डेकन क्रोनिकल में छपी खबर के मुताबिक, संगीथ का कहना है कि उनकी परवरिश विशाखापट्टनम के जिले चोड़वरम में हुई है। उन्होंने इस बात का दावा भी किया कि ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन से अलग हो चुकीं हैं। वो इन दिनों अकेले रह रहीं हैं, इसलिए मैं चाहता हूं कि वो अपने बेटे के साथ मैंग्लोर में रहे। मुझे उनसे अलग हुए 27 साल हो चुके हैं, मैं नहीं चाहता कि उनके बिना रहूं।
उन्होंने दावा किया है कि मैंने पहले कभी अपनी मां ऐश्वर्या से बात नहीं कि इसकी वजह मेरे रिश्तदार थे। मेरे परिवार के बाकी लोगों ने मुझे हमेशा गलत जानकारी दी, अाज मैं उनके बारे में पता कर चुका हूं, लिहाजा उनके साथ रहना चाहता हूं। आपको बता दें इन दिनों ऐश्वर्या फन्ने खां की शूटिंग कर रहीं हैं। इस मूवी में उनके साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर होंगे। खबरों की मानें तो ऐश्वंर्या अपने एक्से बॉयफ्रेंड सलमान खान के पूर्व मैनेजर रेशम शेट्टी को हायर करने का प्लाोन बना रहीं हैं।
Comments