जो काम नहीं करेगा उसके लिए ऐसा ही कहेंगे- बालियान
इस बयान के बाद जी न्यूज से बातचीत में नरेश बालियान ने कहा कि 'जो काम नहीं करेंगे उनके लिए वह ऐसे ही शब्दों का इस्तेमाल करेंगे. बालियान ने कहा, आज दिल्ली के 2 लाख लोगों को राशन नहीं मिल रहा है और वो हमारे पास उनकी शिकायत कर रहे हैं तो ये जिम्मेदारी हमारी बनती है कि हम उसका निपटारा करेंगे.'
नरेश बालियान ने आलापा पुराना राग
उत्तम नगर में जनसभा का संबोधित करते हुए नरेश बालियान ने एक बार फिर पुराना राग आलापते हुए कहा कि दिल्ली में सत्तासीन केजरीवाल सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा है. अधिकारियों के कारण जनता काम बाधित हो रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सिर्फ अधिकारियों के कारण ही जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है. जी न्यूज से बातचीत के दौरान बालियान ने कहा कि जो अधिकारी काम में बाधा डाल रहे हैं उनकी पिटाई नहीं तो क्या पूजा करें.
अवलोकन करें:--
अवलोकन करें:--
केजरीवाल ने साधी चुप्पी
जिस वक्त नरेश बालियान यह बयान दे रहे थे और अधिकारियों को मारने की बात कह रहे थे उस वक्त दिल्ली के सीएम और आप पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल भी वहां पर मौजूद थे. हालांकि मंच पर बोलने से केजरीवाल ने दूरी ही बनाए रखी.

मुख्य सचिव से मारपीट पर पहली बार बोले केजरीवाल
आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली बार मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की पिटाई मामले पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जितनी गंभीरता से जांच कर रही है उतनी गंभीरता जस्टिस लोया मामले में भी होनी चाहिए. उन्होंने दिल्ली पुलिस पर जमकर हमला किया और उसके कामकाज के तरीके को लेकर भी सवाल खड़े किए. अरविंद केजरीवाल ने LG अनिल बैजल से मुलाकात का वक्त मांगा है.

केजरीवाल सरकार होश में आओ
| भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम के घर के बाहर प्रदर्शन किया. |
दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. भाजपा ने दिल्ली की आप सरकार पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है. दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया था कि सोमवार रात मुख्यमंत्री के आवास पर एक बैठक के दौरान आप विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य ने उन पर हमला किया था. प्रकाश की शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने खान और अन्य के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की थी.
मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा, चेहरे पर चोट के निशान और सूजन
दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कथित तौर पर मारपीट के मामले में यह बात सामने आई कि इस हाथापाई के दौरान चीफ सेक्रेटरी को चोटें आईं. देर रात उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया था, जिसमें खुलासा हुआ कि उनके शरीर पर चोट के निशान थे. मेडिकल रिपोर्ट में अंशु के माथे के दाएं तरफ चोट के निशान, दोनों कानों के पीछे सूजन, होठों पर चोट के निशान, दाएं गाल पर सूजन की बात कही गई.
केजरीवाल के सामने मारपीट की गई, कोई बचाने नहीं आया- मुख्य सचिव अंशु प्रकाश
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी(आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान और एक अन्य विधायक ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने उनके सरकारी आवास में उनसे मारपीट की थी. उन्होंने कहा कि वह मारपीट करने वाले एक अन्य विधायक की पहचान कर सकते हैं. आम आदमी पार्टी (आप) ने हालांकि इन आरोपों से इंकार किया है और कहा कि मुख्य सचिव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर फर्जी आरोप लगा रहे हैं. प्रकाश ने मंगलवार को पुलिस शिकायत में कहा, "विधायक अमानातुल्लाह खान और मेरी बाई तरफ खड़ा विधायक/व्यक्ति, जिसकी पहचान मैं कर सकता हूं, ने मेरी तरफ से बिना किसी उकसावे के मुझे पीटना शुरू कर दिया. उन्होंने मुझे मेरे सिर और कनपटी पर कई बार मारा." प्रकाश ने कहा, "इस दौरान मेरा चश्मा जमीन पर गिर गया और मैं पूरी तरह 'सदमे की स्थिति' में पहुंच गया." उन्होंने कहा, "घटना के बाद मैं किसी तरह कमरे से बाहर जाने, अपने आधिकारिक कार में बैठने और मुख्यमंत्री आवास को छोड़ने में सफल हुआ." मुख्य सचिव ने अपनी शिकायत में कहा कि कमरे में उपस्थित किसी ने भी मुझे बचाने का प्रयास नहीं किया.

Comments