पत्थर लगाने से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता
- मोदी ने कहा, "पत्थर लगाने से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। अफसरों ने जब मुझे प्रोजेक्ट की जानकारी दी तो मैंने पूछा कि ये पूरा कब होगा।''
- "2022 में जब देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा। हम आजादी के दीवानों के सपनों का भारत बनाकर उनके चरणों में अर्पित करेंगे। 2022 में इस रिफाइनरी का काम पूरा होगा।''
- "मैं राजस्थान सरकार और धर्मेंद्र प्रधान जी के विभाग को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।''
- "बाड़मेर धरती ये वो धरती है जहां महान शख्सियतों ने जन्म लिया। मैं इस धरती को नमन करता हूं। स्वाधीनता सेनानी गुलाबचंद जी भूमि है। उन्होंने गांधी के सत्याग्रह के पहले नमक सत्याग्रह किया था। उन्हें हर कोई याद करता है।''

रिफाइनरी में क्या है खास?
- राजस्थान का 43,129 करोड़ रुपए का अब तक का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट है।
- इससे राजस्थान को 34 हजार करोड़ की अतिरिक्त आय होगी।
- ये देश की सबसे मॉडर्न रिफाइनरी होगी। साथ ही, पब्लिक सेक्टर में देश की पहली इंटीग्रेटेड रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स होगा।
- पेट्रोल, रबर, पेंट और प्लास्टिक जैसे अन्य सहायक उद्योगों का विकास होगा। राज्य में इम्प्लॉइमेंट को मौके पैदा होंगे।
- 2022-23 तक रिफाइनरी बनकर तैयार हो जाएगी।

अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थानी भाषा में नमस्कार के साथ की. पीएम मोदी ने कहा, 'खम्मा घणी'. पीएम मोदी ने कहा कि मकर संक्रांति के बाद खुशहाली का आना तय होता है आज मकर संक्रांति के दो दिन बाद इसकी शुरुआत हो चुकी है.
संतो की धरती को किया प्रणाम
मैं सीएम वसुंधरा राजे जी को, धर्मेंद्र प्रधान जी को और राजस्थान वासियों को शुभकामनाएं देता है. पीएम मोदी ने कहा कि बाड़मेर की यह धरती संतों की धरती है. मैं इस धरती को नमन करता हूं. पचपदरा की यह धरती स्वाधीनता सेनानियों की कर्मभूमि रही है. इस क्षेत्र में पीने का पानी और ट्रेन लाने में, पहला कॉलेज खोलने में गुलाब चंद जी को हर कोई याद करता है. मैं पचपदरा के इस सपूत को याद करता हूं.

यह समय संकल्प से सिद्धि का समय है
पीएम मोदी ने कहा कि यह राजस्थान को ऊर्जावान बनाने की अहम शुरुआत है. पीएम मोदी ने कहा कि केवल पत्थर लगाने से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता है. काम के शुरू होने के बाद ही जनता में विश्वास जगाया जाता है. पीएम मोदी ने कहा कि यह समय संकल्प से सिद्धि का समय है, आज आपने संकल्प लिया है कि 2022 तक इस रिफाइनरी का कार्यारंभ कर दिया जाएगा. मुझे विश्वास है कि देश जब आजादी के 75 साल मनाएगा तब यहां से देश को नई ऊर्जा मिलना प्रारंभ हो जाएगा.
कांग्रेस और अकाल जुड़वा भाई
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के स्वभाव में है जनता को गुमराह करना. पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में मैंने लोगों से सुना है कि अकाल और कांग्रेस जुड़वा भाई है. जहां कांग्रेस जाती है वहां अकाल आ जाता है. बड़ी-बड़ी बातें करना लोगों को धोखा देना कांग्रेस की कार्यशैली है. कांग्रेस ने केवल बाड़मेर में ही जनता की आंखों में धूल नहीं झोंकी है. जो लोग रिसर्च करना चाहते हैं वह देख सकते हैं कि कहां-कहां ऐसा किया गया है. कांग्रेस के राज में रेलवे की 1500 योजनाएं पूरी नहीं हुई.

