Skip to main content

अफेयर के मामले में बेहद धनी रहीं मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेेन


आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
आज अपना 42वां बर्थडे मना रहीं सुष्मिता इन दिनों अपने एक खास सपने नानचाकू ट्रेनिंग को पूरा कर रही हैं. सुष्मिता मानती हैं कि इसके जरिये वह एक सम्पूर्ण महिला बनेंगी. यह सिर्फ आत्मरक्षा नहीं, बल्कि आध्यामिकता से जुड़ा मामला भी है. वैसे, सुष्मिता अपनी माँ से बेहद प्यार करती हैं. उन्होंने हाल में अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर इसका इज़हार भी किया है.
19 नवंबर को जन्म लेने वाली सुष्मिता सेन आज 42 साल की हो गईं. दिलचस्प बात तो यह है कि वह दो बेटियों की अविवाहित मां हैं. दरअसल उन्होंने 2000 में पहली लड़की को गोद लिया था जिसका नाम उन्होंने रिनी रखा. रिनी अब लगभग 18 साल की हो चुकी है. वहीं, जनवरी 2010 में उन्होंने एक और लड़की को गोद लिया, जिसका नाम उन्होंने अलीशा रखा. गोद लेते वक्त अलीशा 3 महीने की थी और जो अब 7 साल की हो चुकी है. मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन कई फिल्मों में काम करने के बावजूूूद नाम नहीं कमा पाईं. हालांकि अफेयर के मामले में सुष्मिता सेेेन का नाम बेहद सुर्खियों में रहा. मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ अफेयर रहा है.
एक इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने स्वयं कबूल किया था कि वे कभी सुसाइड के बहुत करीब पहुंच गए थे. उस वक्त सुष्मिता सेन के साथ अफेयर के चलते ही उनका तलाक भी हुआ था. विक्रम भट्ट ने बताया था कि अफेयर के दौरान सुष्मिता 20 और वे 27 साल के थे. उनके मुताबिक, ब्रेकअप के बाद वे कभी भी सुष्मिता सेन से नहीं मिले. सुष्मिता सेन का अफेयर और भी लोगों से रहा है.
राज, 1920, आवारा पागल दीवाना, दीवाने हुए पागल, गुलाम जैसी कई फ़िल्में बनाने वाले निर्देशक विक्रम भट्ट ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी शादी के टूटने की वजह पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन हैं. आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने भी शादी नहीं की है हालांकि उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है. विक्रम ने बताया कि उनका सुष्मिता के साथ अफेयर था इसी वजह से उनकी पत्नी और उनके बीच तलाक हो गया.

Related image
आपको बता दें कि विक्रम एक बार सुसाइड की कोशिश भी कर चुके हैं. दरअसल, विक्रम ने एक नॉवेल ‘ए हैंडफुल ऑफ सनशाइन’ लॉन्च किया है और कहा जा रहा है कि यह उनके निजी जीवन पर आधारित है.
एक समय सुष्मिता और विक्रम के अफेयर के चर्चे भी बॉलीवुड में गर्म थे लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया था.एक इंटरव्यू में विक्रम ने कबूला था कि सुष्मिता सेन से उन्हें प्यार था, लेकिन उनकी हताशा की वजह उनकी शादी टूटना था न कि सुष्मिता से रिलेशनशिप का टूटना. उस वक्त वो इतने दुखी थे कि छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करना चाहते थे.
विक्रम भट्ट की पत्नी रही अदिति उनके बचपन की दोस्त हैं. अदिति से अलग होने की वजह से उन्हें अपनी बेटी से भी जुदा होना पड़ा जिसे वो बेहद प्यार करते हैं.
 विक्रम से अफेयर के चर्चे सिर्फ सुष्मिता सेन के ही नहीं थे बल्कि अमीषा पटेल से भी उनका अफेयर रहा है. और खबरें तो ये भी थीं कि राज-3 विक्रम और अमीषा की रिलेशनशिप पर आधारित फिल्म ही है.
हालांकि इंटरव्यू में विक्रम ने यह भी कहा कि वो सुष्मिता और अमीषा, दोनों में से किसी से भी शादी नहीं करना चाहते थे.
