Skip to main content

लालकिला-रामलीला मैदान में मनाया जाता था रिपब्लिक डे, नहीं था सिक्युरिटी कवर; रेयर फैक्ट्स

लालकिला-रामलीला मैदान में मनाया जाता था रिपब्लिक डे, नहीं था सिक्युरिटी कवर; रेयर फैक्ट्स, national news in hindi, national news
1950 में गणतंत्र दिवस समारोह की एक रेयर पिक।
देश 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। लेकिन, इन सालों में लोकतंत्र के इस उत्सव के कलेवर बदल गए हैं। 68 साल पहले 26 जनवरी 1950 को सुबह 10.18 मिनट पर भारत का संविधान लागू हुआ था। इसके ठीक 6 मिनट बाद पहले राष्ट्रपति के तौर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शपथ ली थी। भारतीय संविधान को हाथ से लिखा गया था और शांति निकेतन के कलाकारों ने इसे बखूबी पन्नों पर उकेरा था। राजपथ पर इस प्रोग्राम की शुरुआत 1955 से शुरू हुई, इससे पहले गणतंत्र दिवस प्रोग्राम लालकिला और रामलीला ग्राउंड में होता था। आज इस कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 50,000 जवान तैनात किए गए हैं, लेकिन पहले रिपब्लिक डे पर सुरक्षा घेरे जैसा कोई प्रबंध नहीं था। DainikBhaskar.com आपको बता रहा है गणतंत्र दिवस के बारे में ऐसे ही कुछ रेयर फैक्ट्स।

गणतंत्र दिवस के रेयर फैक्ट्स

1)26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू हुआ। इसके ठीक 6 मिनट बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पहले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। 10.30 मिनट पर 31 तोपों की सलामी के साथ इसका एलान किया गया।
2) भारतीय संविधान ना ही टाईप किया गया था और ना इसका प्रिंट निकाला गया था। ये हिंदी और अंग्रेजी भाषा में हाथ से लिखा गया था। शांति निकेतन के राममनोहर सिन्हा और नंदलाल बोस जैसे आर्टिस्ट ने इसके हर पन्ने को खूबसूरती से उकेरा। संसद की लाइब्रेरी इसकी ओरिजिनल कॉपी हीलियम केसेस में रखी गई है। करीब 2 साल 11 महीने और 17 दिन में बना भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। 24 जनवरी 1950 को 284 मेंबर्स के साइन के साथ संविधान बनने की प्रक्रिया पूरी हुई थी।
3) भारतीय संविधान के नीति वाक्य सत्यमेव जयते को महामना मदन मोहन मालवीय ने चुना था। और अथर्ववेद से लिए गए इस वाक्य को 1911 में आबिद अली नाम के मुस्लिम ने हिंदी में ट्रांसलेट किया था।
4) 1950 से 1954 के बीच गणतंत्र दिवस समारोह लालकिला, नेशनल स्टेडियम, किंग्सवे कैम्प और रामलीला ग्राउंड में हुआ। 1955 से राजपथ को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चुना गया।
5) 1959 से दर्शकों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाने की परंपरा शुरू हुई। 1953 में लोक नृत्य और आतिशबाजी को परेड में शामिल किया गया। 
6) 1970 से राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी देने की परंपरा शुरू हुई। 
7) रिपब्लिक डे परेड और बीटिंग रिट्रीट के टिकटों के बिक्री 1962 में शुरू की गई। 1965 और 1971 में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया।
8) 1952 में सेना के बैंड ने पहली बार महात्मा गांधी की मनपसंद धुन "वैष्णव जन' बजाई थी।
9) गणतंत्र दिवस के लिए 26 जनवरी की तारीख को इसलिए चुना गया,क्योंकि ये पूर्ण स्वराज्य दिवस की एनिवर्सिरी थी। पूर्ण स्वराज्य दिवस 1930 में मनाया गया था। 
10)आज इस कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 50,000 जवान तैनात किए गए हैं, लेकिन पहले रिपब्लिक डे पर सुरक्षा घेरे जैसा कोई प्रबंध नहीं था।

ये हैं रिपब्लिक डे का अहम हिस्सा

1) अमर जवान ज्योति
- 14 घोड़ों की बग्घी में बैठकर प्रेसिडेंट इंडिया गेट आते हैं और यहां पर पीएम उनका स्वागत करते हैं। 1973 में इंदिरा गांधी ने इसी जगह अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने की परंपरा शुरू की।
2) परेड
- राजपथ पर होने वाली परेड की तैयारी अगस्त से शुरू हो जाती है। परेड के लिए एक जवान करीब 600 घंटे प्रैक्टिस करता है। परेड रायसीना हिल्स से लालकिला तक जाती है। इस दौरान ये 8 किलोमीटर तक का सफर तय करती है।
3) बहादुरी पुरस्कार
- गणतंत्र दिवस पर बहादुर बच्चों को अवॉर्ड दिए जाते हैं। भारतीय बाल कल्याण परिषद ने 1957 में इन पुरस्कारों का िसलसिला शुरू किया था। 1960 में पहली बार इन बहादुर बच्चों को हाथी पर बैठाकर परेड में शामिल किया था।
4) मेहमान
- पहले रिपब्लिक डे से ही विदेश मेहमानों को न्योता देने की परंपरा रही है। 1950 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो मेहमान बने थे। राजपथ पर हुई पहली परेड में पाकिस्तान के गवर्नर जनरल गुलाम मोहम्मद चीफ गेस्ट थे। 2015 में पहली बार अमेरिका के प्रेसिडेंट चीफ गेस्ट बने। तब मोदी ने बराक ओबामा को गणतंत्र दिवस समारोह का न्योता दिया था।(साभार)

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...