OROP पर कांग्रेस ने सैनिकों को दिया धोखा
कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के साथ भी धोखा किया. वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं किया. कांग्रेस ने ओआरओपी के लिए 500 करोड़ रुपये लागू करने की बात कही थी. लेकिन ओआरओपी के आंकड़े जुटाने में उन्हें डेढ़ साल लग गया. पीएम मोदी ने कहा कि बाड़मेर रिफाइनरी तो कागजों पर आ गई लेकिन ओआरओपी कागजों पर भी नहीं आ सका. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 500 करोड़ की बात की थी हमने 12 हजार करोड़ दिया.

भैरों सिंह शेखावत को किया याद, जसवंत के लिए प्रार्थना
पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस धरती पर भैरों सिंह शेखावत जी को भी याद करना चाहता हूं. आधुनिक राजस्थान बनाने के लिए मैं शेखावत जी को नमन करता हूं. पीएम मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के लिए भी प्रार्थना की. पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी को उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए.

दलपत सिंह शेखावत के बलिदान को सलाम
पीएम मोदी ने कहा कि इजरायल के पीएम इन दिनों भारत की यात्रा पर आए हुए हैं. देश आजाद होने के बाद मैं पहला पीएम था जो इजरायल की धरती पर गया. मेरे राजस्थान के वीरों आपको गर्व होगा कि जब मैं इजरायल गया तो समय की व्यस्थता के बीच भी मैं हाइफा गया और वहां जा करके प्रथम विश्व युद्ध में हाइफा को आजाद कराने में जिन वीरों ने बलिदान दिया उनको नमन किया. राजस्थान की धरती के वीर मेजर दलपत सिंह शेखावत ने इसमें नेतृत्व किया. दिल्ली में तीन मूर्ति में एक मूर्ति दलपत सिंह शेखावत की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है, इतिहास में कोई ऐसी घटना नहीं रही होगी जिसमें इस धरती का योगदान ना रहा हो. मैं इस वीरों की धरती को प्रणाम करता हूं. हमें राजस्थान को आगे लेकर जाना है.

HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड होगा नाम
43,129 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली आधुनिक रिफाइनरी के लिये 17 अगस्त को राजस्थान सरकार तथा सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए थे. समझौते के मुताबिक संयुक्त उद्यम कंपनी का नाम ‘एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड’ होगा जिसमें एचपीसीएल की 74 प्रतिशत और राजस्थान सरकार की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. पर्यावरण अनुकूल तकनीक वाली यह रिफाइनरी भारत मानक-6 दर्जे के पेट्रोलियम उत्पादों को तैयार करने वाली देश की पहली रिफाइनरी होगी.

बाड़मेर पहुंचने पर राज्य की सीएम वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी का स्वागत किया. इसके साथ ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी ट्वीट कर इस परियोजना से होने वाले लाभ के बारे में बताया है. एक तस्वीर के जरिए केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि इस प्रोजेक्ट से राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की नई गाथा लिखी जाएगी. इससे राज्य में सड़कों के निर्माण, बेहतर स्वास्थ सेवाएं और नए स्कूल-कॉलेज खोलने में मदद मिलेगी.
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस रिफाइनरी के बनने के दौरान ही राज्य में 40 हजार से ज्यादा लोगों को परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. वहीं 1 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा.
विपक्ष का विरोध
कांग्रेस इस कार्यक्रम को राजस्थान में इसी महीने के अंत में 3 उपचुनाव से जोड़कर देख रही है. बाड़मेर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष फ़तेह खान ने मीडिया को बताया है कि यह कार्यक्रम चुनाव को देखकर किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि इस रिफाइनरी का शिलान्यास 2013 में सोनिया गांधी कर चुकी हैं. निमंत्रण पत्र पर शिलान्यास के बदले कार्य शुभारंभ लिखा गया है.

Comments