Skip to main content

गुजरात में 62 प्रतिशत पाटीदार भाजपा के साथ

Related image
आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ पत्रकार 
गुजरात चुनाव पर पूरे देश की नजर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की प्रतिष्ठा दांव पर बताई जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गुजरात चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंके हुए है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के लिए गुजरात चुनाव लिटमस टेस्ट है। राहुल गांधी अपने रिवाइवल के लिए गुजरात में पूरी ताकत लगा रखे है। दैनिक भास्कर द्वारा कराए गए सर्वे में स्पष्ट हुआ है कि गुजरात में जाति कोई मुद्दा नहीं है और 62 प्रतिशत पाटीदार को भारतीय जनता पार्टी के साथ है। 
दैनिक भास्कर ने किया सर्वे
Image result for पाटीदार आंदोलन
गुजरात चुनाव से पहले दैनिक भास्कर और दिव्य भास्कर ने गुजरात में बड़ा सर्वे किया है. अखबार का दावा है एक से दस नवंबर के बीच पचासी हजार से ज्यादा लोगों का सैंपल सर्वे एकत्र किया गया. सर्वे के लिए वेबसाइट, मिस्ड कॉल के अलावा मतदाताओं से संपर्क भी किया गया है.
नोटबंदी-जीएसटी भी बेअसर
गुजरात चुनाव में जातिवाद के अलावा नोटबंदी और जीएसटी को भी दैनिक भास्कर के सर्वे में बेअसर बताया गया है. सर्वे की माने तो नोटबंदी और जीएसटी सरीखे मुद्दों का असर मात्र 34% मतदाताओं द्वारा बताया गया है. 40% मतदाताओं का मानना है कि इन मुद्दों का कोई असर नहीं पड़ेगा. यही स्थिति गुजरात चुनाव में जातीय आधार पर हो रही गोलबंदी की भी बताई गई है. पाटीदारों के अलावा पिछड़ों और दलितों के ध्रुवीकरण की बात कही जा रही है. सर्वे में 62 फ़ीसदी लोगों ने माना कि वे पार्टी देखकर वोट करेंगे और महज 3% मतदाताओं का मानना था कि उम्मीदवारों की जाति देख कर वोट करेंगे.
हार्दिक, अल्पेश, जिग्नेश भी बेअसर
दैनिक भास्कर और दिव्य भास्कर द्वारा कराए गए सर्वे में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, ओबीसी नेता अल्पेश ठाकुर और दलित नेता जिग्नेश मेवानी को भी असरहीन बताया गया है. सर्वे में शामिल लोगों में 65 फ़ीसदी ने माना कि इन तीनों नेताओं का कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि जातिवाद को एक मुद्दा बताया गया है लेकिन अधिकांश लोगों ने पार्टी के आधार पर वोट करने की बात कही है.
पाटीदार भी भाजपा के पक्ष में
सर्वे में 62 फ़ीसदी पाटीदारों को भारतीय जनता पार्टी के साथ बताया गया है और 62 फ़ीसदी पाटीदार भाजपा को एक मौका देने के पक्ष में है. सर्वे में विजय रूपाणी सरकार को 11% लोगों ने दसमें आठ अंक दिया है तो 31% लोगों ने 10 में 10 अंक दिए हैं.
राहुल का सॉफ्ट हिंदुत्व भी बेअसर
सर्वे में राहुल गांधी का सॉफ्ट हिंदुत्व और मंदिर दर्शन भी बेअसर दिख रहा है. सर्वे में शामिल लोगों से पूछा गया था कि राहुल गांधी के मंदिर में जाने से कांग्रेस की क्या स्थिति होगी तो 55 फ़ीसदी लोगों का मानना था कि कांग्रेस की स्थिति में मंदिर दर्शन का कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
विकास पागल हो गया है पर भारी मैं विकास हूं
गुजरात में कराए गए दैनिक भास्कर के सर्वे में जनता का मूड भांपने के लिए  विकास के मुद्दे पर लोगों का नजरिया पूछा गया। काँग्रेस के नारे विकास पागल हो गया है पर भारतीय जनता पार्टी मैं विकास हूं का नारा भारी है. सर्वे में बताया गया है कि 62% लोग मैं विकास हूं के नारे के साथ हैं और इनका मानना है कि गुजरात चुनाव में मैं विकास हूं का नारा ही आगे रहेगा. 27% लोगों ने विकास पागल हो गया है नारे के मैदान मारने की बात कही है।
No automatic alt text available.अब जनता में एक जागृति आयी हुई, जिसे कांग्रेस और इसके समर्थक लेशमात्र भी समझने में असमर्थ हैं कि आरक्षण को समस्त पार्टियाँ अपने वोट बैंक में इस्तेमाल कर रही हैं। एक समय था जब मुस्लिम वोट बैंक सियासत होती थी,लेकिन आज होती है आरक्षण की। अगर कांग्रेस और इसके समर्थक दलों ने इस नीति को नहीं त्यागा, वह दिन दूर नहीं जब कायस्थ, वैश्य और ब्राह्मण समाज भी आंदोलन की तैयारी में है : "हमें भी आरक्षण दो या आरक्षण समाप्त करो", उस स्थिति में जाति की राजनीति खेलने वाले कहाँ जाएँगे? हालाँकि बीच-बीच में इन समाजों की तरफ से यह माँग भी उठती रहती है कि "वोट उस पार्टी को दें जो आरक्षण को समाप्त करे।" उत्तर प्रदेश में गठित राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी इस ओर उठा कदम है। जिस आरक्षण को डॉ आंबेडकर ने केवल 10 वर्ष के लिए माँगा था, उसी का दुरूपयोग होता देख अपने ही जीवन तत्काल प्रभाव से समाप्त करने को भी कहा, परन्तु वोट के भूखे नेताओं ने इसे आज तक अपनाए हुए हैं, क्यों? जाति के नाम पर कितनी पार्टियाँ बन गयीं, लेकिन समस्या वहीँ की वहीँ है, जो 7 दशक पूर्व थी, इस स्थिति में इन राजनीतिक पार्टियों के क्या औचित्य है? क्यों जनता इन्हे वोट देती हैं? पाटीदार आरक्षण आज गुजरात में उठी है, कल पूरे भारत में भी उठ सकती है, इसलिए गैर-पाटीदार केवल गुजरात ही नहीं, बल्कि समस्त भारत में आरक्षण समर्थक समस्त पार्टियों को वोट न देकर एक नए भारत के निर्माण करें। 








Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...