वीडियो में दिख रहा है कि डॉ. सवीना मंच पर खड़ी हैं और जैसे ही नागिन धुन बजनी शुरू होती है तो वह भी नाचना शुरू कर देती हैं। डॉ. सवीना पूरा मगन हो कर नागिन डांस कर रही हैं। वीडियो में मंच पर उनके और ऑर्केस्ट्रा के अलावा और भी कुछ लोग दिख रहे हैं। ये सभी पुरुष हैं।
वीडियो साभार: न्यूज़ तक
वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी कॉर्पोरेटर को नाचता देख मंच पर मौजूद बाकी मर्द भी नाचने लगते हैं। उसमें से एक शख्स तो बकायदा जेब से पैसे निकाल डॉ. सवीना की नजर भी उतार रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय में नाराजगी का माहौल है।
Comments