![]() |
| मोदी और योगी की पेंटिंग बनाने पर प्रताड़ित हुई नगमा |
नगमा परवीन का विवाह हाजी सेराजूल खान के पुत्र परवेज खान के साथ 26 नवंबर, 2016 को हुआ था । नगमा अपने ससुराल में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाने लगी । पेंटिंग पूरी होने पर उसने अपनी पेंटिंग पति परवेज को दिखाई, जिसके बाद गुस्साए पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर पत्नी को मारापीटा और पागल बता कर घर से निकाल दिया । नगमा के पिता को इस बारे में पता चला तो वो बेटी के ससुराल पहुंचे जहां नगमा के ससुराल वालों ने नगमा को पागल बताया और सबूत के तौर पर मोदी और योगी की पेंटिंग दिखाई, जिसके बाद पिता उसे लेकर चले गए ।
बताते हैं कि, इसी बीच नगमा को परवेज के दूसरे विवाह करने की बात की भनक लगी, जिस पर वह दो दिन पहले ससुराल पहुंच गई । परंतु ससुराल वालों ने उसे नहीं अपनाया और मारपीट कर घर से निकाल दिया । इसके बाद नगमा ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है ।
कुछ साल पहले चित्रकार एम्. एफ्. हुसैन ने हिन्दू देवी-देवताआें के नग्न चित्र बनाए थे जिसका हिन्दुआे ने जमकर विरोध किया था। उस समय तथाकथित मानवधिकार कार्यकर्ता आैर सेक्युलर मीडिया ने इसे अभिव्यक्ति स्वतंत्रता का हनन का नाम देकर एम्. एफ्. हुसैन का समर्थन किया था एवं हिन्दुअों का विरोध किया था । आज यही मानवधिकार कार्यकर्ता एवं सेक्युलर मीडिया नगमा परवीन के साथ हुए दुर्व्यवहार पर चुप है । क्या यह नगमा के अभिव्यक्ति स्वतंत्रता का हनन नही है ?
रोहिंग्या मुसलमानों पर छातियाँ पीटने वालों अपने ही देश में प्रताड़ित हुई इस नगमा के लिए सबकी बोलती क्यों बंद है? कहाँ गया मानवाधिकार? सबकी बोलती इसलिए बंद है क्योकि यह मोदी भक्तों नहीं बल्कि मोदी विरोधियों द्वारा प्रताड़ित है।

Comments