इस बड़ी कामयाबी पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'हमने परमाणु क्षमता से लैस अग्नि 5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह भारतीय वायु सेना के लिए बड़ी कामयाबी है'.
अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल की खासियत...
- अग्नि 5 बैलिस्टिक मिसाइल कई हथियार ले जाने में सक्षम है.
- यह मिसाइल एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम है.
- इसकी रेंज में भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान भी आएंगे.
- इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बनाया है.
- यह भारत की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों में से एक है.
- इस मिसाइल की ऊंचाई 17 मीटर, जबकि व्यास 2 मीटर है.
- यह मिसाइल डेढ़ टन तक परमाणु हथियार ले जा सकती है.
- इसका वजन करीब 20 टन है.
- इसकी गति ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा है.
Comments