आतंकियों का खौफ़ इतना होता है कि लोग उनके नाम को सुनकर ही कांपने लगते हैं, सोचिये यदि आप फ्लाइट से कही बाहर जा रहे हो और अचानक से आपके हवाई जहाज को आतंकी हाईजैक कर ले, तो आपका क्या हाल होगा, शायद आप उस बुरे वक्त के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं.इसी तरह से प्लेन हाईजैक का एक मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर में देखने को मिला है जहां देर रात कुछ आतंकियों ने इंडिगो कंपनी के विमान को अपने कब्जे में ले लिया था.आपको बता दे कि इस बड़ी घटना के कारण इंडिगो फ्लाइट के सभी यात्री सकते में आ गये. तभी उनकी मदद के लिए एनएसजी के कमांडो की टीम एयरपोर्ट पर पहुंची और प्लेन में मौजूद सभी यात्रियों को एक तरफ कर दिया और चारों और से उस विमान को घेर लिया.
दरअसल इस घटना का सबसे बड़ा कारण था कि एनएसजी कमांडो ने सुरक्षा बलों के साथ हवाई जहाज की सुरक्षा के कारण मॉक ड्रिल की थी. मॉक ड्रिल करने का सबसे बड़ा कारण था कि वह देखना चाहते थे कि यदि एयरपोर्ट पर ऐसी घटना हो जाये तो सेना और एनएसजी के कमांडो कितनी देर में यात्रियों की मदद के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं।
खबर के अनुसार मॉक ड्रिल के लिए आमेर सीआरपीएफ के जवानों को 30 गाड़ियों में लेकर आमेर से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे.इसके लिए उन्होंने पूरी तरह से तैयारी की थी जिसमें एक ग्रीन कोरिडोर बनाया गया था, परंतु जैसे ही पुलिस को ग्रीन कोरिडोर बनने के बारे में पता चला तो वह इस बात को पहली ही समझ गई थी क्योंकि इस तरह का कोरिडोर वीवीआईपी मूवमेंट तभी बनाया जाता है जब किसी वीवीआईपी मूवमेंट या किसी के अंग के आने की सूचना होती है.
Comments