करीब 40 हजार रोहिंग्या मुसलमान अवैध तरीके से भारत में शरण लिए हुए हैं। इन्हें बाहर करने के प्रपोजल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर की गई, इसके साथ ही इसे संविधान के दिए अधिकारों का वॉयलेशन बताया गया है। लेकिन ममता बनर्जी अभी भी अपने वोटबैंक बढ़ाने की फिराक में हैंl जी हाँ! कुछ फोटोज और खबरें सोशल मीडिया पर उभर रही हैं जो बताती हैं कि पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या लोगों को बर्थ सर्टिफिकेट दिया जा रहा हैl ये काम ममता बनर्जी के बंगाल में हो रहा हैl
अवलोकन करें:--
खबरों के अनुसार, ये रोहिंग्या म्यांमार में पैदा हुए थे लेकिन चौंकाने वाली बात ये है इनके पास बर्थ सर्टिफिकेट पश्चिम बंगाल का हैl आज AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी रोहिंग्या मुसलामानों की वकालत करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला थाl अफ़सोस की बात तो ये है कि ओवैसी और ममता जैसे नेताओं को सत्ता से इतना मोह है कि इन्हें देश और जनता की सुरक्षा की भी नहीं पड़ी है!
यहीं नहीं ममता के ट्वीट कर केन्द्र सरकार से खुलकर उनकी मदद की अपील भी कर डाली-
भारत में मौजूदा समय में 40 हजार रोहिंग्या हैं और इनमें से 16 हजार का रिफ्यूजी डॉक्युमेंटेशन हो गया है। इतिहासकार कहते हैं कि रोहिंग्या म्यांमार में 12वीं सदी से रहते आ रहे मुस्लिम हैं।
Comments