खूबसूरती की मिसाल कही जाने वाली ऐश्वर्या को मात देकर जब सुष्मिता सेन मिस इंडिया यूनिवर्स बनी तो वो रातों रात चर्चा में आ गई। साल 1994 के मिस इंडिया कॉस्टेस्ट में  ऐशे्वर्या राय की जीत तय़ मानी जा रही थी। पहले से उन्हें मिस इंडिया यूनिवर्स माना लिया गया था लेकिन बंगाली ब्यूटी सुष्मिता ने सबकुछ पलट दिया। मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में उन्होंने नीली आंखो वाली  ऐश को पीछे छोड़ दिया। 
मिस इंडिया युनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता को पॉपुलरिटी तो मिली लेकिन बॉलीवुड के लिए वो तब आईकैंडी बन गई जब उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।  मिस यूनिवर्स बनने के बाद बॉलीवुड सुष्मिता का बेसब्री से इंतजार करने लगा। सुष्मिता को यूं तो कई फिल्में ऑफर हुई लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री  में उन्होंने महेश भट्ट  की फिल्म से दस्तक दिया। फिल्म दस्तक की शूटिंग के दौरान फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर विक्रम भट्ट ने सुष्मिता के दिल पर दस्तक दिया। 
सुष्मिता सेन ने जब विक्रम भट्ट से दोस्ती की तब उनकी उम्र सिर्फ 20 साल की थी। फिल्म दस्तक की शूटिंग खत्म हुई और फिर दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि सुष्मिता विक्रम के साथ लिव इन  में रहने लगी। 1996 में  बॉलीवुड सरे्आम कोई भी कपल लिव इन में रहने की बात नहीं करता था लेकिन सुष्मिता ने एक नेशनल चैनल पर इस बात को कबूलाऔर फिर उनकी इमेज एक बोल्ड और बिंदास गर्ल की बन गई। सुष्मिता हमेशा ही अपने रिलेशन शिप्स को लेकर बहुत ओपन रही हैऔर बॉलीवुड में अपने पहले प्यार को भी उस दौरान  विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन एक साथ खुश थे।
हालांकि  प्यार में पड़ने से पहले एक फिल्मी कहानी की तरह पहले तो सुष्मिता और विक्रम में काफी नोंक झोंक हुई लेकिन फिल्म की शूटिंग खत्म होते होते दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।  उसी दौरान सुष्मिता के हाथ की एक अंगुली में फ्रैकचर हुआ तो उस वक्त वो विक्रम ही थे जिन्होंने विदेश में उनका पूरा साथ दिया। कल तक जो विक्रम बात बात पर फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट से उनकी शिकायत करते थे वहीं अब सुष्मिता का ख्य़ाल रखने लगे थे।  उस दौरान विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन का अफेयर काफी चर्चा में रहा।
संजय नारंग के साथ सुष्मिता 
विक्रम भट्ट से अलग होने के बाद सुष्मिता सेन को एक बार फिर प्यार हुआ। इस बार उनकी लाइफ में कोई फिल्ममेकर या हीरों नहीं,बल्कि एक होटल व्यवसाई संजय नारंग थे। अक्सर ये दोनों साथ-साथ देखे जाने लगे। संजय नारंग सुष्मिता से शादी करना चाहते थे। कई बार तो न्यू पेपर्स में इनके शादी की खबरें भी आ गई लेकिन सुष्मिता ने उन खबरों को अफवाह बताया।
संजय नारंग और सुष्मिता के शादी की खबरें भी आईं, ढाई साल तक सुष्मिता संजय के साथ लिव इन में रही लेकिन शादी के मंजिल तक पहुंचने से ही संजय और सुष्मिता का साथ खत्म हो गया। संजय सुष्मिता का अफेयर खत्म हो गया ...लेकिन इसके बावजूद भी उनके इश्क विश्क की खबरों का बाजार हमेशा गर्म रहा है। संजय दत्त हो , सुबीर भाटिया हो या फिर न्यू कमर रणदीप हुड्डा सुष्मिता को वक्त वक्त किसी ना किसी का साथ मिलता रहा। भले ही वो बहुत सीरियस रिलेशन ना रहा हो।
