Skip to main content

असम सरकार ने बनाया परिवार नियोजन कानून

Image result for मुस्लिम समुदायों में मचा हाहाकार,बीजेपी सरकार ने बनाया इतिहास का सबसे ज़बरदस्त कानून
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
असम भाजपा सरकार एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसलों को कानून में बदलती जा रही है, जिससे पूरी देश की नज़रें अब असम पर टिक गयी हैं। अब असम में भाजपा ने एक और शानदार कानून बना दिया है जिसे इतिहास का सबसे सुंदर कानून बताया जा रहा है।पिछली सरकारों में केवल दंगों में सुलगता रहा असम, लेकिन इस बार जनसँख्या पर लगाम लगाने वाले इस कानून की प्रशंसा तो दिल्ली तक हो रही है। अभी हाल ही में असम विधानसभा में विधेयक पास किया गया था कि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने माता-पिता या दिव्‍यांग भाई-बहनों की देखभाल नहीं करता है तो उसके मासिक वेतन से 10 फीसदी रकम काट कर पीड़ित को दे दी जाएगी।
हम दो हमारे दो 
सबसे पहले ये उन लोगों पर लगाम है जो घर में बच्चों की क्रिकेट टीम खोल लेते है। आम जनता छोड़िये यहाँ तो कई नेताओं ने अपनी निजी बच्चों की फ़ौज बना ली है। ये विधेयक शुक्रवार 15 सितम्बर को असम भाजपा सरकार की नई जनसंख्या नीति के तहत लाया गया, जिसे असम विधानसभा में लंबी बहस के बाद इस कानून को पारित किया गया है। इस फैसले का कानून बनते ही जैसे सोशल मीडिया पर लोगों ने तारीफ की झड़ी सी लग गयी है। अभी मिल रही ताज़ा खबर के अनुसार अब भाजपा सरकार ने एक और कानून पारित कर दिया है जिसके मुताबिक जिनके भी दो से अधिक बच्‍चे हैं, वे स्‍थानीय निकाय चुनाव (नगर पालिका व क्षेत्र पंचायत) लड़ने और सरकारी नौकरी पाने के लिए मान्‍य नहीं होंगे साथ ही किसी भी सरकारी लाभ और सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा। 
असम सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने इस कानून के बारे में बताया कि राज्य की नई जनसंख्‍या नीति जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाने को ध्‍यान में रखकर बनाई गई है। असम में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली सरकारी है। यहां बीजेपी पहली बार सत्‍ता में आई है। इसके साथ ही लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य का भी ध्‍यान रखा जा सकेगा। 
इसके साथ ही बड़ी खबर यह भी मिल रही है कि आम भाजपा सरकार अब केंद्र में मोदी सरकार से भी मांग करेगी कि विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए भी ऐसा कानून बनाया जाए। असम सरकार द्वारा पास किए गए इस कानून में राज्य की जनसंख्या में 17.7 फीसदी की दर से हो रही वृद्धि को विकास की दिशा में एक गतिरोध बताया गया है। जिसके भी दो बच्चों से ज्यादा होंगे वह विधायक का चुनाव नहीं लड़ सके। गौरतलब है कि कुछ लोगों ने महिलाओं को बच्चे पैदा करने कि फैक्ट्री समझ लिया है। जिसका सबूत साल 2001 की जनसंख्या के अनुसार असम राज्य की जनसंख्या 2.66 करोड़ थी जो कि 2011 की जनगणना के दौरान बढ़कर 3.12 करोड़ दर्ज की गई है। 
संजय गाँधी की तरह इस योजना का दुरूपयोग नहीं हो 
Image result for इंदिरा-संजय गाँधी
संजय गाँधी ने इमरजेंसी के दौरान बढ़ती जनसँख्या को नियंत्रित करने परिवार नियोजन योजना लागू की थी, लेकिन कानून नहीं बनाया था। क्योकि उस समय संजय गाँधी के शब्द ही कानून मान लागू हो रहे थे, तत्कालीन प्रधानमन्त्री माँ इन्दिरा गाँधी भी संजय गाँधी के सामने असहाय थीं। लेकिन 1977 में हुए चुनावों में "नसबन्दी के तीन दलाल, इन्दिरा, संजय बंसी लाल" विपक्ष का यह नारा खूब रंग लाया था। वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति के लिए कम से कम दो नसबन्दी केस देने जरुरी थे। यदि इस योजना का यूथ कांग्रेस द्वारा दुरूपयोग नहीं किया जाता, यह योजना सार्थक सिद्ध होती। कानून बनाने की बजाए जबरदस्ती हॉस्पिटल में बच्चा होते ही महिला(जज्जा) का ऑपरेशन कर देना, मर्दों की नसबंदी कर देना आदि के कारण यह योजना बदनाम हुई। नसबन्दी करवाने वाले पुरुष या महिला द्वारा ऑपरेशन करवाए जाने पर 50 रूपए या 5 किलो घी का डिब्बा दिया जाने का नियम था, लेकिन यूथ कांग्रेस ने इस नियम का दुरूपयोग करते, केवल 10 रूपए ही देकर अपनी जेबें भरते रहे और बदनाम संजय गाँधी यानि इन्दिरा सरकार हो गयी। रिक्शा वालों, झल्ली ढोने वालों और भिखारियों तक की उस दौरान नसबन्दी कर दी गयी थी। हालत यह हो गयी थी कि कोई रिक्शावाला किसी मरीज को हॉस्पिटल के अंदर तक ले जाने से मना कर देते थे।  
बस असम सरकार को इस बात पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। अन्यथा संजय-इन्दिरा गाँधी की तरह यह योजना यानि कानून बदनाम हो जाएगा। सरकार को इस बात पर सतर्कता बरतनी होगी कि जो भी भी इस कानून का दुरूपयोग करते पाया जाए,-- चाहे वह किसी भी पार्टी, समुदाय या धर्म से हो-- उस पर सख्त कार्यवाही का प्रावधान रखा जाए। 
असम सरकार का यह कदम सफल होने पर सम्भव है, केन्द्र सरकार से पूर्व अन्य राज्यों की सरकारें इन कानून को लागू करने में संकोच नहीं करेंगी।  

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...