आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार
डिफेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण जनवरी 17 को जोधपुर एयरबेस के लॉयंस स्क्वॉड्रन के फाइटर प्लेन सुखोई-30 MKI से उड़ान भरी। इसके बाद वे पश्चिमी मोर्चे पर हवाई ताकत का जायजा लेंगी। इसके बाद उन्होंने जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन की तैयारियां देखीं और जवानों से मिलीं।

ऑपरेशन तैयारियों का ले रहीं जायजा
- रक्षा मंत्री का पिछले साल 26 दिसंबर को जोधपुर में सुखोई से उड़ान भरने का प्रोग्राम तय था, लेकिन हिमाचल प्रदेश के चुनाव के बाद पर्यवेक्षक के तौर पर शिमला जाने के कारण उनका जोधपुर दौरा टल गया था।
- रक्षा मंत्री बनने के बाद से वे लगातार तीनों सेनाओं की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा ले रही हैं। बीते हफ्ते ही उन्होंने एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य का दौरा कर मिग 29 लड़ाकू विमान की तैयारी देख चुकी हैं। इससे पहले वे बाड़मेर में उत्तरलाई एयरबेस का दौरा भी कर चुकी हैं।
| रक्षा मंत्री बनने के बाद से सीतारमण लगातार तीनों सेनाओं की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा ले रही हैं। |
- बतौर रक्षा मंत्री सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली निर्मला सीतारमण दूसरी रक्षा मंत्री हैं।
- इससे पहले एनडीए सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके जॉर्ज फर्नाडिस पुणे से सुखोई में उड़ान भर चुके हैं।
- वहीं, बतौर राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई में उड़ान भरी है। मौजूदा केंद्र सरकार में मंत्री राजीव प्रताप रूडी और किरण रिजिजू भी उड़ान भर चुके हैं।
यहां से 20 मिनट में पाकिस्तान पर अटैक की कैपेबिलिटी
- जोधपुर एयरबेस से यह फाइटर प्लेन महज 20 मिनट में पाकिस्तान में जाकर हमला करने में कैपेबल है। इंडियन एयरफोर्स के पास अभी 220 सुखोई विमान हैं।
- इसकी रफ्तार 2200 से 2400 kmph है और एक बार में तीन हजार किलोमीटर की दूरी तक हमला बोल सकता है।
- इसकी रफ्तार 2200 से 2400 kmph है और एक बार में तीन हजार किलोमीटर की दूरी तक हमला बोल सकता है।
- हवा से हवा में ईंधन ले यह 8 हजार किलोमीटर तक जा सकता है। यह आठ हजार किलो के चौदह बम ले जा सकता है।
- अब इसे ब्रह्मोस मिसाइल ले जाने में भी कैपेबल बना दिया गया है। सुखोई 350 किलोमीटर दूर तक नजर रख एक साथ 20 टारगेट देख सकता है। 8 सबसे खतरनाक टारगेट पहचान कर उन्हें खत्म कर सकता है।
Comments