Skip to main content

BJP को मिला नया दफ्तर

BJP को मिला नया दफ्तर, PM मोदी बोले- यहां सबको साथ लेकर चलने की मिलती है ट्रेनिंगप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज (रविवार) दिल्ली के 6 दीनदायाल उपाध्याय मार्ग पर बने बीजेपी के नए दफ्तर का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुरली मनोहर जोशी समेत कई राजनेता मौजूद रहे. पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट की ओर से विभिन्न दलों को अपना कार्यालय लुटियन जोन से कहीं और ले जाने के निर्देश के बाद बीजेपी ऐसा कदम उठाने वाली पहली बड़ी पार्टी बन गई है. पार्टी का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी ने आजादी के बाद राष्ट्रहित में हुए हर आंदोलन की अगुवाई की. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है, यहां सबको साथ लेकर चलने की ट्रेनिंग दी जाती है. 
पीएम मोदी के भाषण के मुख्य अंश:-
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोई भी काम केवल बजट से नहीं होता है. इस तरह के निर्माण सपने, इच्छा शक्ति और लगन से पूरी होती है. तय समय पर बीजेपी के नए कार्यालय के निर्माण के लिए अमित शाह की टीम को बधाई.
2. पीएम मोदी बोले, भारत में राजनीतिक दल बनाना मुश्किल काम नहीं है. हजारों पार्टियां बनती बिगड़ती हैं. कुछ दल हैं जिनकी संसद में उपस्थिति है. उनके विचार हैं. ये गुलदस्ता रूपी पार्टियां हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है.

3. पीएम मोदी ने कहा, सभी दल अपनी बात जनता जर्नादन के पास जाते हैं, लेकिन अभी भी हमारे देश में राजनीतिक दलों में लोकतंत्र लाने की जरूरत है. हमारे देश में आजादी आंदोलन में हिस्सा ले चुकी पार्टियां भी आज हैं.
4. पीएम मोदी बोले,  हमारे देश में एक कालखंड ऐसा आया जब राष्ट्रव्यापी मजबूत राजनीतिक दल बनाने का दौर आया, तभी जनसंघ का निर्माण हुआ. हम जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर आगे बढ़े उसपर कायम हैं, यही संतोष है.
5. पीएम मोदी बोले, आजादी के बाद देशहित या राष्ट्रभक्ति से जुड़े जितने भी आंदोलन हुए उसका नेतृत्व जनसंघ या भारतीय जनता पार्टी ने किया. आडवाणी और भंडारी जैसे लोगों के चलते बीजेपी का पिंड मूलत: लोकतांत्रिक है. बीजेपी में सबको साथ लेकर चलने की ट्रेनिंग मिलती है. हमारी पार्टी राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी हुई है.
6. पीएम मोदी बोले,  लोकतांत्रिक तरीके से साथियों साथ लेकर चलना एक अलग ही अभ्यास होता है. अटल जी के दौर में विभिन्न राजनीतिक दलों को एकजुट करके सरकार चलाने का श्रेय भी बीजेपी को जाता है. बीजेपी के आचार और विचार में लोकतंत्र है.
7. बीजेपी के हर कार्यकर्ता के दिल से आवाज निकलनी चाहिए कि यह मेरा कार्यालय है. यह कार्यालय देश की कोटि-कोटि जनता के हित के लिए है. इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है. इसका सपना देशहित है. भारतीय जनता पार्टी एक मात्र पार्टी है जहां अपना का भाव होता है.
8. पीएम मोदी बोले, बीजेपी को यहां तक पहुंचाने में जनसंघ और बीजेपी से जुड़े जितने भी महापुरुषों ने योगदान दिया है, उनका धन्यवाद और अभिनंदन करता हूं.
9. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय ने इस सफर की शुरुआत की थी, जिसे लाखों कार्यकर्ताओं ने यहां तक पहुंचाया है.
नए दफ्तर में जाने की योजना बना ली गई है
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीजेपी ने अगले हफ्ते से ही अपने वर्तमान कार्यालय से नए कार्यालय में चले जाने की योजना बना ली. मोदी और शाह ने पिछले साल अगस्त में नये मुख्यालय की आधारशिला रखी थी और मुंबई की एक प्रमुख आर्किटैक्ट कंपनी ने उसका डिजायन तैयार किया है.
आधुनिक संचार सुविधाओं से लैस है नया मुख्यालय 
पार्टी के नए मुख्यालय में आधुनिक संचार सुविधाओं से लैस तीन भवन हैं ताकि पार्टी पदाधिकारी समय पर ही राज्यों एवं स्थानीय स्तरों पर अपने समकक्षों के साथ पार्टी कामकाज पर समन्वय कायम कर सकें. अमित शाह ने 2014 में पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभाला था तब से वह सभी राज्यों एवं जिलों में पार्टी के अपने स्वामित्व वाले कार्यालयों के लिए जुटे हुए हैं और इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है.

बीजेपी के नए मुख्यालय में आडवाणी समेत दिग्गजों का जमावड़ा, PM मोदी ने किया उद्घाटन

बीजेपी के नए मुख्यालय में आडवाणी समेत दिग्गजों का जमावड़ा, PM मोदी ने किया उद्घाटन
पीएम मोदी और अमित शाह ने पिछले साल अगस्त में नए मुख्यालय की आधारशिला रखी थी.
बीजेपी के नए हेडक्वाटर के उद्घाटन में लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत कई राजनेता मौजूद थे. गत दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा विभिन्न दलों को अपना कार्यालय लुटियन जोन से कहीं और ले जाने के निर्देश के बाद बीजेपी ऐसा कदम उठाने वाली पहली बड़ी पार्टी बन गई है. दिल्ली में किए गए नए मुख्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भव्य कार्यक्रम को आयोजन किया गया.
दूसरे दलों पर पड़ सकता है दबाव
बीजेपी के अपना मुख्यालय कहीं और ले जाने से दूसरे दलों पर भी ऐसा ही करने का दबाव पड़ सकता है क्योंकि उनमें से करीब-करीब सभी दल दशकों से लुटियन जोन के बंगलों में अपना कार्यालय चला रहे हैं. बीजेपी का कार्यालय अशोक रोड पर था, जबकि कांग्रेस का मुख्यालय अकबर रोड पर है. ये दोनों परिसर सरकारी निवासों के पूल का हिस्सा हैं.
नए दफ्तर में जाने की योजना बना ली गई है
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीजेपी ने अगले हफ्ते से ही अपने वर्तमान कार्यालय से नए कार्यालय में चले जाने की योजना बना ली. मोदी और शाह ने पिछले साल अगस्त में नये मुख्यालय की आधारशिला रखी थी और मुंबई की एक प्रमुख आर्किटैक्ट कंपनी ने उसका डिजायन तैयार किया है.
आधुनिक संचार सुविधाओं से लैस है नया मुख्यालय 
पार्टी के नए मुख्यालय में आधुनिक संचार सुविधाओं से लैस तीन भवन हैं ताकि पार्टी पदाधिकारी समय पर ही राज्यों एवं स्थानीय स्तरों पर अपने समकक्षों के साथ पार्टी कामकाज पर समन्वय कायम कर सकें. अमित शाह ने 2014 में पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभाला था तब से वह सभी राज्यों एवं जिलों में पार्टी के अपने स्वामित्व वाले कार्यालयों के लिए जुटे हुए हैं और इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है.
(इनपुट - भाषा)

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...