Skip to main content

अमेरिका ने पाकिस्तान को किया टाइट, कहा- सईद को करो खुदा हाफिज

Related image
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के मुखिया की रिहाई पर अमेरिका ने सख्त तेवर दिखाए हैं. अमेरिका ने शुक्रवार (24 नवंबर) को पाकिस्तान सरकार से कहा है कि वो आतंकी हाफिज सईद को गिरफ्तार करे और उसके अपराधों के लिए आरोय तय हो. पाकिस्तान ने प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख और 2008 के मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद को नजरबंदी से शुक्रवार (24 नवंबर) को रिहा कर दिया. रिहाई के कुछ ही समय बाद सईद ने भारत विरोधी अपने भाषण में कहा कि वह ‘कश्मीर मुद्दे’ के लिये देशभर से लोगों को जुटाएगा.
Image result for mumbai blast 2008
मुंबई हमले के मुख्य आरोपी आतंकी हाफिज सईद की रिहाई के बाद पाकिस्तान में जश्न का माहौल दिखा और जमकर मिठाइयां बांटी गईं. लेकिन ये जश्न ज्यादा देर तक नहीं चल पाया और शाम ढलते ढलते अमेरिका ने पाकिस्तान से कह दिया है कि आतंकी हाफिज सईद को गिरफ्तार करो. ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को कहा कि मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र दोनों द्वारा घोषित आतंकी सरगना है. अमेरिका का यह बयान पाकिस्तानी कोर्ट द्वारा जमात उद दावा प्रमुख को रिहा किए जाने के कुछ घंटों बाद ही आ गया था.
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम मीडिया खबरों से अवगत है कि पाकिस्तान की अदालत ने लश्कर ए तैयबा सरगना हाफिज सईद की नजरबंदी खत्म करने का आदेश दिया है.
अमेरिकान्होंने सईद की रिहाई के आदेश पर नाखुशी जाहिर की. मई 2008 में अमेरिका ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया था. दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे नवंबर 2008 में मुंबई में हुए हमले के लिए दोषी मानते हुए आतंकवादी घोषित किया था.
विदेश विभाग के अधिकारी ने कहा कि अमेरिका अभी अपने उस रुख पर कायम है कि लश्कर ए तैयबा विदेशी आतंकवादी संगठन है जोकि आतंकी हमलों में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों की मौत का जिम्मेदार है. इन मृतकों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं. जमात उद दावा को लश्कर का मुखौटा संगठन माना जाता है.
उधर, नजरबंदी से रिहाई के बाद हाफिज ने एक बार फिर से जहर उगला और कहा कि कश्मीर की आजादी के लिए जंग जारी रहेगी. हाफिज ने कहा कि10 महीने तक मुझे इसलिए कैद किया गया था, ताकि कश्मीर को लेकर मेरी आवाज दबाई जा सके.
उसने कहा कि मैं कश्मीरियों और कश्मीर की आजादी के लिए लड़ता रहूंगा. कश्मीर के लिए मैं पूरे पाकिस्तान से लोगों को इकट्ठा करता रहूंगा. हमारी कोशिश रहेगी कि कश्मीरी आजादी के अपने मकसद में कामयाब हो सकें. मुझे खुशी है कि मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हो सका. लिहाजा, हाईकोर्ट के तीन जजों ने रिहाई का ऑर्डर दे दिया.
उसने ये भी कहा कि भारत मुझ पर आधारहीन आरोप लगाता रहा है. कोर्ट का फैसला मेरी बेगुनाही साबित करता है. मुझे अमेरिका के दबाव में नजरबंद किया गया था. इसके लिए भारत सरकार ने अमेरिका से गुहार लगाई थी.

पाक में मना रिहाई का जश्न

हाफिज की रिहाई का उसके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. सैकड़ों जमात-उद-दावा समर्थक लाहौर में हाफिज के घर पर इकट्ठा हुए और उन्होंने भारत विरोधी नारे लगाए. जमात के स्पोक्सपर्सन अहमद नदीम ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे नेता को आजाद कर दिया गया. जेल अफसरों ने उन्हें रिहाई का ऑर्डर दे दिया.
आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण जमात-उद-दावा प्रमुख पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है. पाकिस्तान सरकार ने किसी और मामले में सईद को और हिरासत में नहीं रखने का फैसला किया. इसके बाद आतंकवादी संगठन के प्रमुख को रिहा कर दिया गया. सईद का रिहा किया जाना मुंबई आतंकवादी हमले के अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने के भारत के प्रयासों के लिये झटका है. वह इस साल जनवरी से 297 दिन नजरबंदी में रहा.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...