Skip to main content

क्या है नायिका शोषण का सच?

जब ट्विंकल का डायरेक्टर ने किया था शारीरिक शोषण, ये हीराइनों के कास्टिंग काउच का काला चिट्ठा
हीरोइनों को परदे पर नाचना पड़ता है, अभिनय करना होता है लेकिन यह सब वह फिल्मों में काम को तौर पर करती हैं। बॉलीवुड के असली चेहरे को पूरी दुनिया जानती है। इसकी चमक-धमक के साथ ही स्याह मुखौटा भी है जो लोगों की जिंदगी बर्बाद कर देता है।
यहां स्टार दिखने वाली हीरोइनों के साथ रियल लाइफ में हैरेसमेंट भी होता है। चाहे न अनचाहे हीरोइनों ने अपने साथ हुई बदतमीजी और हैरेसमेंट का खुलासा किया ही है।
इस सन्दर्भ में स्मरण होता आता है अस्सी के दशक में फिल्म पत्रिकाओं में प्रकाशित एक नायिका का साक्षात्कार, जिसमे उस नायिका ने स्पष्ट कहा था कि फिल्मों के चकाचोंध दुनियाँ में पदापर्ण और बने रहने के लिए गॉड-फादर की जरुरत होती है।
फिर एक बार एक निर्माता से अभिनेत्रियों के शोषण पर बातचीत करने पर बताया "जनाब हम तो फिर भी इनके तन पर कुछ वस्त्र पहना देते हैं, दराज़ खोलकर फिल्मों में काम करने को लालायित के जो चित्र दिखाए, अब बताइए कौन कपडे उतार रहा है? दूसरों पर इल्ज़ाम लगाना बहुत आसान है, भाई साहब।" उन चित्रों के एल्बम देख एक दम सन्न रहा गया।    
इंटरव्यू के दौरान तो कभी सोशल मीडिया पर लिखकर बहुत सी हीरोइनों ने फिल्म इंडस्ट्री में हुए शोषण पर बोला है।
ट्विंकल खन्ना 
यूट्यूब चैनल टीवीएफ के फाउंडर अरुनभ कुमार पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप पर ट्विंकन एक ब्लॉग लिखा था। इस मामले के साथ ही अक्षय कुमार की पत्नी ने अपने साथ हुए हैरेमेंट का भी खुलासा किया था।
ट्विंकल ने बताया कि 'मुझे फोन में एक मैसेज मिला जिसमें वह डायरेक्टर जिसके साथ मैं काम कर रही थी ने बहुत ही भद्दी बात लिखी थी। मुझे पढ़कर रोना आ गया।
फिल्म पूरी करने की वजह से मैंने वह सब बर्दाशत किया था। उस वक्त मेरे साथ काफी बुरा हुआ था।
सुरवीन चावला 
फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ में अपनी बोल्ड अदाओं से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला के मुताबिक उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। हालांकि, उन्हें बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इससे लड़ना पड़ा था। उन्होंने कहा कि ऐसा उनके साथ भी हो चुका है, लेकिन दक्षिणी फिल्मी जगत में।
सुरवीन बेहद बोल्ड अभिनेत्री हैं।
कंगना रनौत 
कंगना ने बॉलीवुड में हुए हैरेसमेंट का जमकर खुलासा किया है। कॅरियर के शुरुआती दिनों में उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा है। कंगना अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने अपने साथ हुए धोखों को स्वीकारा है।
कंगना ने कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि कॅरियर के शुरुआती दिनों में इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनका बेहद फायदा उठाया। फिल्म दिलाने के बहाने आदित्य पंचोली ने  कंगना का दोस्त बनकर शोषण किया था।बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोत भी कॉस्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। कंगना ने खुद इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि करियर की शुरुआत में उन्हें किस तरह की तकलीफों से गुजरना पड़ा।
गीतिका त्यागी 
डायरेक्टर सुभाष कपूर ने अभिनेत्री गीतिका त्यागी के साथ अश्लील हरकतें की। इतना ही नहीं सुभाष कपूर ने काम दिलवाने के बहाने गीतिका का हैरेसमेंट भी किया। इसके बाद गीतिका ने एफआईआर दर्ज करवा दी थी। गीतिका ने हिम्मत दिखाते हुए उसे गिरफ्तार भी करवाया और उसकी पत्नी के सामने थप्पड़ भी मारा। 
रवीना टंडन 
अभिनेत्री भी बॉलीवुड में फिल्मों मिलने के समय हैरेसमेंट का शिकार हो चुकी हैं। रवीना आज महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ पर खुलकर बोलती हैं। टीवीएफ के मामले के सामने आते ही उन्होंने उस कंपनी के साथ काम करना बंद कर दिया थ। कंगना को सपोर्ट करने वाली भी रवीना ही थीं।
समीक्षा 
टीवी अभिनेत्री समीक्षा ने टीवी शो के एक प्रोड्यूसर पर हैरेसमेंट का केस करवाया था। शिल्‍पा शिंदें के बाद ही समीक्षा ने बिनेफर कोहली नाम के शो प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस करवाया था।
शिल्पा शिंदे 
टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' के अंगूरी भाभी के किरदार से चर्चित हुई एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शिंदें ने इस सीरियल के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप दर्ज कराया था। शिल्पा ने बताया कि प्रोड्यूसर मुझे रोजाना कहता था कि - तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो, तुम बहुत सेक्सी हो, तुम बहुत हॉट हो। मैं तुम्हारा बहुत बड़ा फैन हूं।'  शिल्‍पा ने यह भी आरोप लगाया है कि संजय कोहली ने उन्‍हें धमकी दी थी कि अगर वह नजदीक नहीं आईं तो वह उन्‍हें शो से निकाल देंगे। शिल्पा ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही शो छोड़ दिया था।
भावना 
बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी हीरोइनों के साथ हैरेसमेंट की खबरें रहती हैं। ऐसा ही एक मामला काफी हैरान कर देने वाला था। 2017 में ही मलयालम अभिनेत्री भावना को त्रिशूर से कोच्चि जाते समय अपहरण कर लिया गया था। चलती कार में हीरोइन के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।
यह सब एक्टर और डायरेक्टर दिलीप ने करवाया था। इस मामले में 7 और लोग शामिल थे। एक बाद एक नाम खुलते गए। इसके बाद बहुत सी हीरोइनों ने हैरेसमेंट के खिलाफ खुलकर बोला।
क्या बॉलीवुड में एंट्री आसान है?

