आर.बी.एल.निगम
इन दिनों पनामा, पैराडाइज पेपर्स जैसे घोटालों में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के नाम भी सामने आ रहे है। जिसकी वजह से स्टार्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब इस लिस्ट में आदित्य चोपड़ा का भी नाम जुड़ गया है।
ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने रॉयल्टी नॉन पेमेंट मामले में आदित्य को नोटिस भेजा है। मामला रॉयल्टी के नॉन पेमेंट का है जिसमें आदित्य पर ये आरोप लगा है कि करोड़ों रुपये की म्यूजिक रॉयलिटी को इनकी कंपनी ने फेर बदल करके मनी लॉड्रिंग में लगाया है। जिसके लिए प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें दफ्तर में पेश होने के लिए नोटिज जारी किया है।
| सुभाष चन्द्रा |
‘पनामा पेपर’ के बाद अब ‘पैराडाइज पेपर्स’ (1.34 करोड़ दस्तावेज) में टैक्स चोरी कर विदेश में कालाधन छुपाने के मामलों से जुड़ी फाइलें सामने आने के बाद ज़ी समूह के प्रमुख और बीजेपी के राज्यसभा सांसद भी जांच के दायरे में हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इस लिस्ट में कुल 714 भारतीयों के नाम शामिल हैं। वहीं दुनिया भर की बात करें तो इस लिस्ट में कुल 180 देशों के नाम हैं। इस लिस्ट में भारत 19वें नंबर पर है। जिन दस्तावेजों की छानबीन की गई है, उनमें से ज्यादातर बरमूडा की लॉ फर्म ऐपलबाय के हैं।
ऐपलबाय के रिकॉर्ड बताते हैं कि सुभाष चंद्र के स्वामित्व वाले एस्सेल ग्रुप ने उनके भावी चीनी और ब्राजील के ग्राहकों के लिए ऋण की सुविधाएं प्रदान की थी। सुभाष चंद्रा की कंपनी के प्रमोटर ने आॅफशोर रूट से फंड हासिल किए। ऐपलबाय के रिकॉर्ड बताते हैं कि क्रेडिट सुइस से 2013 में मौजूदा अपतटीय प्रमोटर कर्ज को वित्त पोषित करने के लिए $ 62 मिलियन का ऋण लिया गया था। यह ऋण एसएमटीपी लिमिटेड (मॉरीशस) को दिया गया था, जो बदले में एस्सेल होल्डिंग्स लिमिटेड (मॉरीशस) को एक परिवर्तनीय ऋण के रूप में प्रदान किया गया था।
आदित्य चोपड़ा |
| भूषण कुमार |
आईसीआईजे के भारतीय सहयोगी मीडिया संस्थान इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस लिस्ट में कुल 714 भारतीयों के नाम शामिल हैं। वहीं दुनिया भर की बात करें तो इस लिस्ट में कुल 180 देशों के नाम हैं। इस लिस्ट में भारत 19वें नंबर पर है। जिन दस्तावेजों की छानबीन की गई है, उनमें से ज्यादातर बरमूडा की लॉ फर्म ऐपलबाय के हैं।
| श्रीधर सुब्रमण्यम |
वहीं पिछले दिनों की बॉलीवुड के कई हस्तियों की मु्श्किलें बढ़ रही है। आदित्य के अलावा सोनी म्यूजिक के वाइस प्रेसिडेंट श्रीधर सुब्रमण्यम को भी नोटिस भेजा गया है।
Comments