडेशन मिशन गंगा में सहायता के लिए तैयार है, सब मिलकर यूपी को उत्तम प्रदेश बनायेंगे.
अन्य देश में शामिल है समिट में
मालूम हो कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को यूपी इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन रिबन काटकर और बटन दबाकर किया. दो दिन तक चलने वाले निवेशकों के महाकुंभ में प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने, किसानों की आय दोगुनी करने और युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए उद्योगपतियों और कारोबारियों का महाकुंभ लगा है. वहीं उत्तर प्रदेश के समग्र विकास में अपना पूर्ण सहयोग देने के लिये सहमति देने वाले सात कन्ट्री पार्टनर भी भाग लेंगे. इनके लिये भी विशेष सत्र का आयोजन किया गया है. कन्ट्री पार्टनर के रूप में फिनलैण्ड, नीदरलैण्ड, जापान, चेक गणराज्य, थाईलैण्ड, स्लोवाकिया तथा मॉरिशस के प्रतिनिधि और उद्योगपति शिरकत करेंगे.
अलग-अलग 15 सत्र होंगे पहले दिन
इस समिट में पहले दिन अलग-अलग 15 सत्र होंगे. यह सत्र अलग-अलग सेक्टरों पर केंद्रित होंगे. समिट के मद्देनजर राज्य सरकार ने 10 फोकस सेक्टर चिह्नित किये हैं. इनमें सिविल एवियेशन, आइटी इनेबल्ड सर्विसेज, डेयरी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, हैंडलूम एवं वस्त्रोद्योग, पर्यटन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, नवीकरण ऊर्जा और फिल्म शामिल हैं.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...