
आर.बी.एल निगम, फिल्म समीक्षक
बॉलीवुड में आये दिन नए स्टार कि एंट्री होती रहती है पर कुछ स्टार्स ऐसे भी होते हैं जो इस इंडस्ट्री से अगल किसी और इंडस्ट्री में फेमस होते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं पोर्न स्टार्स की, कुछ साल पहले सनी लियोन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री मारी और अपनी एक अगल पहचान बनाई. और अब बारी है अमेरिकी पोर्नस्टार मिया मल्कोवा की.
मिया की पहली बॉलीवुड फिल्म गॉड, सेक्स, एंड ट्रूथ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में मिया के हॉट और बोल्ड अंदाज़ को देखकर आपकी आंखे खुली रह जाएंगी. बॉलिवुड के कॉन्ट्रोवर्शल फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा इस फिल्म को बना रहे हैं.
जनवरी 16 की सुबह राम गोपाल वर्मा की फिल्म God, Sex And Truth (‘गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में अमेरिकी पोर्न स्टार मिया मल्कोवा मुख्य भूमिका में है. राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर इस फिल्म को बनाने की वजह बताई कि आखिर ये फिल्म क्यों बनाई गयी है. उन्होंने बताया कि गया है कि ये फिल्म, शॉर्ट फिल्म, वीडियो या सीरीज नहीं है बल्कि ये एक ऐसी मिया मल्कोवा के जुबानी सेक्स कहानी है जो कि मिया के लिये क्या महत्व रखती है उस कहानी को इस फिल्म में दर्शाया गया है. फिल्ममेकर्स ने इस कहानी को काफी गहराई से ‘गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ फिल्म में दर्शाने की कोशिश की है. ये फिल्म 26 जनवरी 2018 को 9 बजे मिया मल्कोवा के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में मिया मल्कोवा के सुंदर शरीर के एक एक अंग को सुंदरता पूर्वक फिल्माया गया है.
राम गोपाल वर्मा के द्वारा किये गये ट्विट के अनुसार ‘गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ फिल्म में शरीर के अंग को नहीं बल्कि विचारों को दर्शाया गया है. फिल्म का उद्देश्य है कि जो लोग पारम्परिक रूप से आज भी सेक्शुअल एजुकेशन से रूबरू नहीं है उन्हें इस फिल्म के जरिए मैसेज देना. फिल्म को यूरोप में जरूर शूट किया गया है लेकिन ये दुनिया की सभी महिलाओं को छूती है. ये कहानी वो है जो अपने जीवन के किसी बिंदु पर किसी पुरुष की कामुकता की सरासर तीव्रता से शारीरिक और भावनात्मक रूप से दूर जाने के लिए पर्याप्त स्वतंत्र महसूस हुई.
‘गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ में मिया मल्कोवा के जरिए ऐसे विचार को प्रस्तुत करने की कोशिश की है जिसमें लोग सेक्स को लेकर पाखंड और सेक्स पर खुलकर बोलने वालों को सही नहीं समझते. इस कहानी में ऐसे सभी विचारों को उजागर किया गया है. इस फिल्म में कई अवॉर्ड्स से सम्मानित MM कीरवानी ने म्यूजिक दिया है जो इस कहानी को और मजबूत तरीके से दर्शाने में सहायक साबित होता है. बाहुबली और अननाम्याय जैसी सुपरहिट फिल्म को संगीत देने वाले एमएम कीरवानी ने इस फिल्म में संगीतकार और कंपोजर की भूमिका निभाई है.
