
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार
कांग्रेस पंजाब के गुरदासपुर संसदीय सीट जीतकर काफी खुश हो रही थी लेकिन उसके बाद कांग्रेस के खेमे में सिर्फ मायूसी ही आयी है! अभी पीछे ही मणिपुर ग्राम पंचायत चुनाव नतीजे 2017 में बीजेपी ने इतिहास रच दिया था,जहाँ बीजेपी का कोई बजूद नहीं था आज वहां बीजेपी ने वो कर दिखाया था जो कोई नही कर सका,ये लोगों का विस्वास है,और अब जिला परिषद चुनाव में बीजेपी ने अपना डंका बजाते हुए सबका सूपड़ा साफ़ कर दिया है और सभी 6 सीट पर जीत दर्ज की है !
इसी महीने मणिपुर राज्य के छह जिलों में 60 जिला परिषद,सीट में से 40 सीट पर जीत हासिल करके इतिहास रचा था.एक समय था जब कांग्रेस बोलती थी की बीजेपी का कभी बजूद नहीं बना पाएगा इन राज्यों में लेकिन वहां की जनता ने दिखा दिया वो किसके साथ है.अभी हाल ही में मणिपुर में बीजेपी ने अपना पहला मुख्यमंत्री राज्य को दिया था और अब बीजेपी का अच्छा प्रदर्शन जारी है.खुद मणिपुर के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी!
जिस तरह से बीजेपी की जीत पहले महारष्ट्र फिर गुजरात निकाय चुनावों में हुई और अब मणिपुर में ये जनता का साफ़ संदेश है कि उनका विस्वास आज भी बीजेपी है और मोदी जी पर है.नार्थ ईस्ट में बीजेपी की पकड अब धीरे-धीरे मजबूत होती जा रही है जो आने वाले लोकसभा चुनावों के नजरिये से शुभ संकेत है!
एक समय था जब कांग्रेस बोलती थी कि इन राज्यों में बीजेपी का कभी बजूद नहीं बना पाएगा। इन राज्यों में लेकिन वहां की जनता ने बता दिया। और अब बीजेपी का अच्छा प्रदर्शन जारी है।
Comments