आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक
डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की अपकमिंग फिल्म 'गॉड सेक्स एंड ट्रुथ' को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। हाल ही में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमन एसोसिएशन (AIDWA) और दूसरे महिला संगठनों ने वाइजैग पुलिस का विरोध करते हुए 48 घंटे की भूख हड़ताल करने का फैसला किया। इनका कहना है कि पुलिस रामगोपाल वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।
रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'गॉड सेक्स एंड ट्रुथ' पिछले महीने ही इंटरनेट पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर महिला संगठनों का आरोप है कि अश्लीलता के साथ ही इसमें औरतों की लाज-शर्म का भी मजाक उड़ाया गया है।
- AIDWA की मेंबर मणि के मुताबिक, हमने पिछले महीने फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी, लेकिन विशाखापट्नम पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की।
इस वजह से हो रहा विरोध...
- इस फिल्म का ट्रेलर जनवरी, 2018 में रिलीज हुआ था। यूट्यूब पर आते ही ट्रेलर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल हो गया था।
- फिल्म में अमेरिकी पोर्न स्टार मिया मलकोवा ने काम किया है। मिया इसमें अपनी सेक्स डिजायर के बारे में बता रही हैं।
- साथ ही यह भी कहती नजर आ रही हैं कि औरतों का शरीर पुरुषों की प्रॉपर्टी नहीं है। सनी लियोनी के बाद मिया ऐसी दूसरी पोर्न स्टार हैं, जो बॉलीवुड में काम कर रही हैं।
- बता दें कि 'गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ' न तो कोई फिल्म है, न शॉर्ट मूवी और न ही कोई वेब सीरीज, बल्कि ये एक ऐसा वीडियो है, जिसमें मिया मलकोवा सिर्फ सेक्स के बारे में बता रही हैं कि उनके लिए इसके क्या मायने हैं।
70 के दशक में निर्माता-निर्देशक बी.के. आदर्श ने सेक्स शिक्षा पर आधारित भारत की प्रथम फिल्म "गुप्त ज्ञान" बनाई, जिसका सेंसर बोर्ड तक ने विरोध किया था, परन्तु तत्कालीन भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी, आदि अनेकों राजनीतिक नेताओं के सहयोग से सेंसर बोर्ड ने फिल्म को प्रमाण-पत्र दिया। अपने जीवन में कभी कोई ऐसी फिल्म अब तक नहीं देखी, जिसका महिला कॉलेजों में विशेष शो आयोजित किये गए और दिल्ली के शीला सिनेमा ने लगभग दो सप्ताह से अधिक दोपहर का शो केवल महिलाओं के लिए रखा था। फिल्म इतनी प्रभावी सिद्ध हुई थी, कि बुद्धा गार्डन और दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्डन के अतिरिक्त रेड लाइट एरिया तक में सन्नाटा छा गया था। जबकि "गुप्त ज्ञान" की तर्ज पर बाद आयी फिल्में प्रभावहीन रहीं। इतना विश्वास है, यदि आज भी इस फिल्म का पुनः प्रसारण किया जाये, नितरोज के होने वाले बलात्कार एवं महिला शोषण पर बहुत अंकुश लगेगा।
Comments