संजय नारंग जब सुष्मिता का प्यार नहीं रहे तब वो सुबीर भाटिया के साथ नजर आने लगी। सुबीर हॉटमेल डॉटकॉम के हेड है। उस दौरान सुबीर भाटिया इंडिया के अव्वल बैचलर माने जा रहे थे। सुबीर भाटिया के साथ सुष्मिता की दोस्ती बढ़ी तो फिल्मी मैगजींस में एक बार सुष्मिता के नए अफेयर की चर्चा होने लगी। न्यूज पेपर्स और मैगजीन्स में छपी खबरों के मुताबिक उन्होंने सुष को 10.5 कैरट की बेशकीमती अंगुठी भी पहनाई थी लेकिन सुष्मिता की माने तो वो अंगुठी उन्होंने खुद खरीदी थी। सुबीर भाटिया और सुष्मिता ने पब्लीकली इस रिश्ते को नहीं स्वीकारा लेकिन दोनों कई बार साथ दिखे। पर वक्त के साथ ये प्यार भी सुष्मिता की लाइफ से चला गया। 
दोनों काफी समय तक साथ में नज़र आए. लेकिन यह रिश्ता भी अन्य रिश्तों की तरह नहीं टिक पाया और ऱणदीप और सुष्मिता के रास्ते अलग हो गए। सुष्मिता की लाइफ में प्यार की कमी कभी नहीं रही हमेशा कोई ना कोई उनकी जिंदगी बना रहा ऱणदीप हुड्डा उनकी लाइफ से गए तो सुष्मिता का दिल उनके एंडोर्समेंट मैनेजर बंटी सचदेवा से जुड़ गया। सुष्मिता और बंटी कई बार साथ दिख । सुष्मिता का नाम फिल्म दूल्हा मिल गया के डायरेक्टर मुद्दसर अजीज से भी जुड़ा। करीब डेढ़ साल तक सुष्मिता और मुद्दसर के इश्क विश्क की कहानियां छपती रही और बड़ी साफगोई से वो अपने इस रिश्ते को कबूल करती रही। 
सुष्मिता को बॉलीवुड में आए जितने साल नहीं हुए है उससे कहीं ज्यादा उनके अफेयर्स हुए। सुश के दीवानों की लिस्ट में वसीम अकरम, संजय दत्त, मानव मेनन समेत कई और  कई नाम रहे शामिल । 
सुष्मिता सेन बॉलिवुड की उन हीरोइंस में से एक हैं, जिनकी जिंदगी एक खुली किताब की तरह है। उनकी लाइफ में कई लोग आए और गए लेकिन  अब सुष्मिता एक बार फिर प्यार में हैं। सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर अपने ऩए प्यार का तो ऐलान कर दिया है लेकिन कौन है वो शख्स इसका इंतजार करना पड़ेगा। 
सुबीर भाटिया से रिश्ता टूटा तो बॉलीवुड में आए न्यूकमर रणदीप हुड्डा से उनका दिल जुड़ गया। और हर बार की तरह इस रिश्ते को लेकर भी सुष्मिता बोल्ड अंदाज में बात करती रही। ऱणदीप को साथ लिए वो पार्टियों में नजर आती । रणदीप के साथ भी वो लिव इन में रही और सुश्मिता के साथ नाम जुड़ने का फायदा भी रणदीप को खूब मिला। गौरतलब है कि जब रणदीप हुड्डा के साथ सुष्मिता रिलेशनशिप में आईं तो उस वक्त रणदीप स्ट्रगलर थे और सुष्मिता एक जानी मानी एक्ट्रेस । 






सुष्मिता सेेन का फ़िल्मी सफर
मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का फ़िल्मी सफर कोई ख़ास नहीं रहा है. वैसे कई एक फिल्मों में उनकी भूमिका को सराहा भी गया था. 1996 में दस्तक, 1997 में जोर,  1999 में हिंदुस्तान की कसम, बीवी नंबर वन, सिर्फ तुम, 2000 में आगाज, 2001 में नायक, बस इतना सा ख्वाब है, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, 2002 में आँखें, तुमको न भूल पाएंगे, फिलहाल, 2003 में समय, 2004 में वास्तु शास्त्र, मैं हूँ ना, 2005 में किसना, बेवफा, मैंने प्यार क्यूं किया, मैं ऐसा ही हूँ, 2006 में अलग, चिंगारी, जिंदगी रॉक्स, 2007 में  राम गपाल वर्मा की आग, 2009 में कर्मा और होली, डु नॉट डिस्टर्ब, 2010 में दूल्हा मिल गया, इनकी आखिरी फिल्म थी. सात साल बाद भी लेकिन असल जिंदगी में सुष्मिता सेन को दूल्हा नहीं मिला, आज भी सिंगल हैं.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...