Skip to main content

"रेप कैपिटल" बनती दिल्ली -- स्वाति जयहिंद,दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष

दिल्ली
आर.बी.एल.निगम 
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने निर्भया की पांचवी बरसी पर चार पन्नों का एक लंबा चौड़ा भावुक पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा है। इस पत्र के माध्यम से स्वाति जयहिंद ने अब तक के अपने कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए गए कायरे और देश की राजधानी को ‘‘रेप कैपिटल’ बनने और यहां आए दिन छोटी-छोटी बच्चियों के साथ होने वाली बलात्कार की घटनाओं के बारे में बताया है।
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में स्वाति जयहिंद ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश की राजधानी दिल्ली पूरी दुनिया में ‘‘रेप कैपिटल’ के नाम से बदनाम हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर दिन तीन बच्चियों के साथ बालात्कार हो रहा है। हाल ही में डेढ़ साल की एक बच्ची से बालात्कार हुआ। एक साल की एक बच्ची से गैंगरेप हुआ और बाल दिवस पर एक डेढ़ साल की बच्ची से गैंगरेप की घटना घटी। इन सब बच्चियों के घण्टों आपरेशन चले। मैं इन सभी बच्चियों से मिलकर आई हूँ और इनका दर्द शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। यह बच्चियां इतनी छोटी हैं कि अपनी आप बीती ठीक से बयां भी नहीं कर सकतीं पर इनकी आँखें मुझसे और पूरे तंत्र से कई सवाल कर रही हैं जिनके जवाब देना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल के दौरान यह महसूस किया कि अपराधियों में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने को लेकर कोई डर नहीं है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 2012 से लेकर 2014 तक महिलाओं के साथ 31,446 अपराध दर्ज किए गए और उनमें से केवल 150 मामलों में ही सजाएं हुई हैं। सच तो यह है कि हमारे देश में किसी अपराधी को अपराध करने से डर नहीं लगता है। अपराधियों को लगता है कि अगर वह किसी महिला या बच्ची के साथ कुछ भी करेंगे तो वह इस व्यवस्था में बहुत ही आसानी से बच जाएंगे।
बहुत दु:ख की बात है कि निर्भया की पांचवी बरसी कल है और अभी तक निर्भया तक को इस देश में न्याय नहीं मिला। निर्भया की माँ आज भी धक्के खा रही हैं कि किसी भी तरह उनकी प्यारी बेटी को न्याय मिल सके। यह किसी एक निर्भया की लड़ाई नहीं है, यह पूरे देश में ऐसी हज़ारों निर्भया की लड़ाई है जो इस वक्त न्याय की आस में बैठी हैं। ऐसे में जब तक इन अपराधों के लिए हर हाल में और तुरंत सजाएं होना शुरू नहीं होंगी, मुझे लगता तब तक कुछ नहीं बदलेगा।
उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री से गुजारिश की है कि पूरे देश में ऐसा क़ानून लागू किया जाए जिससे छोटी बच्चियों के बलात्कार के अपराधियों को हर हाल में और 6 महीने के अन्दर सजा-ए-मौत हो। साथ ही दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए तुरंत एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाए जो इस दिशा में निर्णायक कदम उठा सके। निर्भया फण्ड को भी राज्यों में बांटने की अपील की गई है जिससे केंद्र सरकार इस फंड को खर्च न करने के पाप से मुक्त हो।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...