आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक
बॉलीवुड के हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बासु 7 जनवरी को अपना 39 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। बंगाली गर्ल बिपाशा बासु अपनी बोल्डनेस और जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप के कारण खूब सुर्खियों में रही है। बिपाशा ने 16 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने बहुत छोटी-सी उम्र में ही गोदरेज सिंथौल सुपर मॉडल का कॉन्टेस्ट जीता था। इसके बाद उन्होंने कई मॉडलिंग असाइनमेंट्स किए और फिर फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा। बिपाशा बासु ने फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी फिटनेस और बेहद सेक्सी बॉडी की वजह से बिपाशा हमेशा से बॉलीवुड के निर्माता और निर्देशकों की पसंद रही हैं। ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘नो एंट्री’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘अपहरण’, ‘रेस’ और ‘धूम-2’ ये उनकी कामयाब फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की।
2011 में टाइम्स की ओर से कराए गए सर्वे 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमन में बिपाशा आठवें स्थान पर रही। 2013 में उन्हें सातवां स्थान प्राप्त हुआ। यही नहीं 2005 और 2007 में यूके की ईस्टर्न आई मैगजीन ने बिपाशा को सेक्सिएस्ट वुमन इन एशिया के खिताब से भी नवाजा गया है।
बिपाशा की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह बचपन में काली और मोटी थी। उस समय कोई भी उन्हें ब्यूटीफुल नहीं समझता था। बिपाशा ने बताया उन्हें स्कूलिंग टाइम में लोग उनकी शॉर्ट और कमांडिंग पर्सनालिटी के कारण उनसे डरते थे और प्यार से लोग उन्हें ‘लेडी गुंडा’ बुलाया करते थे। कोलकाता से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी कर बिपाशा ने 1996 में वहीँ से ही मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी. वहीँ उनकी मुलाकात उस दौरान की सुपर मॉडल और एक्टर अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जासिया से हुई। जिन्होंने बिपाशा को गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल कॉन्टेस्टेंट में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. बंगाली बाला की किस्मत ने उनका साथ दिया और उन्होंने वह कॉन्टेस्ट जीत लिया।
डीनो मोरिया और बिपाशा बसु आज भी खास दोस्त हैं और एक दूसरे के बेहद करीब हैं. जॉन और बिपाशा का रिलेशन 10 साल तक चला। इन दोनों की केमिस्ट्री फिल्मी पर्दे पर काफी पसंद की जाती थी। दोनों के प्यार की शुरुआत 2003 की फिल्म ‘जिस्म’ के दौरान हुई थी। फिल्म के सेट से शुरू हुई इस लव स्टोरी पर 10 साल बाद ब्रेक लगा। दोनों का प्यार और बॉन्डिंग देखकर लगता था कि इनका रिश्ता शादी के मंडप तक जाएगा. लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।
जॉन से ब्रेकअप के बाद बिपाशा का हरमन बावेजा के साथ भी नाम जुड़ा था। हालांकि दोनों का अफेयर लंबे समय तक नहीं चल पाया। इसके बाद बिपाशा की जिंदगी में करन सिंह ग्रोवर की एंट्री हुई। 2016 में ही उन्होंने करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचा ली। कुछ दिनों पहले बिपाशा को क्लीनिक के बाहर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ देखा गया था। इसके बाद बिपाशा के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जाने लगे थे। लेकिन सभी खबरों को बकवास बताते हुए खुद बिपाशा ने इस न्यूज के अफवाह होने का खंडन किया है।
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ये सारी बातें पूरी तरह से बकवास हैं, मैं अभी प्रेग्नेंट नहीं हूँ।बिपाशा मां बनने वाली हैं ऐसी खबरें मार्च में भी आईं थीं। तब भी उन्होंने ट्वीट कर साफ कर दिया कि वो प्रेग्नेंट नहीं है। ट्वीट करते हुए बिपाशा ने लिखा कि मेरे प्रेग्नेंट होने को लेकर जो उत्सुकता है वो स्वीट है साथ ही परेशान भी करती है. जो लोग ऐसी खबर सुनना चाहते हैं उन्हें निराश करने के लिए माफी चाहती हूँ। बिपाशा ने लिखा कि हम अभी बेबी प्लान नहीं कर रहे हैं। जब हम प्लान करेंगे, तो इस खुशखबरी को मैं अपने चाहने वालों के साथ जरूर साझा करुँगी।
Comments