राम गोपाल वर्मा ने इसी के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका में मिया मल्वोका की जमकर तारीफ भी की है. उन्होंने कहा कि वो मल्वोका की प्रंशासा करते हैं क्योंकि उन्हें सेक्स से प्यार है जो कि हर किसी को होता है लेकिन इस असलियत को शेयर नहीं करना चाहता. इस फिल्म के जरिए वो इस गेप को भरना चाहते हैं. ‘गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ फिल्म के पीछे की फिलोस्फी ये है कि आज भी सेक्स को लेकर लोगों के बीच गलत अवधारणा बनी हुई है. इस कहानी के जरिए समाज से सेक्स को लेकर गलतफहमियों और गलत अवधारणा को दूर करने की कोशिश की गयी है. भगवान के द्वारा सबसे सुंदर रचना की गयी है उसमें से सबसे सुंदर सेक्स भी है जिसे लेकर इस कहानी का नाम ‘गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ रखा गया है. उम्मीद है कि इस फिल्म को देखने के बाद सेक्स को लेकर लोगों का जो नजरिया है उसमें बदलाव आएगा.https://youtu.be/nXgTBa0XM9M
रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर ट्रेलर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पेश है गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ का ट्रेलर, जिसमें मिया मल्कोवा हैं. राम गोपाल वर्मा ने ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है. यह फिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.इस ट्रेलर में मिया बता रही हैं कि उनकी ज़िंदगी में सेक्स के मायने क्या हैं. कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया. मल्कोवा ने राम गोपाल वर्मा को थैंक्यू कहा, उन्होंने लिखा कि इसे शूट करना उनकी ज़िंदगी का अच्छा अनुभव रहा. पोस्टर रिलीज के साथ वर्मा ने लिखा, “मैंने सनी लियोनी के साथ कभी काम नहीं किया लेकिन मैं ‘गॉड, सेक्स एंड ट्रथ’ की शूटिंग के अनुभव को कभी नहीं भूल सकता हूं.”
ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की खूब तारीफ मिल रही है. राम गोपाल वर्मा के फैन्स ने इस मुद्दे पर फिल्म बनाने के लिए उनकी तरीफ की हैं. ट्रेलर में मिया न्यूड नजर आ रही हैं. इसकी वजह है ट्रेलर में एक महिला की सेक्सुअल इच्छाओं को महान शख्सियतों के कथनों द्वारा बयां करना, जो वाकई बेहतरीन है.
Indian film maker Ram Gopal Varma shot a video with me in Europe titled GOD , SEX and TRUTHI will be the 2nd adult star after @SunnyLeone to be shot by an Indian feature film maker @Rgvzoomin pic.twitter.com/0lfaipKhAA— Mia Malkova (@MiaMalkova) January 11, 2018
ट्रेलर की स्टार्टिंग ही मनोविश्लेषण के सिगमंड फ्रायड के कोट्स से है, Sex is and will be the biggest thing of all time . इसके आलावा सेक्स पर हेनरी मिलर, वुडी एलन और मर्लिन मुनरो जैसे कई हस्तियों के कोट्स को ट्रेलर में शामिल किया गया है.
पोर्न स्टार मिया मिल्कोवा अपने अंदाज़ में बता रहीं है कि, सेक्स को घृणा की नज़रों से नहीं देखा जा सकता और ना ही इसे ज़बरन पाया जा सकता है. ट्रेलर में बिना बोले वह अपनी बोल्ड अदाओं से सब बयां कर रही हैं. इस फिल्म में एमएम करीम ने म्युजिक दिया है. फिल्म की शूटिंग यूरोप में हुई है.
‘गॉड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ न ही कोई फिल्म है, न शॉर्ट फिल्म है और न ही कोई वेब सीरीज़ है, बल्कि एक ऐसा विडियो है जिसमें मिया मल्कोवा सिर्फ सेक्स के बारे में बातें करती हैं और बताती हैं कि उनके लिए इसके क्या मायने हैं.
इस तरह की फिल्म भारत में नहीं बनाई जाती और न ही रिलीज की जाती है. लेकिन वर्मा ने इसकी पहल की है. ट्रेलर देखने के बाद फैंस मिया की अदाओं के दीवाने हो जायेंगे और हो सकता है कि वो सनी की अदाओं को भी भूल जाए. इस फिल्म को मिया मल्कोवा के ऑफिशियल चैनल पर इसी महीने 26 जनवरी को रिलीज किया जाएगा.
राम गोपाल वर्मा नागार्जुन के साथ मिलकर भी एक फिल्म कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म की औपचारिक घोषणा की गई है. जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू होगी.

Comments