Skip to main content

गरीबी के नाम पर फिर जनता को ठगती सरकार


भारत की स्वतन्त्रता से लेकर आज तक जनता को गरीबी के नाम पर ठगा जा रहा है। न जाने कितनी पार्टियाँ इसी मुद्दे को लेकर बन चुकी है, लेकिन गरीब वहीँ का वहीँ। आखिर कब तक जनता को गरीबी के नाम पर ठगा जाता रहेगा? मंत्रीजी वास्तविकता से इतने अज्ञान हैं कि : 1. पहले ही पेट्रोल और डीजल पर इतने टैक्स है कि इनके दाम लगभग तीन गुना अधिक हो गए है; 2. इनके दाम बढ़ाने का मतलब है, हर चीज़ के मूल्यों में वृद्धि। यदि वर्तमान सरकार के केंद्रीय मन्त्री भी इस तरह के बयान देंगे तो पिछली सरकारों और वर्तमान सरकार में क्या अन्तर है। यानि चोर चोर मोसेरे भाई।  
केन्द्रीय पर्यटन मंत्री अल्फोंज कन्ननाथनम ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर विवादास्पद बयान दिया है। अल्फोंज ने कहा है कि जो लोग पेट्रोल डीजल खरीद रहे हैं वो गरीब नहीं है और ना ही वो भूखे मर रहे हैं। अल्फोंज ने कहा कि पेट्रोल खरीदने वाले कार और बाइक के मालिक हैं। उन्हें पेट्रोल डीजल पर ज्यादा टैक्स देना ही पड़ेगा। बता दें कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतें के बीच ये बात सामने आई है राज्य सरकार द्वारा वैट की अत्यधिक दरों और केन्द्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी की हाई दरों को लगाये जाने की वजह से ही पेट्रोल और डीजल देश में फिर से महंगे हो गये हैं। केन्द्रीय मंत्री अल्फोंज कन्ननाथनम ने कहा कि सरकार को गरीबों का कल्याण करना है, और इसके लिए पैसे चाहिए इसलिए सरकार अमीरों पर ज्यादा टैक्स लगा रही है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘सरकार यहां गरीबों का कल्याण करने आई है, हर गांव में बिजली देने आई है, लोगों के लिए घर बनाने आई है, टॉयलेट बनाने आई है।’, अल्फोंज ने आगे कहा, ‘इन योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए काफी पैसा चाहिए इसलिए हम उन लोगों पर टैक्स लगा रहे हैं जो कर चुकाने में सक्षम है।’ विदेशी पर्यटकों को अपने देश से बीफ खाकर आने की सलाह देने वाले अल्फोंज ने कहा कि, ‘ये बताइए, पेट्रोल कौन खरीदता है? वही लोग जिनके पास कार है, बाइक है, निश्चित रूप से वो भूखों तो नहीं मर रहा है, जो टैक्स चुकाने की हैसियत रखता है उसे तो टैक्स चुकाना ही पड़ेगा।’
 12 सितंबर को दिल्ली में पेट्रोल 70 रुपये 38 पैसे और डीजल 58 रुपये 72 पैसे प्रति लीटर बिक रहा था। जबकि मुंबई में पेट्रोल की दर 79 रुपये 48 पैसे प्रति लीटर और डीजल की दर 62 रुपये 37 पैसे  थी। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा था कि राज्यों द्वारा वैट की दर बढ़ाये जाने से पेट्रोल महंगा बिक रहा है। धर्मेन्द्र प्रधान ने जीएसटी काउंसिल से अपील की है कि पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए ताकि पूरे देश में इसकी कीमतें एक जैसी हो सके।

कौन-कौन टैक्स लगकर दो गुणा हो जाता है पेट्रोल-डीजल का दाम

क्या आप जानते हैं कि पेट्रोल हो या डीजल आपके द्वारा चुकायी गई कीमत में कई किस्म के टैक्स शामिल रहते हैं। विदेशों से कच्चा तेल आयात करने में सरकार को प्रति लीटर लगभग 21 रुपये प्रति लीटर का खर्च पड़ता है। अब अगर आप दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लगभग 71 रुपये चुका रहे हैं तो ये जानना जरूरी है कि बाकी पैसे सरकार आपसे किन किन मद में और क्यों ले रही है।
पेट्रोल
भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत बुधवार 13 सितंबर को 53.83 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। रुपये में इसकी कीमत 3443 रुपये 89 पैसे होती है। बता दें कि एक बैरल में 159 लीटर होता है। इस लिहाज से एक लीटर कच्चे तेल का मू्ल्य लगभग 21 रुपये 65 पैसे होता है। अब शुरू होती है कच्चे तेल की रिफाइनिंग। इस प्रक्रिया में प्रति लीटर लगभग 9 रुपये 34 पैसे का खर्च आता है। इस तरह से 14 सितंबर 2017 की कीमतों के आधार पर देखें तो रिफाइनिंग के बाद पेट्रोल की कीमत हो जाती है 30 रुपये 99 पैसे। इस कीमत पर डीलर्स सरकारी तेल कंपनियों से पेट्रोल खरीदते हैं। डीलरों को पेट्रोल की बिक्री पर लगभग प्रति लीटर 3 रुपये 24 पैसे का कमीशन मिलता है। इसके बाद केन्द्र सरकार इस पर प्रति लीटर 21 रुपये 48 पैसे का उत्पाद शुल्क लगाती है। इसके बाद अब राज्य सरकार इस कीमत पर वैट लगाती है। देश के 26 राज्यों में पेट्रोल पर वैट की दर लगभग 25 प्रतिशत है। मुंबई में वैट की दर सबसे ज्यादा 48.98 प्रतिशत है। इसलिए मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा मिलता है। लेकिन यहां हम दिल्ली की बात कर रहे हैं। दिल्ली में लगभग 27 फीसदी वैट राज्य सरकार लेती है। इस हिसाब से प्रति लीटर वैट की रकम लगभग 15 रुपये 04 पैसे पड़ती है। इसके बाद खुदरा बाजार में पेट्रोल की कीमतें लगभग 70 रुपये 75 पैसे प्रति लीटर हो जाती है। बता दें कि ये सभी गणना अनुमानित मूल्यों और अनुमानित कर दरों के आधार पर की गई है।
डीजल
अब डीजल की कीमतों के बारे में जानते हैं। इसके लिए हम 9 सितंबर की कीमतों को बेस प्राइस मानेंगे। एक लीटर कच्चे तेल के डीलर से 29 रुपये 98 पैसे लिये जाते हैं। इसके बाद इस डीलर को प्रति लीटर 2 रुपये 17 पैसे का कमीशन मिलता है। इसके बाद केन्द्र सरकार इस पर 17 रुपये 33 केन्द्रीय उत्पाद शुल्क लगाती है। यहां तक आकर एक लीटर डीजल की कीमत 49.48 रुपये पहुंच जाती है। अब इस रकम पर राज्य सरकार अपनी अपनी दरों के मुताबिक वैट लगाती है। देश में 15 राज्यों में 20 फीसदी से ज्यादा वैट लिया जाता है। आंध्र प्रदेश में वैट की दर सबसे ज्यादा 31.06 प्रतिशत है। दिल्ली में डीजल पर प्रति लीटर 8 रुपये 58 पैसे वैट लगाया जाता है। इसके बाद दिल्ली में डीजल की कीमत प्रति लीटर 58 रुपये 06 पैसे हो जाती है। इसी कीमत पर डीजल उपभोक्ताओं को मिलता है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...