Skip to main content

मुहर्रम और दुर्गा मूर्ति विसर्जन: ममता को हाई कोर्ट से झटका

HC से फटकार पर बोलीं CM ममता- जब तक जिंदा हूं तुष्टिकरण करती रहूंगीकलकत्ता हाई कोर्ट ने मुहर्रम पर मूर्ति विसर्जन पर रोक के फैसले को पलटते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को तगड़ा झटका दिया है। इस मामले में फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुहर्रम के दिन रात बारह बजे तक दुर्गा मूर्ति का विसर्जन किया जा सकेगा। इस दौरान कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार पर कई तल्ख टिप्पणी भी की. मुहर्रम पर मूर्ति विसर्जन पर रोक के मामले और उस पर आए कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को समझने के लिए इन 10 प्वाइंट को पढ़ें:--
1. मुहर्रम पर मूर्ति विसर्जन पर सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने कहा, 'कुछ भी गलत होने की आशंका के आधार पर धार्मिक मामलों पर बंदिश नहीं लगा सकते है।'
2. कोर्ट ने ममता सरकार को फटकार लगाते हुए कहा, 'आपके पास अधिकार हैं, पर असीमित नहीं। आप सभी नागरिकों को बराबरी की नजरों से देखें।' 
मुहर्रम और दुर्गा मूर्ति विसर्जन: ममता को झटका देने वाली कोर्ट की 10 सख्त टिप्पणियां
हाई कोर्ट ने कहा, धार्मिक मामलों में सरकारें किसी भी तरह के दखल देने से बचें।
3. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि प्रतिबंध लगाना सबसे आखिरी विकल्प है। कोर्ट ने कहा कि आखिरी विकल्प का इस्तेमाल सबसे पहले क्यों, सरकार को सिलसिलेवार तरीके से कदम उठाने होंगे।
4. चीफ जस्टिस की बेंच ने कहा, सरकार को प्रतिबंध लगाना तो सभी पर क्यों नहीं लगाया. सरकार कैलेंडर को नहीं बदल सकती है, क्योंकि आप सत्ता में हैं इसलिए दो दिनों के लिए बलपूर्वक आस्था पर रोक नहीं लगा सकते हैं। सरकार को हर हालात के लिए तैयार रहना होंगे।
5. सरकार के वकील ने कोर्ट में कहा कि क्या सरकार को कानून व्यवस्था का अधिकार नहीं है। वकील की ओर से कहा गया है कि अगर कानून व्यवस्था बिगड़ी तो किसकी जिम्मेदारी होगी. हाई कोर्ट की बेंच ने इस दलील को सिरे खारिज कर दिया।
6. हाई कोर्ट ने कहा पूजा-पाठ वर्षों से चलते आ रहे हैं, ऐसे में मामलों में दखल की गुंजाइश नहीं होती है।
7. कोर्ट ने कहा कि आप दो समुदायों के बीच दरार क्यों पैदा कर रहे है। दुर्गा पूजा और मुहर्रम को लेकर राज्य में कभी ऐसी स्थिति नहीं बनी है उन्हें साथ रहने दीजिए।
8. किसी भी सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सामाजिक एकता को कायम रखने वाले फैसले ले।
9. धार्मिक मामलों में किसी मुश्किल से निपटने के लिए सरकार को अपने तंत्र का इस्तेमाल करना चाहिए न कि संभावनाओं पर काम करना चाहिए।
10. आखिर में फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट की बेंच ने कहा, मुहर्रम के दिन भी रात 12 बजे तक दुर्गा पूजा करने वाले लोग मूर्ति विसर्जन कर सकेंगे। साथ ही सरकार की जिम्मेदारी है कि वे उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए। 
इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि चार दिन तक चलने वाले दुर्गा पूजा उत्सव की समाप्ति के बाद 30 सितंबर को होने वाले दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए शाम 6 बजे तक की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद यह सीधे 2 अक्टूबर को, मुहर्रम की समाप्ति के बाद, फिर से शुरू किया जा सकेगा। एक अक्टूबर को मुहर्रम के चलते ताज़िए निकाले जाएंगे।  मुहर्रम पर मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाने के पीछे ममता सरकार ने तर्क दिया था, कुछ लोग धार्मिक आधार पर दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकते है।  हर धर्म हमारा है. लेकिन यदि किसी पूजा पंडाल के पास से गुजरते हुए जुलूस के चलते समस्या हो सकती है तो इससे हम प्रभावित हो सकते है। हालांकि जब ममता के आदेश को लेकर विवाद बढ़ा तो उन्होंने ट्विटर पर सफाई दी कि  "मुहर्रम के दिन 24 घंटे की अवधि को छोड़कर, विसर्जन 2 , 3 और 4 अक्टूबर को हो सकता है।" पिछले साल भी इसी तरह राज्य सरकार ने मूर्ति विसर्जन पर प्रतिबंध जारी किया था। पिछले साल 11 अक्टूबर को दशहरा था और 13 अक्टूबर को मुहर्रम. ममता के इस फैसले के खिलाफ कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिस पर सुनवाई के दौरान कोलकाता हाई कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी। 
हाईकोर्ट ने सीएम से ये भी पूछा कि अगर दो समुदाय के लोग खुशी से रह रहे हैं तो एक साथ पर्व क्यों नहीं मना सकते हैं। इसके बावजूद ममता बनर्जी के तेवर कम नहीं हुए हैं। उन्होंने विरोधियों पर पलटवार करते हुए कहा कि ''मुहर्रम और दुर्गा पूजा को लेकर उन्होंने जो नियम बनाए थे। वो अगर तुष्टिकरण है तो जब तक जिंदा रहूंगी ऐसा करते रहूंगी।''
सीएम ममता बनर्जी ने और क्या कहा
- कोलकाता में एक प्रोग्राम के दौरान उन्होंने कहा कि जब दुर्गा पूजा और गणेश उत्सव का शुभारंभ करती हूं तो तुष्टिकरण का आरोप नहीं लगता है।
- लेकिन, ईद की नमाज अदा करते ही आरोप लगने शुरू हो जाते हैं।
- उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म को माननेवाले लोगों के साथ वो भेदभाव नहीं करती हैं।
- पं. बंगाल की संस्कृति ही ऐसी है। यही वजह है कि वो भी ऐसा ही मानती हैं।
- लेकिन, विरोधी पार्टियों को राजनीति के लिए ये सब तुष्टिकरण लगता है।

क्या है मामला
- दरअसल, पं. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 30 सितंबर को मूर्ति विसर्जन पर रोक लगा दी थी।
- 30 सितंबर को मुहर्रम है। इस वजह से उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करने से मना कर दिया था।
- सीएम के मुताबिक मुहर्रम होने की वजह प्रदेश में दो समुदायों के बीच तनाव हो सकता है।
- कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए सीएम ममता बनर्जी ने ऐसा निर्णय लिया है।


Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...