Skip to main content

‘अयोध्‍या में राम मंदिर बने, लखनऊ में मस्जिद’ शिया सेंट्रल वक्‍फ बोर्ड का प्रस्‍ताव

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी।
अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जहां राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद में मध्यस्थता कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने एक प्रस्ताव रखा है कि राम मंदिर अयोध्या में बना दिया जाए लेकिन साथ ही लखनऊ में मस्जिद का निर्माण कराया जाए। एएनआई के अनुसार बोर्ड के चेयरमैन सयैद वसीम रिजवी ने कहा कि “अलग-अलग पार्टी से विचार-विमर्श करके हमने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव में अयोध्या में राम मंदिर और लखनऊ में मस्जिद बनवाने की बात कही गई है क्योंकि यही एक उपाय है जिसके चलते देश में शांति और भाईचारा बना रहेगा”। 31 अक्टूबर को रिजवी ने श्री श्री रविशंकर से बेंगलुरु में मुलाकात कर अयोध्या विवाद को सही ढंग से सुलझाने को लेकर बातचीत की थी।
श्री श्री से बात करने के बाद रिजवी ने कहा था कि “पूरा राष्ट्र आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक का सम्मान करता है, इसलिए शिया समुदाय का मानना है कि सालों से चले आ रहे इस विवाद को मैत्रीपूर्ण तरीके से सुलझा लिया जाए”। इसके साथ ही रिजवी ने कहा था कि “इस मामले में शिया समुदाय को बोलने का पूरा हक है क्योंकि 1944 से शिया बाबरी मस्जिद में नमाज के लिए जा रहे हैं। शिया प्रशासन द्वारा चलाए जा रही इस मस्जिद को सुन्नी समुदाय ने अपने नाम पर रजिस्टर करा लिया था लेकिन बाद में इस अवैध करार दे दिया गया था”।
वहीं शिया पर्सनल लॉ बोर्ड बाबरी मस्जिद को उसकी जगह से हटाने के पक्ष में नहीं है। रविवार को बोर्ड के संस्थापक मौलाना सैय्यद अली हुसैन रिजवी कुम्मी ने आईपीएन को भेजे अपने बयान में कहा, “शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ढोंग कर रहे हैं। रिजवी पूरी शिया कौम को बदनाम कर रहे हैं। वे खुदको कानूनी गिरफ्त से बचाने के लिए आरएसएस की भाषा बोल रहे हैं”। रिजवी पर निशाना साधते हुए मौलाना ने कहा कि “यह वसीम रिजवी का ढोंग ही है कि वे अयोध्या जाकर मंदिरों में फूल चढ़ा रहे हैं। तमाम साधु-संतों से मिलकर बातचीत का रास्ता निकालने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। वसीम शिया कौम के ठेकेदार नहीं हैं”। उन्होंने कहा “अयोध्या में राम मंदिर बने, इस पर किसी भी मुसलमान को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बाबरी मस्जिद की जगह पर कब्जा करके उस पर मंदिर बनाया जाए, यह कोई भी मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा”।
अयोध्या का गौरव दिलवायेंगे 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवम्बर 14 को कहा था कि पिछली सरकारों ने अयोध्या के गौरव के साथ खिलवाड़ किया। लेकिन अब ऐसा नही होगा। उन्होंने साफ कहा कि वर्तमान सरकार अयोध्या को उसका गौरव वापस दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। निकाय चुनाव के तहत एक जनसभा को सम्बोधित करने अयोध्या पहुंचे योगी ने यह बातें कही। योगी ने कहा, “पिछली सरकारों ने अयोध्या के साथ भेदभाव किया। इसके गौरव को छुपाने की कोशिश की गई। लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद अयोध्या व मथुरा को नगर निगम का दर्जा दिया गया।”
उन्होंने कहा कि अयोध्या को नगर निगम का दर्जा देने की वजह से ही आज सभी लोग यहां वोट मांगने आ रहे हैं। हमारा यहां आना सपा और बसपा को अच्छा नहीं लगता। लेकिन यहां के गौरव को वापस दिलाने के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आ रही है। योगी ने कहा कि सरकार यहां पर बिजली, पानी और सड़क की सुविधाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास करेगी। भगवान राम के बिना देश में कोई काम नहीं हो सकता क्योंकि वह हमारी आस्था के प्रतीक हैं। राम भारत की पूरी आस्था का केंद्र बिंदू हैं।
उन्होंने कहा कि राममंदिर मुद्दे पर हर तरह के प्रयास का स्वागत करते हैं। गौरतलब है कि योगी के प्रचार का कार्यक्रम मंगलवार से शुरू होकर 27 नवम्बर तक चलेगा। इनमें कई सभाओं में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पांडे भी साथ रहेंगे। तीन चरणों में होने वाले निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री चरणों के मुताबिक होने वाले मतदान की तारीखों के आधार पर चुनावी सभाएं करेंगे।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...