Skip to main content

तंगहाल हुईं मल्लिका शेरावत, बेघर होने का खतरा


आर.बी.एल.निगम,फिल्म समीक्षक 
बॉलीवुड की जानीमानी अदाकारा मल्लिका शेरावत भारत से पेरिस में शिफ्ट हो गई हैं। पिछले साल खबर आई थी कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने मल्लिका पर पेरिस स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर हमला किया था। इसके बाद एक बार फिर मल्लिका मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं क्योंकि मल्लिका पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार मल्लिका शेरावत और उनके बॉयफ्रेंड कायरिल्ल ऑक्सेफैन्स जिस अपार्टमेंट में रहते हैं उन्होंने उसका किराया नहीं दिया है जिसके कारण हो सकता है कि उन्हें बेघर होना पड़े।मल्लिका और उनके बॉयफ्रेड को इस अपार्टमेंट का 80 हजार यूरो या भारतीय मुद्रा में बताया जाए तो 64 लाख रुपए मकान मालिक को देने है।
मकान मालिक को किराया न दे पाने के पीछे मल्लिका के पास पैसा न होना बताया जा रहा है। इतना ही नहीं खबर यह है भी है कि मल्लिका के बॉयफ्रेंड के पास भी अब पैसे नहीं है और दोनों तंगहाली की जिंदगी जी रहे हैं। वहीं उनके वकील का कहना है कि नवंबर 2016 में मल्लिका के अपार्टमेंट के बाहर तीन नाकाबपोशों द्वारा उनके साथ मारपीट और आंसू गैस डाले जाने के कारण वे अपना गुस्सा दिखा रहे हैं और यही वजह है कि उन्होंने किराया नहीं दिया है।
उन्होंने कहा कि एक बार जब यह मामला सुलझा दिया जाएगा तो मल्लिका और उनके बॉयफ्रेंड किराया भर देंगे। इसके साथ ही वकील ने कहा कि मल्लिका और कायरिल्ल इन दिनों थोड़ी अस्थायी आर्थिक समस्या से गुजर रहे हैं। वहीं मकान मालिक के वकील ने मल्लिका के वकील के इस बयान का विरोध किया कि वे आसानी से किराया भर सकते हैं और वे केवल हमले के विरोध में किराए का भुगतान नहीं कर रहे हैं। बता दें कि मल्लिका 16वीं एरॉनडिस्समेंट में रहती हैं जो कि पेरिस की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। 1965 में आई जैम्स बांड फिल्म से लेकर अबतक कई हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग इस इलाके में हो चुकी हैं।

क्या एयर होस्टेस की जॉब करते-करते पायलट से प्यार कर बैठी थीं मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड की ‘मर्डर’ गर्ल मल्लिका शेरावत ने अपने डेब्यू करीना कपूर और तुषार कपूर स्टारर फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ में छोटे से रोल से किया था। लेकिन उन्हें पहचान मिली 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मर्डर’ से, जिसमें उन्होंने इमरान हाशमी के साथ काफी बोल्ड सीन दिए थे। 2017 में 41 साल की हो चुकी मल्लिका शेरावत का जन्म 24 अक्टूबर 1976 को हरियाणा में हुआ था। मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा है। क्या आप जानते हैं मल्लिका की शादी 17 साल पहले एक पायलट से हुई थी? चलिए आज हम आपको बताते हैं मल्लिका के बारे में कुछ रोचक बातें।
मल्लिका शेरावत के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो शायद ही आप जानते होंगे। सबसे पहले बात करते हैं उनके नाम से ही। मल्लिका का नाम असल में रीमा लांबा था। लेकिन उन्होंने बाद में अपना नाम मल्लिका रखा और अपनी मां का सरनेम यानी शेरावत जोड़ लिया था।
दूसरी बात, मल्लिका के पिता पहले नहीं चाहते थे कि वो कभी हीरोइन बनें। लेकिन सबसे चौकाने वाली बात है उनकी शादी की। मल्लिका अक्सर अपने आप को सिंगल बताती हैं लेकिन असल में उनकी शादी बहुत पहले हो चुकी है! ये बात हम नहीं बल्कि खुद उनकी पूर्व सास ने खुद बताई थी।
न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे के मुताबिक मल्लिका शेरावत ने साल 2000 में उनके बेटे करन सिंह गिल से की थी। करन एक पायलट हैं। अपने आप को मल्लिका शेरावत की पूर्व सास बताने वाली करन सिंह गिल की मां ने बताया कि मल्लिका जब एयर होस्टेस थीं, तब उन्हें मेरे बेटे से प्यार हो गया था और दोनों ने शादी भी की थी। मल्लिका शुरू से ही पैसा और नाम कमाने पीछे पागल थीं इसलिए उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया और मेरे बेटे से एक साल बाद ही तलाक ले लिया था।
वही मल्लिका शेरावत से जब भी उनके रिलेशन स्टेट्स के बारे में पूछा जाता है तो वो अपने-आप को सिंगल ही बताती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मल्लिका अपनी शादी और एयर होस्टेस की जॉब की बात कबूल नहीं करतीं। उन्होंने हमेशा यही कहा है कि उनकी कभी शादी नहीं हुई और न ही बॉलीवुड में आने से पहले कोई काम किया है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...