Skip to main content

गुरमीत के साए में नेता

रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के लिए सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है। उसको 10 साल की सजा सुनाई गई है। सजा पर बहस पूरी होने के बाद राम रहीम जज के सामने रहम की भीख मांगने लगा। इस केस की सुनवाई के लिए रोहतक जेल के अंदर कोर्ट रूम बनाया गया था। बलात्कारी बाबा राम रहीम को सीबीआई कोर्ट द्वारा 10 साल की सजा दिये जाने पर लोग अपनी खुशी तो जता रहे हैं लेकिन वो ये भी चाह रहे हैं कि अगर इसे उम्र कैद या फिर फांसी की सजा दी जाती तो ज्यादा बेहतर होता। वहीं कुछ यूजर्स इस फैसले पर बीजेपी को भी निशाने पर ले रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि राम रहीम को 10 साल की सजा होने के बाद भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में अनाथ हो गई है। आपको बता दें कि हरियाणा की बीजेपी सरकार पर ये आरोप लगता रहा है कि वो गुरमीत राम रहीम को बचाने की कोशिश करती रही है।
अगस्त 28 की दोपहर 3:30 बजे ये राम रहीम को 10 साल की सजा का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। लोगों ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए लिखा कि इंसाफ मिलने में देर तो हो सकती है लेकिन इंसाफ मिलता जरूर है। वहीं लोगों ने कहा कि इस बलात्कारी बाबा को और कठोर सजा देनी चाहिए।
http://twitter.com/pankhurie/status/902122711287087105
कुछ यूजर्स ने तो बकायदा #BJPBabaJailed हैशटैग ही चला दिया। ऐसे यूजर्स लिख रहे हैं कि बीजेपी अब हरियाणा में अनाथ हो गई है।
आपको बता दें कि इससे पहले 25 अगस्त को विशेष सीबीआई कोर्ट ने दो साध्वियों के रेप के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने सजा के लिए 28 अगस्त का दिन तय किया था। कोर्ट द्वारा राम रहीम को दोषी करार देने के बाद डेरा समर्थकों ने भयंकर हिंसा को अंजाम दिया था जिसमें 38 लोगों की जान चली गई थी।
पत्रकार छत्रपति की हत्या 
Image may contain: 1 person, beard and closeupपत्रकार छत्रपति जी हम शर्मिंदा हैं आपके कातिल जिन्दा हैं ---पत्रकार छत्रपति पर जानलेवा हमला भी इसी ढोंगी और बलात्कारी बाबा रामरहीम ने कराया था ने करवाया था जिनकी मौत बाद में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हो गयी थी । वह मुकदमा भी पंचकूला की उसी अदालत में चल रहा हैं जिसने आज कथित बाबा बलात्कार का दोषी ठहराया हैं साल 2002 में जब यब घटना हुयी थी तब हरयाणा में चौटाला की सरकार थी । चौटाला की सरकार को भी पता था कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति पर जानलेवा हमला इसी ढोंगी बाबा रामरहीम ने करवाया हैं मगर तब भी बाबा की गिरफ्तारी नही हुयी थीवोट बैंक का करिश्मा तब भी था और आज भी हैकल अदालत ने साध्वियों को न्याय दिया था जल्दी ही अदालत छत्रपति की हत्या के लिए ढोंगी बाबा राम रहीम को मौत की सजा देगी?
अंत बुरे का बुरा-राम रहीम को 7305दिन की जेल --बार बार रोने,गिडगिडाने और माफ़ी मागने के बाद भी अदालत द्वारा -- राष्ट्रीय राजनीती के भस्मासुर, बलात्कारी, अत्याचारी, समाज,के दुश्मन, क़ानून के अपराधी और राष्ट्र के कपूत राम रहीम को 7305 दिन की जेल की सजा सुनाई गई है। अभी राम रहीम पर 2मुकदमों में फैसला आना बाकि है जिनमे एक पत्रकार रामचंदर छत्रपति और दूसरा राम रहीम के सेवादार रणजीत सिंह की हत्या का केस है।  राम रहीम को हुई सजा और हरियाणा सरकार द्वारा जलते हरियाणा में बरती गई निष्क्रियता कई सवाल भी पूछ रही है कि क्या देश के राजनीतिज्ञ और जनता इन बाबाओं से कभी मुक्त भी हो पायेंगे या नहीं? यदि देश की जनता अपने को इन ढोंगी और फरेबी बाबाओं के अन्धविश्वाश के चंगुल से मुक्त करले तो ऐसे भस्मासुर कानून रुपी शिव के नेत्रों की क्रोधाग्नि से बच नहीं पायेंगे।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...