Skip to main content

नायिका की तलाश में सेक्स वर्कर के पास गए थे दादासाहेब फाल्के

dadasaheb
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
भारतीय सिनेमा के पितामाह  कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के की आज 74वीं पुण्यतिथि है। दादासाहेब फाल्के का पूरा नाम धुंडिराज गोविंद फाल्के था। जब सिनेमा में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों और मशीनें नहीं थी उस वक्त फाल्के भारत की पहली मूक फीचर फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' लेकर आए। इस फिल्म में कोई महिला नहीं थी। वहीं, दादासाहेब की आखिरी बार फिल्म बनाने की इच्छा पूरी नहीं हो सकी। 
गहने गिरवी रख जुटाए पैसे
दादासाहेब फालके के नाती चंद्रशेखर पुसालकर ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया- राजा हरीशचंद्र फिल्म की कुल लागत 15 हजार रुपए थी। उस वक्त ये कीमत बहुत होती थी। ऐसे में फाल्के की पत्नी सरस्वती बाई ने अपने गहने गिरवी रखकर पैसे जुटाने में मदद की। वहीं, फिल्म में महिलाओं का किरदार भी पुरुषों  ने निभाया था लेकिन तारामती का किरदार निभाने के लिए कोई अभिनेत्री नहीं मिल रही थी।
तारामती के लिए गए रेड लाइट एरिया में
दादासाहेब के नाती चंद्रशेखर के मुताबिक- तारामती के रोल के लिए एक्ट्रेस ढूंढने के लिए दादासाहेब मुंबई के रेड लाइट एरिया में भी गए। वहां पर औरतों ने उनसे पूछा कि कितने पैसे मिलेंगे। उनका जवाब सुनकर उन्होंने कहा कि जितने आप दे रहे हो उतने तो हम एक रात में कमाते हैं। दूसरे, यह भी कहते है कि दादासाहेब को यहाँ तक कहा गया "फिल्म में काम करने बाद उस वैश्या के पास कोई ग्राहक नहीं आएगा। उसके भविष्य का क्या होगा? क्यों नहीं अपने ही घर की किसी औरत को फिल्म में ले लेते।  यानि उस समय कोई भी महिला फिल्म में काम करने को तैयार नहीं होती थी। आखिर में दादासाहेब की तलाश एक होटल में खत्म हुई। एक दिन वो होटल में चाय पी रहे थे तो वहां काम करने वाले एक गोरे-पतले लड़के को देखकर उन्होंने सोचा कि इसे लड़की का किरदार दिया जा सकता है। उसका नाम सालुंके था। बाद में उसने तारामती का रोल निभाया।
नहीं मिली आखिरी फिल्म बनाने की इजाजत
दादासाहेब फालके के नाती चंद्रशेखर पुसालकर ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया- अंतिम बरसों में दादासाहेब अल्ज़ाइमर की बीमारी से जूझ रहे थे। लेकिन उनके बेटे प्रभाकर ने उनसे कहा कि चलिए नई तकनीक से कोई नई फिल्म बनाते हैं। उस समय फिल्म निर्माण के लिए ब्रिटिश सरकार से लाइसेंस लेना पड़ता था। जनवरी 1944 में दादासाहेब ने लाइसेंस के लिए चिट्ठी लिखी। 14 फरवरी 1946 को जवाब आया कि आपको फिल्म बनाने की इजाजत नहीं मिल सकती। उस दिन उन्हें ऐसा सदमा लगा कि दो दिन के भीतर ही वो चल बसे। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...