बॉलीवुड में एंट्री करना आसान नहीं है। खासतौर पर अभिनेत्रियों के लिए। हर कोई मायानगरी मुंबई में अनोखा सपना लेकर आता है कि वो भी बॉलीवुड के अन्य अभिनेता, अभिनेत्रियों की तरह पर्दे पर छा जाएगा। समस्या यहां सबसे ज्यादा लड़कियों के लिए आती है जिन्हें एक्ट्रेस बनना है। बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए हर स्ट्रगलिस्ट को कई पड़ाव से गुजरना होता है। जो स्ट्रगलिस्ट मॉडल या एक्ट्रेस यहां हर चुनौती का सामना करने को तैयार हो जाता है उसे संभवत: कामयाबी मिल जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सफल होने से पहले अपने डायरेक्टरों के साथ वन नाईट स्टैंड कर चुकी हैं।
ताजूब की बात ये है कि इनमें से अधिकांश अभिनेत्रियां बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं और कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। हालांकि, इनमें से कुछ अभिनेत्रियों के लिए मजबूरी रही तो कुछ ने अपने डायरेक्टरों पर यौन शोषण का आरोप लगाया। लेकिन इस सच्चाई से इनकार नहीं किया जा सकता है कि बॉलीवुड में अगर अपनी पहचान बनानी है तो उसके बदले किसी न किसी तरह से समझौता करना पड़ता है। वैसे भी एक कहावत है "कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है।" 
ममता कुलकर्णी: 90 के दशक की सबसे हॉट एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपने डायरेक्ट राजकुमार संतोषी पर आरोप लगाया था कि फिल्म ‘चाइना गेट’ के सेट्स पर उनके द्वारा उसे सेक्स के लिए ऑफर किया गया था। ममता ने आरोप लगाया था कि उसके इनकार के बाद उसे फिल्म में छोटा रोल दिया गया था।
कल्कि कोचलिन : कल्की भी मीडिया में खुलासा कर चुकी हैं कि वो भी एक समय में कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है। हालांकि, उन्हें इसी से कामयाबी मिली और पहचान मिली। बाद में उन्होंने इसे छोड़ दिया।
पायल रोहतगी : पायल ने भी कास्टिंग काउच का खुलासा करके मीडिया में हंगामा खड़ा कर दिया था, जब उसने मशहूर डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी पर सेक्स के लिए ऑफर करने का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में इन आरोपों का अनुराग कश्यप और बनर्जी ने खारिज कर दिया था।
टिस्का चोपड़ा: अभिनेत्री ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड में सफल होने वाली लगभग हर एक्ट्रेस को कास्टिंग काउच की दौर से गुजरना होता है। यह एक तरह की सीक्रेट डील होती है, जो डायरेक्टर और एक्ट्रेस के बीच ही होती है। उन्होंने कहा था कि कास्टिंग काउच बॉलीवुड की वास्तविकता है।
शर्लिन चोपड़ा : शर्लिन मीडिया में कई बार कबूल कर चुकी है कि वो पैसों के लिए कई जाने-माने निर्देशकों के साथ ‘वन नाईट स्टैंड’ कर चुकी है।
सनी लियोनी : सनी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड में आने के दौरान एक डायरेक्टर ने उन्हें एक एडल्ट फिल्म में अपने साथ काम करने का न्यौता दिया था। लेकिन उन्होंने साफतौर पर इस ऑफर को ठुकरा दिया।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...